सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिंदगी किराए का मकान है, एक दिन चाबी लौटानी ही पड़ेगी, इसलिए मोह कम, इंसानियत ज्यादा रखिए

 जिंदगी किराए का मकान है, एक दिन चाबी लौटानी ही पड़ेगी, इसलिए मोह कम, इंसानियत ज्यादा रखिए कटनी  |  मानव जीवन प्रकृति का सबसे अनमोल और अद्भुत उपहार है। परंतु इस जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई यह है कि यह अत्यंत क्षणभंगुर है। जो आज है, वह कल नहीं होगा, जो जन्म लेता है, उसका अंत भी निश्चित है।हम इस संसार में एक यात्री की तरह आते हैं, कुछ समय ठहरते हैं और फिर अपनी यात्रा पूरी करके चले जाते हैं।यदि गहराई से विचार किया जाए, तो यह संपूर्ण संसार एक सराय की तरह है और हमारा यह शरीर तथा जीवन एक किराए के मकान के समान है। जिस प्रकार किराए के मकान में रहने वाला व्यक्ति जानता है कि वह उस घर का स्थायी मालिक नहीं है और एक न एक दिन उसे वह मकान खाली करके उसकी चाबी मकान मालिक को लौटानी ही होगी, ठीक उसी प्रकार इस धरा पर हमारा प्रवास भी सीमित है। कालचक्र का बुलावा आते ही हमें यह सांसारिक शरीर और इसके तमाम साजो-सामान यहीं छोड़कर जाना पड़ता है। *भौतिकता की अंधी दौड़ में भटकता मानव* आज का आधुनिक समाज भौतिक सुख-सुविधाओं और धन-संपत्ति के संचय की अंधी दौड़ में इतनी तेज़ी से भाग रहा है कि वह जीवन के मूलभू...

ढीमरखेड़ा वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या छात्रावास में छात्राओं का फूटा आक्रोश, सुविधाओं और अधीक्षक पर गंभीर आरोप, अधीक्षक के ऊपर होना चाहिए कार्यवाही मामले को कलेक्टर ले संज्ञान

 ढीमरखेड़ा वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या छात्रावास में छात्राओं का फूटा आक्रोश, सुविधाओं और अधीक्षक पर गंभीर आरोप, अधीक्षक के ऊपर होना चाहिए कार्यवाही मामले को कलेक्टर ले संज्ञान  ढीमरखेड़ा  |  शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, ढीमरखेड़ा में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) निधि गोहल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अभय जैन और बीआरसी प्रेम कोरी ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने अधिकारियों के समक्ष अपनी आपबीती सुनाते हुए छात्रावास प्रशासन और अधीक्षक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।  *छात्राओं द्वारा लगाए गए प्रमुख आरोप* निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा और अधीक्षक के रवैये एवं मूलभूत सुविधाओं की बदहाली पर गंभीर सवाल उठाए गुणवत्ताहीन और कम भोजन: छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन और नाश्ता नहीं दिया जा रहा है।दोनों समय सिर्फ चावल और पतली, पानी जैसी सब्जी दी जाती है। रोटियां महीनों से बंद हैं और मांगने पर अधीक्षक द्वारा "यदि र...

ढीमरखेड़ा पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल, एक की तलाश जारी, ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 ढीमरखेड़ा पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  भेजा जेल, एक की तलाश जारी, ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई ढीमरखेड़ा  |  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।जबकि मामले के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस की इस कार्रवाई को गंभीर अपराधों के प्रति तत्परता का उदाहरण माना जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। लगातार की गई पतासाजी और दबिश के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जानकारी के अनुसार 28 जुलाई 2026 को ग्राम खम्हरिया निवासी सुखबरा बाई पति प्रहलाद कोल की शिकायत पर थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 425/26 दर्ज किया गया था।प्रारंभिक रूप से भारतीय न्याय संहि...

