सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हनुमान जन्मोत्सव पर अवकाश की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम पर सौंपा ज्ञापन

 हनुमान जन्मोत्सव पर अवकाश की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम पर सौंपा ज्ञापन कटनी ।  हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर सकल हिंदू समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पर नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि वीर हनुमान जन्मोत्सव हिंदू समाज का एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है, जिसे मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भगवान हनुमान आस्था और श्रद्धा के प्रमुख प्रतीक हैं, लेकिन इस महत्वपूर्ण पर्व पर अभी तक शासकीय अवकाश घोषित नहीं किया जाता है। समाज के लोगों का कहना है कि इस दिन अवकाश न होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने धार्मिक अनुष्ठानों और आयोजनों में पूर्ण रूप से शामिल नहीं हो पाते हैं। सकल हिंदू समाज ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रत्येक वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाए, ताकि सभी श्रद्धालु इस पर्व को पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मना सकें। यह ज्ञापन दिनांक 31 मार्च 2026 को सौंपा गया, जिसमें समाज के प्...

आखिर क्यों नपे बहोरीबंद थाना प्रभारी? एसपी की 'सीक्रेट स्ट्राइक' और भूसा वाहनों से वसूली के खेल का ऐसे हुआ अंत

 आखिर क्यों नपे बहोरीबंद थाना प्रभारी? एसपी की 'सीक्रेट स्ट्राइक' और भूसा वाहनों से वसूली के खेल का ऐसे हुआ अंत कटनी |  बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया और आरक्षक लक्ष्मण पर गिरी गाज ने जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर यह पूरी प्लानिंग कैसे हुई और एसपी अभिनय विश्वकर्मा को इस 'वसूली खेल' की भनक कैसे लगी। *शिकायतों का अंबार और पुलिस की साख पर सवाल* पिछले काफी समय से बहोरीबंद क्षेत्र से गुजरने वाले भूसा वाहनों के चालकों से अवैध वसूली की खबरें पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुँच रही थीं। बताया जा रहा था कि मुख्य मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मी वाहन निकालने के बदले मोटी रकम वसूल रहे थे। पुलिस की साख गिरती देख एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने इस बार कागजी जांच के बजाय 'ग्राउंड जीरो' पर उतरने का फैसला किया। *प्रशिक्षु SDOP को सौंपी कमान, बिछाया 'ट्रैप' जैसा जाल* कार्रवाई के पीछे की सबसे बड़ी वजह भ्रष्टाचार को रंगे हाथों पकड़ना था। इसके लिए एसपी ने प्रशिक्षु एसडीओपी शिवा पाठक को कमान सौंपी। * *रणनीति*: पुलिस लाइन के जवानों को सादी वर...

सगौना डैम में दर्दनाक हादसा, 15 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, एक की हालत गंभीर थी अब सुरक्षित

 सगौना डैम में दर्दनाक हादसा, 15 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, एक की हालत गंभीर थी अब सुरक्षित ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सगौना डैम में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मछली पकड़ने गए एक 15 वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मोहित बैगा पिता कैलाश बैगा उम्र लगभग 15 वर्ष, निवासी ग्राम कोठी, थाना ढीमरखेड़ा, दिनांक 30 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1 बजे अपने साथियों अजीत बैगा एवं अन्य गांव के लड़कों के साथ सगौना डैम के पुल पर मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान पुल के भीतर तेज बहाव वाले पानी में वह फंसकर डूब गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद अजय बैगा और सुन्नू बैगा ने प्रयास कर मोहित को पानी से बाहर निकाला।परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उस समय मोहित के कपड़े पूरी तरह भीगे हुए थे और वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। घायल अवस्था में तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से उसे शासकीय अस्पताल उमरियापान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषि...

सिंघम अंदाज़ में दिखे ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, जमीन धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड को रायपुर से दबोचा

 सिंघम अंदाज़ में दिखे ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, जमीन धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड को रायपुर से दबोचा ढीमरखेड़ा । जमीन धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में ढीमरखेड़ा पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह साबित कर दिया कि अपराधी चाहे धरती के किसी भी कोने में छिपे हों, कानून के हाथों से बच नहीं सकते । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। मामला महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन से जुड़ा है, जिसमें प्रार्थी रणजीत पटैल निवासी ग्राम बरेली की शिकायत पर आरोपियों आदी पटैल और मुकेश पटैल के खिलाफ करीब 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 63/26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मुकेश पटैल ने एस.आर.एम. फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया था। इस...

