सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अवैध रेत परिवहन पर सवालों से बचते नजर आए एसपी, पत्रकारों के सवालों का नहीं मिला स्पष्ट जवाब, जनसुनवाई में समस्याओं के निराकरण के दावों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, पत्रकारों की अनदेखी करने का भी आरोप

 अवैध रेत परिवहन पर सवालों से बचते नजर आए एसपी, पत्रकारों के सवालों का नहीं मिला स्पष्ट जवाब, जनसुनवाई में समस्याओं के निराकरण के दावों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, पत्रकारों की अनदेखी करने का भी आरोप  ढीमरखेड़ा । तहसील मुख्यालय ढीमरखेड़ा में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी के दौरान अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मुद्दा भी उठा। क्षेत्र में आए दिन रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और कुछ मामलों में ट्रैक्टरों के नंबर तक स्पष्ट दिखाई देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने को लेकर पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से सवाल किए। हालांकि, पत्रकारों का आरोप है कि एसपी इन सवालों का स्पष्ट जवाब देने के बजाय मामले से बचते नजर आए।  पत्रकारों ने सवाल उठाया कि जब क्षेत्र में खुलेआम रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां निकलने के वीडियो सामने आ रहे हैं, कहीं वाहनों के नंबर स्पष्ट हैं तो कहीं यह जानकारी भी सामने आ रही है कि रेत किसके द्वारा और कहां ले जाई जा रही है, तो फिर पुलिस इन सूचनाओं के आधार पर कार्रवा...