ग्रामीण अंचलों के हजारों विद्यार्थी वाणिज्य संकाय से वंचित, अभिभावकों में भारी रोष, बहोरीबंद व बड़वारा विधानसभा के कई बड़े हायर सेकेंडरी विद्यालयों में आज तक नहीं खुला कॉमर्स संकाय, कलेक्टर से की गई मांग

 ग्रामीण अंचलों के हजारों विद्यार्थी वाणिज्य संकाय से वंचित, अभिभावकों में भारी रोष, बहोरीबंद व बड़वारा विधानसभा के कई बड़े हायर सेकेंडरी विद्यालयों में आज तक नहीं खुला कॉमर्स संकाय, कलेक्टर से की गई मांग कटनी ।  जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था में एक गंभीर कमी सामने आई है। बहोरीबंद एवं बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के अनेक बड़े शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में आज तक वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय प्रारंभ नहीं हो सका है। इसके कारण हजारों छात्र-छात्राओं को मजबूरी में कला संकाय (आर्ट्स) में प्रवेश लेना पड़ रहा है या फिर निजी विद्यालयों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बहोरीबंद विधानसभा के स्लीमनाबाद, तेवरी, धूरी, परौहा पिपरिया तथा बड़वारा विधानसभा के धरवारा, बँधी, देवरी हटाई, कुलुआ और बढ़खेरा जैसे बड़े शासकीय विद्यालय, जो संकुल केंद्र भी हैं, वहां छात्र संख्या अधिक होने के बावजूद वाणिज्य संकाय की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे नई शिक्षा नीति (NEP) के उद्देश्यों का भी प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ...

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब ढीमरखेड़ा ।  सरकारी सेवा में आना और वर्षों तक जनता व शासन की सेवा करना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अपने संपूर्ण कार्यकाल को ईमानदारी, समर्पण, सहजता और बेदाग छवि के साथ पूर्ण कर सेवानिवृत्त होना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पदस्थ लेखापाल (बाबू ए ग्रेड) केशव प्रसाद परौहा जी का शासकीय सेवा सफर भी कुछ ऐसा ही मिसाल पेश करने वाला रहा। अपने जीवन के 38 अनमोल और स्वर्णिम वर्ष शासकीय सेवा में समर्पित करने के बाद, केशव प्रसाद परौहा जी अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर ढीमरखेड़ा स्थित मंगल भवन में एक भव्य, भावुक और गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे और उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल सहित जनपद के सभी अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव और रोज़गार सहायकों ने एक साथ उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की ...

48 घंटे के भीतर हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 48 घंटे के भीतर हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई कटनी । जमीनी विवाद में हुई हत्या के मामले में ढीमरखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं मामले के अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को ग्राम खम्हरिया निवासी सुखबरा बाई ने अपने पति प्रहलाद कोल के साथ मारपीट किए जाने की रिपोर्ट थाना ढीमरखेड़ा में दर्ज कराई थी। प्रारंभ में संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। उपचार के दौरान 29 जुलाई को प्रहलाद कोल की गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं का इजाफा किया गया। विवेचना के दौरान विदेशी उर्फ परदेशी कोल, कुलसिया बाई एवं संतराम कोल निवासी ग्राम खम्हरिया ...

महिला यात्री की ट्रेन छूटने पर रीठी क्षेत्र के जंगल में सामूहिक बलात्कार, मुख्य आरोपी को रीठी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 महिला यात्री की ट्रेन छूटने पर रीठी क्षेत्र के जंगल में सामूहिक बलात्कार, मुख्य आरोपी को रीठी पुलिस ने किया गिरफ्तार  कटनी |  ट्रेन छूटने के बाद मंदिर दर्शन का झांसा देकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी को रीठी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने एक माह पुराने इस बेहद चुनौतीपूर्ण मामले का पर्दाफाश करते हुए ऑटो चालक को दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला (जो लंबे समय से मानसिक बीमारी का इलाज करा रही थी) 14 जून 2026 को अपने बच्चों के साथ निजामुद्दीन से छत्तीसगढ़ जाने के लिए हीराकुंड एक्सप्रेस में सवार हुई थी। रात लगभग 9:45 बजे मुड़वारा (कटनी) स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान महिला पानी लेने उतरी, तभी उसकी ट्रेन छूट गई। स्टेशन के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला को मंदिर दर्शन कराने का झांसा दिया और बहला-फुसलाकर एक ई-रिक्शा (ऑटो) में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे रीठी रोड पर पौसरा स्टेशन के पास जंगल में ले गए, जहाँ ऑटो चालक और उसके अज्ञात साथी ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्...