वादों की राजनीति या बोझ की सच्चाई हर तरफ भ्रष्टाचार का साया, पेपर लीक से चुनाव तक क्या हर व्यवस्था में घोटाले का खेल, राहत के वादे, बढ़ता बोझ क्या सिस्टम पूरी तरह बिका हुआ है जब परीक्षाएं सुरक्षित नहीं, तो चुनाव कैसे भरोसेमंद भ्रष्टाचार चरम पर जनता पूछ रही कौन सुनेगा हमारी आवाज वादे बनाम हकीकत बढ़ती महंगाई और घटता भरोसा घोटालों के बीच घिरा देश क्या लोकतंत्र भी सुरक्षित है पेपर लीक से सत्ता तक सिस्टम पर उठते बड़े सवाल, व्यवस्था पर उठते सवाल भ्रष्टाचार के आरोपों से जनता में आक्रोश

 वादों की राजनीति या बोझ की सच्चाई हर तरफ भ्रष्टाचार का साया, पेपर लीक से चुनाव तक क्या हर व्यवस्था में घोटाले का खेल, राहत के वादे, बढ़ता बोझ क्या सिस्टम पूरी तरह बिका हुआ है जब परीक्षाएं सुरक्षित नहीं, तो चुनाव कैसे भरोसेमंद भ्रष्टाचार चरम पर जनता पूछ रही कौन सुनेगा हमारी आवाज वादे बनाम हकीकत बढ़ती महंगाई और घटता भरोसा घोटालों के बीच घिरा देश क्या लोकतंत्र भी सुरक्षित है पेपर लीक से सत्ता तक सिस्टम पर उठते बड़े सवाल, व्यवस्था पर उठते सवाल भ्रष्टाचार के आरोपों से जनता में आक्रोश कटनी  |  देश में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर लगातार उठ रहे सवालों ने अब व्यापक बहस का रूप ले लिया है। संघ लोक सेवा आयोग और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं पर भी समय-समय पर पारदर्शिता को लेकर आरोप लगते रहे हैं। इन घटनाओं के बीच आम जनता के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब परीक्षाओं में गड़बड़ियों और पेपर लीक की आशंकाएं सामने आ सकती हैं, तो क्या अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं इसी क्रम में कुछ लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए जा रहे ...

श्रीओम सिंह ठाकुर ने कक्षा 8 वीं में 88.5% लाकर क्षेत्र का बढ़ाया मान, झिंझरी कटनी में छात्र की सफलता से खुशी की लहर, योगेंद्र सिंह दादा ठाकुर के हैं भतीजे

 श्रीओम सिंह ठाकुर ने कक्षा 8 वीं में 88.5% लाकर क्षेत्र का बढ़ाया मान, झिंझरी कटनी में छात्र की सफलता से खुशी की लहर, योगेंद्र सिंह दादा ठाकुर के हैं भतीजे  कटनी |  कटनी जिले के झिंझरी स्थित संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं के छात्र श्रीओम सिंह ठाकुर ने 88.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम करही निवासी श्रीओम सिंह ठाकुर, योगेन्द्र सिंह ठाकुर के भतीजे एवं धर्मराज सिंह के पुत्र हैं। श्रीओम सिंह ठाकुर की इस शानदार सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों एवं परिजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है। ग्रामीणों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

खंदवारा में शोक की लहर, पूर्व जनपद अध्यक्ष मकरंद सिंह का निधन

 खंदवारा में शोक की लहर, पूर्व जनपद अध्यक्ष मकरंद सिंह का निधन कटनी  |  ढीमरखेड़ा क्षेत्र के खंदवारा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। खंदवारा सरपंच रवि ठाकुर जी के पूज्य पिता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष ढीमरखेड़ा श्री मकरंद सिंह जी का आज देव लोक गमन हो गया । उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया । मकरंद सिंह जी अपने सहज, सरल एवं मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे।उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को सर्वोपरि रखा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहे। उनके व्यक्तित्व में विनम्रता और नेतृत्व क्षमता का अद्भुत संगम था, जिसके कारण वे सभी वर्गों में लोकप्रिय थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी, कर्मठ और जनहितैषी नेता को खो दिया है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।