ढीमरखेड़ा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की नई उम्मीद, ग्रामीणों की समस्याओं को आवाज दे रहे युवा समाजसेवी सोनू गौतम

 ढीमरखेड़ा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की नई उम्मीद, ग्रामीणों की समस्याओं को आवाज दे रहे युवा समाजसेवी सोनू गौतम ढीमरखेड़ा |  किसी भी क्षेत्र का वास्तविक विकास केवल कागजी योजनाओं या प्रशासनिक बैठकों तक सीमित नहीं होता, बल्कि उसकी सच्ची नींव तब पड़ती है जब धरातल पर कोई ऐसा व्यक्ति खड़ा हो जो आम जनता के दर्द को समझ सके और प्रशासन के सामने उनकी आवाज पूरी मजबूती से उठा सके। कटनी जिले के ढीमरखेड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम मुरवारी के निवासी और सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी सोनू गौतम आज ढीमरखेड़ा क्षेत्र के लिए एक ऐसी ही सशक्त आवाज बनकर उभरे हैं। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जन-जन की समस्याओं के स्थायी निराकरण और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सोनू गौतम ने एक व्यापक अभियान छेड़ा है। वे गांव-गांव जाकर चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं, उनकी समस्याओं की सूची तैयार कर रहे हैं और उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत कर निराकरण का ठोस प्रयास कर रहे हैं। उनके इस निस्वार्थ और निरंतर प्रयास ने पूरे क्...

जमीनी विवाद और पानी निकासी ने लिया खूनी रूप, खम्हरिया और उचेहरा बिचुआ में प्रौढ़ की नृशंस हत्या, पत्नी व बेटी लहूलुहान, दमाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खम्हरिया हार और उचेहरा बिचुआ का मामला

 जमीनी विवाद और पानी निकासी ने लिया खूनी रूप, खम्हरिया और उचेहरा बिचुआ में प्रौढ़ की नृशंस हत्या, पत्नी व बेटी लहूलुहान, दमाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खम्हरिया हार और उचेहरा बिचुआ का मामला ढीमरखेड़ा | मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में रोंगटे खड़े कर देने वाली खूनी वारदात सामने आई है।खम्हरिया हार इलाके में वर्षों पुराने जमीनी विवाद और बारिश के पानी की निकासी के मामूली मुद्दे ने ऐसा भयानक रूप ले लिया कि एक ही परिवार पर लाठी-डंडों और फावड़ों से कातिलाना हमला कर दिया गया। इस हमले में 50 वर्षीय प्रौढ़ प्रहलाद कोल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, घटना के बाद से मृतक का दामाद रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ढीमरखेड़ा पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द ...

तहसील मुख्यालय ढीमरखेड़ा में बस स्टैंड का अभाव, बरसात में यात्री बेहाल, आंदोलन और चक्का जाम की चेतावनी

 तहसील मुख्यालय ढीमरखेड़ा में बस स्टैंड का अभाव, बरसात में यात्री बेहाल, आंदोलन और चक्का जाम की चेतावनी ढीमरखेड़ा । तहसील मुख्यालय होने के बावजूद ढीमरखेड़ा आज तक एक व्यवस्थित बस स्टैंड से वंचित है। इसका खामियाजा प्रतिदिन क्षेत्र के हजारों यात्रियों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्र में बना यात्री प्रतीक्षालय वर्षों से उपेक्षा का शिकार होकर खंडहर में तब्दील हो चुका है। यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बसें प्रतीक्षालय पर नहीं रुकतीं, जबकि असामाजिक तत्व इस परिसर का उपयोग अवैध गतिविधियों के लिए करते हैं। इससे आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और छात्राओं में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। स्थानीय समाजसेवियों एवं नागरिकों द्वारा कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बस स्टैंड निर्माण एवं यात्री प्रतीक्षालय को व्यवस्थित करने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार हो रही अनदेखी से क्षेत्रवासियों...

युवा जनकल्याण मोर्चा ने उठाया मुद्दा, दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर ढीमरखेड़ा में भी आंदोलन की चेतावनी, आईटीआई को लेकर युवाओं में आक्रोश

 युवा जनकल्याण मोर्चा ने उठाया मुद्दा, दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर ढीमरखेड़ा में भी आंदोलन की चेतावनी, आईटीआई को लेकर युवाओं में आक्रोश ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा में प्रस्तावित आईटीआई को उमरियापान में लगाया जा रहा हैं जिसके कारण क्षेत्र के युवाओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। युवाओं का कहना है कि आईटीआई का संचालन एवं स्थायी भवन ढीमरखेड़ा में बनाया जाना चाहिए, क्योंकि इससे क्षेत्र के अधिक विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। युवाओं का आरोप है कि आईटीआई को नियमों के विरुद्ध उमरियापान में स्थापित किया जा रहा है।उनका कहना है कि यदि इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया गया और आईटीआई को ढीमरखेड़ा स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू करेंगे। युवाओं ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों की अनदेखी होने पर वे दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर धरना-प्रदर्शन, भूख हड़ताल और आमरण अनशन करेंगे। उनका कहना है कि यह आंदोलन क्षेत्र के छात्रों और युवाओं के भविष्य के लिए होगा। युवाओं ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर आईटीआई की स्थापना एवं स्थायी भवन निर्माण ...