शगुन पाण्डेय ने 94.50% अंक प्राप्त कर कक्षा 8वीं में किया टॉप, क्षेत्र का बढ़ाया मान

 शगुन पाण्डेय ने 94.50% अंक प्राप्त कर कक्षा 8वीं में किया टॉप, क्षेत्र का बढ़ाया मान कटनी  |  पकरिया स्थित सीएफआई (CFI) स्कूल के मेधावी छात्रा शगुन पाण्डेय ने कक्षा 8 वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। शिक्षिका रागनी तिवारी का विशेष मार्गदर्शन था। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।शगुन पाण्डेय एक शिक्षक परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता अजीत कुमार पाण्डेय एवं माता प्रियंका पाण्डेय हैं, जिन्होंने हमेशा उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। उनके दादा श्री रामकिशोर पाण्डेय सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, वहीं उनकी बुआ पूनम पाण्डेय भी शिक्षिका हैं। परिवार में शिक्षा का गहरा वातावरण होने के कारण शगुन को बचपन से ही पढ़ाई के प्रति लगन और अनुशासन की प्रेरणा मिली। शगुन की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि परिवार का मार्गदर्शन और मेहनत साथ हो, तो सफलता निश्चित रूप से हासिल की जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि से परिवारजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।विद्याल...

प्रतिभाशाली छात्र विशेष शर्मा ने 93.66% अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

 प्रतिभाशाली छात्र विशेष शर्मा ने 93.66% अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान कटनी ।  विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र विशेष शर्मा ने कक्षा 8वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 93.66% अंक अर्जित कर अपने स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विशेष शर्मा पकरिया स्थित सीएफआई (CFI) स्कूल के छात्र हैं और उन्होंने पूरे विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विशेष शर्मा क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. राधेश शर्मा के पुत्र हैं। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति उनकी लगन और मेहनत देखने को मिलती रही है। वे हमेशा से ही शैक्षणिक क्षेत्र में अव्वल रहे हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते आए हैं। केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अन्य गतिविधियों में भी विशेष शर्मा ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। शतरंज के खेल में उन्होंने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी बुद्धिमत्ता और रणनीतिक सोच का प्रदर्शन किया है। विशेष की इस शानदार सफलता से उनके परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें...

अंशिका राजभर ने 89.16% अंक प्राप्त कर किया टॉप, क्षेत्र में खुशी की लहर

 अंशिका राजभर ने 89.16% अंक प्राप्त कर किया टॉप, क्षेत्र में खुशी की लहर कटनी | ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बरहटा स्थित बघराजी संकुल में अध्ययनरत कक्षा आठवीं की छात्रा अंशिका राजभर ने 89.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है । अंशिका की इस शानदार सफलता से परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ है।अंशिका, जनपद सदस्य अर्चना राजभर एवं अखिलेश राजभर की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों, सहपाठियों एवं ग्रामीणों ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बताया जा रहा है कि अंशिका शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अंशिका को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं क्षेत्र का गौरव बढ़ाती हैं और आने वाले समय में समाज एवं देश का नाम रोशन करती हैं । अंशिका की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और ...

देश में LPG की कमी नहीं हैं, बस कभी - कभी युद्ध का बहाना बनाकर महंगाई बढ़ा दी जाती हैं, फिर धीरे - धीरे लोगों को उस बढ़े हुए रेट की आदत बन जाती हैं इसे बोलते हैं राजनीति करके जनता को चूतिया बनाना और उनका खून चूसना, वक्त के साथ सब बदल जाता है, पुराने जमाने में जिसे ठेंगा कहते थे, उसे आज लाइक कहते हैं, क्या हम वाकई हालात के शिकार हैं, या हमें हालात का आदी बना दिया गया है, महंगाई का महायुद्ध और जनता की आदतें