कटरिया में युवाओं के बीच पहुँचे पंकज तिवारी, समस्याएँ सुनकर अधिकारियों को किया फोन, हर रविवार होगी युवाओं से चर्चा, सत्यप्रकाश गुप्ता, मुकेश कुशवाहा सोमनाथ झारिया आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर कर रहे आपस में संवाद

 कटरिया में युवाओं के बीच पहुँचे पंकज तिवारी, समस्याएँ सुनकर अधिकारियों को किया फोन, हर रविवार होगी युवाओं से चर्चा, सत्यप्रकाश गुप्ता, मुकेश कुशवाहा सोमनाथ झारिया आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर कर रहे आपस में संवाद  ढीमरखेड़ा । क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से युवा जनकल्याण मोर्चा ने नई पहल की शुरुआत की है। मोर्चा के नेतृत्वकर्ता पंकज तिवारी ग्राम कटरिया पहुँचे, जहाँ उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, बिजली तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान पंकज तिवारी ने कई मामलों में तत्काल संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है और प्रशासन से समन्वय बनाकर उन्हें दूर कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पंकज तिवारी ने घोषणा की कि अब प्रत्येक रविवार आम नागरिकों की समस्याएँ सुनने के लिए जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, ताकि लोगों को अपनी बात रखने का नियमित मंच मिल सके और...

ग्राम पंचायत सगौना के ग्राम सिवनी में एक साल से बंद है वाटर सप्लाई, शोपीस बनी पानी की टंकी, हर घर नल, हर घर जल योजना पर उठे सवाल, आदिवासी बस्ती के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान, छह माह तक वाटर सप्लाई चलाने वाले का मानदेय भी बकाया

 ग्राम पंचायत सगौना के ग्राम सिवनी में एक साल से बंद है वाटर सप्लाई, शोपीस बनी पानी की टंकी, हर घर नल, हर घर जल योजना पर उठे सवाल, आदिवासी बस्ती के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान, छह माह तक वाटर सप्लाई चलाने वाले का मानदेय भी बकाया ढीमरखेड़ा ।  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सगौना के ग्राम सिवनी में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकी करीब एक साल से बंद पड़ी है। वाटर सप्लाई बंद होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जबकि लाखों रुपये की लागत से तैयार की गई पानी की टंकी अब महज शोपीस बनकर रह गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव की आदिवासी बस्ती में रहने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों तक नल कनेक्शन होने के बावजूद नियमित रूप से पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी की व्यवस्था दूसरे साधनों से करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी ‘हर घर नल, हर...

सीएसपी पर फिर गंभीर आरोप, हत्या के आरोपी को बचाने के नाम पर करोड़ों की जमीन कौड़ियों में कराने का परिवाद, तीन दिन पहले ट्रक चालक ने भी लगाए थे ₹30 हजार वसूली के आरोप; शिकायत वापस लेने का दबाव होने का दावा ड्राइवर सिपाही निलंबित, जांच जारी

 सीएसपी पर फिर गंभीर आरोप, हत्या के आरोपी को बचाने के नाम पर करोड़ों की जमीन कौड़ियों में कराने का परिवाद, तीन दिन पहले ट्रक चालक ने भी लगाए थे ₹30 हजार वसूली के आरोप; शिकायत वापस लेने का दबाव होने का दावा ड्राइवर सिपाही निलंबित, जांच जारी कटनी ।  पुलिस की वर्दी भरोसे और निष्पक्षता का प्रतीक मानी जाती है, लेकिन जब उसी वर्दी से जुड़े किसी अधिकारी पर लगातार गंभीर आरोप सामने आने लगें तो सवाल केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरी पुलिस व्यवस्था की विश्वसनीयता पर उठने लगते हैं। कटनी में सीएसपी स्तर के अधिकारी के खिलाफ ऐसा ही दूसरा गंभीर आरोप सामने आया है। खास बात यह है कि तीन दिन पहले ही एक ट्रक चालक ने सीएसपी पर ₹30 हजार की कथित वसूली का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। बाद में प्रभावी दबाव के चलते शिकायत वापस लेने की बात सामने आई। हालांकि, एसपी ने मामले में सीएसपी के ड्राइवर सिपाही को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है। इसी बीच अब हत्या के एक आरोपी को बचाने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जमीन महज 18.20 लाख रुपये में बिकवाने के आरोप ने पुलिस महकमे को फिर कठघरे में खड़...

भाजपा नेता इंजीनियर खेमचंद यादव को कब मिलेगी अहम जिम्मेदारी? कटनी जिले के बड़वारा में कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा तेज

 भाजपा नेता इंजीनियर खेमचंद यादव को कब मिलेगी अहम जिम्मेदारी? कटनी जिले के बड़वारा में कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा तेज कटनी । भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में निष्ठावान, शिक्षित और जुझारू कार्यकर्ताओं की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण मानी जाती रही है। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों राजनीतिक गलियारों से लेकर चाय की चौपालों तक एक ही सवाल तैर रहा है भाजपा नेता इंजीनियर खेमचंद यादव को पार्टी संगठन में कब कोई बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपेगी? छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने वाले खेमचंद यादव की जमीनी सक्रियता को देखते हुए बड़वारा और कटनी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय समर्थकों के बीच यह चर्चा काफी जोर पकड़ चुकी है। *छात्र राजनीति से सामाजिक जीवन की मजबूत शुरुआत* इंजीनियर खेमचंद यादव का सार्वजनिक जीवन किसी पहचान का मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने छात्र जीवन की शुरुआत से ही जनहित और छात्र हितों के मुद्दों पर मुखर होकर आवाज उठाई है। राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर वे विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल...

ग्राम कटरिया के बीजापुरी मोड़ के पास जंगल पर अतिक्रमण का आरोप, ट्रैक्टरों से जुताई और सागौन कटाई की शिकायत

 ग्राम कटरिया के बीजापुरी मोड़ के पास जंगल पर अतिक्रमण का आरोप, ट्रैक्टरों से जुताई और सागौन कटाई की शिकायत ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कटरिया के बीजापुरी मोड़ के समीप जंगल क्षेत्र में कथित अवैध अतिक्रमण और जंगल की भूमि पर ट्रैक्टरों से जुताई किए जाने के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जंगल साफ कर भूमि पर कब्जा किया जा रहा है तथा बेशकीमती सागौन सहित अन्य पेड़ों की कटाई की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कटे हुए सागौन के पेड़ों को पड़ोसी उमरिया जिले में ले जाकर बेचा जाता है। उनका यह भी कहना है कि वन संपदा के लगातार दोहन के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे लोगों में नाराजगी है। *700 एकड़ जंगल प्रभावित होने का दावा* ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में लगभग 700 एकड़ जंगल धीरे-धीरे समाप्त हो चुका है। उनका दावा है कि कभी घने जंगल के रूप में पहचान रखने वाला इलाका अब वीरान होता जा रहा है। कई स्थानों पर बड़े सागौन के वृक्षों की जगह खेत तैयार किए जाने की बात भी ग्रामीणों ने कही है। *अध...

उमरपानी में सड़क और स्कूल की मांग को लेकर जनआंदोलन की तैयारी, अब्दुल क़ादिर ख़ान ने किया सहयोग का आह्वान

 उमरपानी में सड़क और स्कूल की मांग को लेकर जनआंदोलन की तैयारी, अब्दुल क़ादिर ख़ान ने किया सहयोग का आह्वान ढीमरखेड़ा ।  ग्राम उमरपानी में सड़क, स्कूल भवन, आंगनवाड़ी तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की कथित बदहाल स्थिति को लेकर जनआंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। जमीयत उलेमा जिला कटनी (म.प्र.) के जनरल सेक्रेटरी अब्दुल क़ादिर ख़ान ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जनजागरूकता रैली और आंदोलन आयोजित करने की घोषणा करते हुए सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, पत्रकारों और जागरूक नागरिकों से सहयोग की अपील की है।अब्दुल क़ादिर ख़ान का कहना है कि ग्राम उमरपानी में स्कूल भवन नहीं होने के कारण लगभग 96 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उन्हें निजी घरों एवं अस्थायी स्थानों पर अध्ययन करना पड़ रहा है। उनका यह भी आरोप है कि गाँव की सड़क अत्यंत जर्जर होने से आवागमन में कठिनाई हो रही है, जिससे आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सड़क, आंगनवाड़ी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण ग्रामीणों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़...