 देश में LPG की कमी नहीं हैं, बस कभी - कभी युद्ध का बहाना बनाकर महंगाई बढ़ा दी जाती हैं, फिर धीरे - धीरे लोगों को उस बढ़े हुए रेट की आदत बन जाती हैं इसे बोलते हैं राजनीति करके जनता को  चूतिया बनाना और उनका खून चूसना, वक्त के साथ सब बदल जाता है, पुराने जमाने में जिसे ठेंगा कहते थे, उसे आज लाइक कहते हैं, क्या हम वाकई हालात के शिकार हैं, या हमें हालात का आदी बना दिया गया है, महंगाई का महायुद्ध और जनता की आदतें संपादक राहुल पाण्डेय देश में LPG की कमी नहीं है।गोदाम भरे हैं, टैंकर चल रहे हैं, सप्लाई चेन दुरुस्त है फिर भी जब-तब अंतरराष्ट्रीय हालात और  युद्ध जैसी परिस्थितियों का शोर मचाकर कीमतों में आग लगा दी जाती है। सवाल ये नहीं कि युद्ध होता है या नहीं, सवाल ये है कि हर बार उसकी आंच सीधे आम आदमी की रसोई तक ही क्यों पहुंचती है दरअसल, यह सिर्फ गैस सिलेंडर की कीमत का मामला नहीं है, यह उस मानसिकता का खेल है जिसमें जनता को धीरे-धीरे महंगाई का आदी बना दिया जाता है। पहले दाम बढ़ाओ, फिर कुछ दिन शोर होने दो, फिर वही बढ़ा हुआ दाम “नॉर्मल” बना दो। और जनता? वह मजबूरी में इसे अपनी नियति मा...

क्षेत्रीय विधायक आते हैं तो झोला उठाने वाले लग जाते हैं पीछे भीड़ इतनी रहती हैं कि आम जनता नहीं रख पाती अपनी बात और आम जनता की समस्याओं का नहीं हो पाता समाधान, विधायक के दौरे में बढ़ती भीड़ बनी आम जनता की समस्या, फरियादी रह जाते हैं अनसुने

 क्षेत्रीय विधायक आते हैं तो झोला उठाने वाले लग जाते हैं पीछे भीड़ इतनी रहती हैं कि आम जनता नहीं रख पाती अपनी बात और आम जनता की समस्याओं का नहीं हो पाता समाधान, विधायक के दौरे में बढ़ती भीड़ बनी आम जनता की समस्या, फरियादी रह जाते हैं अनसुने कटनी  |  क्षेत्र में जब भी विधायक का आगमन होता है, तो उनसे मिलने और अपनी समस्याएं रखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि असली जरूरतमंद और आम नागरिक अपनी बात तक नहीं रख पाते। विधायक के आते ही उनके आसपास कुछ खास लोगों की भीड़ लग जाती है, जिन्हें स्थानीय लोग “झोला उठाने वाले” कहकर संबोधित करते हैं। ये लोग हर समय विधायक के साथ बने रहते हैं, जिससे आम जनता तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। स्थिति यह हो जाती है कि जो लोग दूर-दराज से अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, वे घंटों इंतजार करने के बाद भी अपनी बात नहीं रख पाते और निराश होकर लौट जाते हैं। वहीं, कुछ चुनिंदा लोगों को ही विधायक तक सीधी पहुंच मिल पाती है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस व्यवस्था के कारण जनप्रतिनिधि और जनता के बीच दूरी बढ़ती जा रही है। लोगों...

कलयुग की कलम के संपादक राकेश यादव की पुत्री स्वाति यादव ने 90.5% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर

 कलयुग की कलम के संपादक राकेश यादव की पुत्री स्वाति यादव ने 90.5% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर ढीमरखेड़ा ।  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या शाला, उमरियापान (इंग्लिश मीडियम) की छात्रा स्वाति यादव ने कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90.5% अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम गर्व से रोशन किया है।स्वाति, कलयुग के कलम के संपादक राकेश यादव की पुत्री हैं। स्वाति की इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन इस उपलब्धि का मुख्य आधार रहे हैं। स्वाति ने अपनी पढ़ाई के प्रति निरंतर समर्पण और कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। वहीं, परिवार के बेटे पुष्पराज यादव ने भी कक्षा पांचवीं में 66% अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत का अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों बच्चों की सफलता से परिजन गर्व महसूस कर रहे हैं।परिवारजनों ने स्वाति और पुष्पराज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। विद्यालय के शिक्...

वरिष्ठ पत्रकार सतीश चौरसिया की पुत्री सुहानी चौरसिया ने 8 वीं कक्षा में 85% अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय और परिवार का गौरव, घर परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल

 वरिष्ठ पत्रकार सतीश चौरसिया की पुत्री सुहानी चौरसिया ने 8 वीं कक्षा में 85% अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय और परिवार का गौरव, घर परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल  ढीमरखेड़ा ।  कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है इस बात को एक बार फिर सिद्ध कर दिखाया है वरिष्ठ पत्रकार सतीश चौरसिया की पुत्री सुहानी चौरसिया ने ।  ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाई सेकेंडरी स्कूल, उमरियापान की छात्रा सुहानी ने कक्षा 8 वीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि विद्यालय का गौरव भी बढ़ाया है। सुहानी की इस उपलब्धि ने क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है।परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों और सहपाठियों के बीच उनकी सफलता की चर्चा हो रही है।कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना यह दर्शाता है कि सुहानी न केवल पढ़ाई के प्रति गंभीर हैं, बल्कि अपने लक्ष्य के प्रति भी पूरी तरह समर्पित हैं।सुहानी चौरसिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें पढ़ाई ...

निजी भूमि पर नलकूप खनन के लिए अनुमति अनिवार्य, कलेक्‍टर श्री तिवारी ने कटनी जिले को किया पेयजल अभावग्रस्‍त क्षेत्र घोषित, 1 अप्रैल से होगे नियम लागू

 निजी भूमि पर नलकूप खनन के लिए अनुमति अनिवार्य, कलेक्‍टर श्री तिवारी ने कटनी जिले को किया पेयजल अभावग्रस्‍त क्षेत्र घोषित, 1 अप्रैल से होगे नियम लागू  कटनी | ग्रीष्मकाल मे भूजल स्तर में गिरावट एवं निजी नलकूप खनन में वृद्धि होने के कारण आगामी माह में जिले के समस्त विकासखण्डो में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने म.प्र. पेयजल परीक्षण अधिनियम तथा संशोधन अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जनहित में जिले के समस्त विकासखण्डों एवं नगरीय क्षेत्रों को 1 अप्रैल से 30 जून तक के लिये पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित कर दिया है। जिला दंडाधिकारी श्री तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के पेयजल अभाव ग्रस्त क्षेत्र में किसी भी शासकीय भूमि पर स्थित पेयजल स्रोतों में पेयजल तथा घरेलू प्रयोजनों को छोड़कर अन्य किसी प्रयोजनों के लिए नहरों में प्रवाहित पेयजल के अलावा अन्य स्रोतों का दोहन किन्ही भी साधनों द्वारा जल उपयोग नहीं करेगा। जिले के समस्त विकासखण्डों एवं नगरीय क्षेत्रों में समस्त नदी...

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की बैठक संपन्न, कटनी में कार्यालय और पत्रकारों के मुद्दों पर मंथन

 राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की बैठक संपन्न, कटनी में कार्यालय और पत्रकारों के मुद्दों पर मंथन कटनी ।  स्थानीय शहीद स्मारक भवन में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने के लिए तीन प्रमुख बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। यह बैठक संभागीय पदाधिकारी भारत भूषण श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष गोपाल सिंघानिया के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें जिले के अनेक पत्रकार साथी सम्मिलित हुए। *बैठक के मुख्य निर्णय और चर्चा के बिंदु* बैठक के दौरान परिषद ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अपनी सहमति जताई तदुपरांत कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा गया। *जिले में स्वतंत्र कार्यालय की मांग:*  राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व निर्णय के अनुसार, परिषद के विस्तार के लिए हर जिले में एक समर्पित कार्यालय होना अनिवार्य है। इसी कड़ी में कटनी जिले में परिषद के कार्यालय की स्थापना हेतु चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि कार्यालय हेतु स्थान आवंटन की...