बड़वारा विधायक ने पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की उठाई मांग

 बड़वारा विधायक ने पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की उठाई मांग कटनी ।  बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को पत्र लिखकर पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उन्नयन करने की मांग की है।23 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र में विधायक ने कहा कि बड़वारा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन अत्यंत आवश्यक है।इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर उपचार, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा । विधायक ने जिन स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन की मांग की है, उनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढीमरखेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलौड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमतरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भजिया उप स्व...

रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस

 रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस  कटनी  |  जिले की ढीमरखेड़ा तहसील से भ्रष्टाचार का एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पटवारी पर गरीब ग्रामीण से जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर ₹1,40,000 की रिश्वत ऐंठने का आरोप लगा है। मामला उजागर होने और रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने महिला पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। *9 महीने तक कटवाए चक्कर, 3 किस्तों में वसूली रकम* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हर्रई का है। गाँव के निवासी ज्ञान सिंह (पिता इंदर सिंह) ने एसडीएम को सौंपी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी खसरा नंबर 15 (रकबा 2 एकड़ 70 डिसमिल) जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर पटवारी शहर बानो ने झांसा देकर 9 महीने पहले तीन अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1.40 लाख ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद भी जब महीनों बीत जाने पर पट्टा नहीं बना और पटवारी टालमटोल करती रही, तो परेशान पीड़ित ने रिश्वत के लेन-देन का वीडियो बना लिया...

पीएचई के इंजीनियर अनिल चामुल्के पर जांच की मांग तेज, जल्द ईओडब्ल्यू में शिकायत की तैयारी

 पीएचई के इंजीनियर अनिल चामुल्के पर जांच की मांग तेज, जल्द ईओडब्ल्यू में शिकायत की तैयारी कटनी । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग में कार्यरत इंजीनियर अनिल चामुल्के की कार्यशैली और विभागीय कार्यों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।उनके खिलाफ वित्तीय एवं प्रशासनिक गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग ने जोर पकड़ लिया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विभाग में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों, भुगतानों और अभिलेखों में बड़े पैमाने पर कथित अनियमितताएं की गई हैं। निष्पक्ष जांच के जरिए ही इस पूरे मामले की वास्तविक सच्चाई सामने आ सकती है। *EOW के दरवाजे खटखटाने की तैयारी* शिकायतकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समय रहते राज्य सरकार और उच्च अधिकारियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू नहीं की, तो वे जल्द ही आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे। *पारदर्शी जांच की मांग* शिकायतकर्ताओं ने राज्य सरकार एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि विभागीय कार्यों और भुगतानों से जुड़े सभी अभिलेखों की गहनता से समीक्षा की जाए। पूरे प्रकरण की पारदर्शी और निष्...

बड़वारा विधानसभा के महाविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग तेज क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से मुलाकात करके सौंपा पत्र

 बड़वारा विधानसभा के महाविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग तेज क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से मुलाकात करके सौंपा पत्र कटनी ।  बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने पहल की है।विधायक ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से मुलाकात कर बड़वारा, ढीमरखेड़ा, सिलौड़ी एवं उमरिया पान के शासकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम जल्द प्रारंभ किए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।विधायक ने मंत्री को बताया कि इन महाविद्यालयों में वर्तमान में केवल स्नातक स्तर तक ही अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। इसके कारण स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते हैं और उनका अध्ययन बीच में ही रुक जाता है। उन्होंने आग्रह किया कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते...

हितग्राहियों को दो माह तक राशन से वंचित रखने का आरोप, जनसुनवाई में गूंजा मामला, पहले बायोमेट्रिक सत्यापन, फिर भी नहीं मिला राशन; सरपंच ने कलेक्टर से जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

 हितग्राहियों को दो माह तक राशन से वंचित रखने का आरोप, जनसुनवाई में गूंजा मामला, पहले बायोमेट्रिक सत्यापन, फिर भी नहीं मिला राशन; सरपंच ने कलेक्टर से जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की कटनी ।  सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत पहरुआ के लगभग 100 हितग्राहियों ने आरोप लगाया है कि उनसे ई-केवाईसी और अंगूठा (बायोमेट्रिक सत्यापन) लगवाने के बावजूद करीब दो माह तक राशन नहीं दिया गया। इससे गरीब परिवारों को खाद्यान्न संकट का सामना करना पड़ा। मामले को लेकर सरपंच ने कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।शिकायत में कहा गया है कि हितग्राही कई बार उचित मूल्य की दुकान पहुंचे, लेकिन अलग-अलग कारण बताकर उन्हें वापस लौटा दिया गया।ग्रामीणों का कहना है कि समय पर राशन नहीं मिलने से कई परिवारों के सामने रोजमर्रा के भोजन का संकट खड़ा हो गया। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग द्वारा समय रहते प्रभावी निगरानी नहीं किए जाने के कारण यह स्थिति उत...

ग्राम पंचायत घुघरी में कथित वित्तीय अनियमितताएँ, जनविश्वास, पारदर्शिता और सुशासन की परीक्षा, लोकतंत्र का आधार स्तंभ ग्राम पंचायतें

 ग्राम पंचायत घुघरी में कथित वित्तीय अनियमितताएँ, जनविश्वास, पारदर्शिता और सुशासन की परीक्षा, लोकतंत्र का आधार स्तंभ ग्राम पंचायतें कटनी  |  भारत जैसे विशाल और वैविध्यतापूर्ण देश में लोकतंत्र केवल संसद या राज्य विधानसभाओं के भव्य भवनों तक सीमित नहीं है।इसकी वास्तविक जड़ें, इसकी आत्मा, हमारे गाँवों में बसती है। त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की सबसे निचली, किंतु व्यावहारिक दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। ग्रामीण भारत के सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का दायित्व इन्हीं संस्थाओं पर निर्भर है। पेजल की व्यवस्था हो, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुदूर ग्रामीण सड़कों का निर्माण, मनरेगा के तहत रोजगार का सृजन या समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँच इन सभी मूलभूत कार्यों का निष्पादन और प्रबंधन ग्राम पंचायतों के माध्यम से ही होता है। यही कारण है कि जब एक आम ग्रामीण सरकार की उपस्थिति महसूस करता है, तो वह किसी केंद्रीय या राज्यस्तरीय अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि अपनी ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक के रूप...

आजीविका मिशन के नाम पर 'सफ़ेद हाथी' बनीं ₹80 हज़ारी भैंसें, ढीमरखेड़ा में बीएम जया कोष्टी पर प्रताड़ना और वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप ग्रामीण आत्मनिर्भरता पर भ्रष्टाचार का ग्रहण

 आजीविका मिशन के नाम पर 'सफ़ेद हाथी' बनीं ₹80 हज़ारी भैंसें, ढीमरखेड़ा में बीएम जया कोष्टी पर प्रताड़ना और वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप ग्रामीण आत्मनिर्भरता पर भ्रष्टाचार का ग्रहण कटनी |  मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन' का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अत्यंत गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका के नए साधन प्रदान करना है। लेकिन कटनी जिले के ढीमरखेड़ा ब्लॉक से आजीविका मिशन को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ आजीविका मिशन की ब्लॉक मैनेजर (BM) जया कोष्टी पर समूह की गरीब महिलाओं ने वित्तीय शोषण, मानसिक प्रताड़ना और पद के दुरुपयोग के बेहद संगीन आरोप लगाए हैं।आरोप है कि बीएम जया कोष्टी के तानाशाही और दमनकारी रवैये के कारण क्षेत्र की महिलाएं इस कदर खौफजदा और प्रताड़ित हैं कि अब कोई भी महिला आजीविका मिशन के कार्यालय में कदम रखने तक को तैयार नहीं है। योजना, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए थी, आज उनके लिए मानसिक और आर्थिक गले की फा...

ढीमरखेड़ा में आईटीआई भवन निर्माण की मांग तेज,पोड़ी खुर्द में भूमि आवंटित होने के बावजूद नहीं बना भवन, समाजसेवी विनोद परौहा ने खोला मोर्चा

 ढीमरखेड़ा में आईटीआई भवन निर्माण की मांग तेज,पोड़ी खुर्द में भूमि आवंटित होने के बावजूद नहीं बना भवन, समाजसेवी विनोद परौहा ने खोला मोर्चा ढीमरखेड़ा । ग्रामीण अंचलों में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से स्वीकृत किए गए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का भविष्य फिलहाल कागजी दांव-पेच और प्रशासनिक असमंजस के भंवर में फंस गया है।ढीमरखेड़ा क्षेत्र में आईटीआई के स्थायी भवन के निर्माण को लेकर अब स्थिति बेहद संवेदनशील और पेचीदा हो गई है। एक तरफ जहां जिला व स्थानीय प्रशासन इस संस्थान को आनन-फानन में अस्थायी रूप से शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा के भवन में शिफ्ट करने की तैयारी में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने इस कदम का मुखर विरोध करते हुए ढीमरखेड़ा मुख्यालय पर ही स्थायी भवन निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है। इस पूरे मामले को प्रमुखता से उठाते हुए क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी, गनियारी अंतर्वेद निवासी विनोद परौहा ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्ह...

5.25 करोड़ के जनपद भवन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच की मांग प्लिंथ में काली मिट्टी से भराई और तीन फीट गहरी नींव पर पिलर खड़े करने के आरोप, सीईओ बोले इस्टीमेट से मिलान कर होगी जांच, गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई

 5.25 करोड़ के जनपद भवन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच की मांग प्लिंथ में काली मिट्टी से भराई और तीन फीट गहरी नींव पर पिलर खड़े करने के आरोप, सीईओ बोले इस्टीमेट से मिलान कर होगी जांच, गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई ढीमरखेड़ा । कटनी जिले के ढीमरखेड़ा में लगभग 5.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नवीन जनपद पंचायत भवन की गुणवत्ता को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय तकनीकी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि निर्माण के शुरुआती चरण में ही गुणवत्ता से समझौता किया गया है, तो भविष्य में भवन की मजबूती और आमजन की सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लिंथ बीम बनने के बाद भराई कार्य में लगभग 90 प्रतिशत काली मिट्टी और केवल 10 प्रतिशत मुरम का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परत-दर-परत भराई, पानी का छिड़काव एवं मशीन से कंपेक्शन किया जाना चाहिए, लेकिन मौके पर बिना लेयरवार कंपेक्शन के जेसीब...

कटनी मंडी के पास तालाब के बाजू में कथित सट्टा संचालन, पुलिस कार्रवाई की मांग तेज

 कटनी मंडी के पास तालाब के बाजू में कथित सट्टा संचालन, पुलिस कार्रवाई की मांग तेज कटनी ।  कटनी शहर के मंडी क्षेत्र के आसपास कथित रूप से अवैध सट्टा गतिविधियों के संचालित होने की चर्चाएं स्थानीय लोगों के बीच बनी हुई हैं। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि यदि इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं, तो उन पर तत्काल जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मंडी क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। यदि अवैध सट्टा संचालन की पुष्टि होती है, तो इससे युवाओं और आम नागरिकों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाने चाहिए उल्लेखनीय है कि कटनी पुलिस पूर्व में भी ऑनलाइन और अवैध सट्टेबाजी के मामलों में कार्रवाई कर चुकी है, जिससे यह स्पष्ट है कि ऐसे मामलों पर कानूनी कार्रवाई की जाती रही है।

जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट, सीएम डॉ. मोहन ने देखा इंजीनियरिंग का चमत्कार, जानें कैसी-कैसी चुनौतियों का सामना कर बनी स्लीमनाबाद टनल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्लीमनाबाद टनल का निरीक्षण, 1450 गांवों की 2.45 लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई, इंजीनियरिंग के चमत्कार से बदल जाएगी विंध्य - महाकौशल की तकदीर, 100 साल तक जैसी बनी है वैसी रहेगी टनल, भूकंप का नहीं होगा असर

 जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट, सीएम डॉ. मोहन ने देखा इंजीनियरिंग का चमत्कार, जानें कैसी-कैसी चुनौतियों का सामना कर बनी स्लीमनाबाद टनल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्लीमनाबाद टनल का निरीक्षण, 1450 गांवों की 2.45 लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई, इंजीनियरिंग के चमत्कार से बदल जाएगी विंध्य - महाकौशल की तकदीर, 100 साल तक जैसी बनी है वैसी रहेगी टनल, भूकंप का नहीं होगा असर कटनी ।  मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग मार्वल यानी चमत्कार 'स्लीमनाबाद टनल' करीब-करीब तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 जुलाई को कटनी जिले में इसका निरीक्षण किया। यह टनल सीएम डॉ. मोहन यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस टनल से जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, रीवा और पन्ना के करीब 1450 गांवों की 2.45 लाख हेक्टेयर भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस तरह पूरे विंध्य-महाकौशल क्षेत्र की खेती की तस्वीर और तकदीर ही बदल जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 8 घंटे की तीन शिफ्ट में टनल बनाने के लिए काम शुरू किया गया। वर्ष 201...