कल तक जो बच्चों को सपने सजाना सिखाती थीं, आज खुद खामोश होकर सबको रुला गईं उनकी मुस्कान, उनकी बातें रहेंगी सदा याद, ऐसे ही नहीं मिलता जीवन में उनका साथ अचानक हृदयगति रुकने से शिक्षिका विजय लक्ष्मी ज्योतिषी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 कल तक जो बच्चों को सपने सजाना सिखाती थीं, आज खुद खामोश होकर सबको रुला गईं उनकी मुस्कान, उनकी बातें रहेंगी सदा याद, ऐसे ही नहीं मिलता जीवन में उनका साथ अचानक हृदयगति रुकने से शिक्षिका विजय लक्ष्मी ज्योतिषी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर कटनी | कटनी जिले के ढीमरखेड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम सिमरिया की निवासी शिक्षिका विजय लक्ष्मी ज्योतिषी का बीती रात्रि अचानक हृदयगति रुक जाने से दुखद निधन हो गया।उनके असामयिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र सहित शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। विजय लक्ष्मी ज्योतिषी, देवेंद्र ज्योतिषी (गुड्डू मालगुजार) की धर्मपत्नी थीं। वे अपने सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है।परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार उनके निज ग्राम सिमरिया में संपन्न किया जाएगा। ढीमरखेड़ा एवं कटनी के शिक्षक समुदाय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शा...

लाड़ली बहनों पर बरसी कृपा, रोजगार सहायकों की जेब में ‘सूखा’ तीन महीने से वेतन गायब

 लाड़ली बहनों पर बरसी कृपा, रोजगार सहायकों की जेब में ‘सूखा’ तीन महीने से वेतन गायब कटनी |  मध्यप्रदेश में इन दिनों योजनाओं की बरसात हो रही है, खासकर लाड़ली बहनों के खातों में, सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हर महीने पैसा पहुंचा रही है, ताकि बहनों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। लेकिन इसी संवेदनशील व्यवस्था के दूसरे कोने में खड़े रोजगार सहायकों की हालत कुछ ऐसी है, जैसे शादी में बुलाए तो गए हों, पर खाना परोसने की बारी ही न आई हो, तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे रोजगार सहायकों की जेब अब ‘आत्मनिर्भर’ हो चुकी है खाली रहने में पूरी तरह सक्षम ।  काम पूरे जोश से लिया जा रहा है, लेकिन भुगतान के नाम पर ‘धैर्य रखिए’ का बोनस जरूर मिल रहा है । ग्रामीण स्तर पर योजनाओं को जमीन पर उतारने वाले यही कर्मचारी अब खुद जमीन पर आ चुके हैं कभी कार्यालय के चक्कर, तो कभी अधिकारियों के दरवाजे। जवाब हर जगह लगभग एक जैसा फाइल चल रही है। लगता है फाइल इतनी दूर निकल गई है कि वापस आने का रास्ता ही भूल गई। रोजगार सहायकों में अब आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि अगर यही हाल रहा तो वे भी किसी योजना ...

म.प्र. पुलिस में कार्यवाहक पदोन्नति पर 'ब्रेक', सिपाही से इंस्पेक्टर तक हजारों कर्मचारी कतार में

 म.प्र. पुलिस में कार्यवाहक पदोन्नति पर 'ब्रेक', सिपाही से इंस्पेक्टर तक हजारों कर्मचारी कतार में भोपाल |  मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले एक साल से कार्यवाहक पदोन्नति की प्रक्रिया ठप होने के कारण एक बड़ा प्रशासनिक गतिरोध पैदा हो गया है। सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक के हजारों पुलिसकर्मी पदोन्नति की प्रतीक्षा में हैं, जिससे न केवल उनका मनोबल गिर रहा है, बल्कि फील्ड मैनेजमेंट पर भी बुरा असर पड़ रहा है। *2015 बैच का बढ़ा इंतजार* सबसे अधिक प्रभावित 2015 बैच के सूबेदार और उपनिरीक्षक (SI) संवर्ग के अधिकारी हैं। इस बैच के अधिकारियों ने अपनी सेवा के 11 साल पूरे कर लिए हैं और वे नियमानुसार पदोन्नति के पात्र हैं। बताया जा रहा है कि इन्हें करीब डेढ़ साल पहले ही 'कार्यवाहक इंस्पेक्टर' बनाया जाना था, लेकिन प्रक्रिया रुकने से मामला अधर में लटका है। इस संबंध में अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में डीजीपी कैलाश मकवाणा से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई है। *क्यों बढ़ रही है परेशानी?* समाचार रिपोर्ट के अनुसार, पदोन्नति रुकने के चार मुख्य कारण और प्रभाव सामने आए हैं: * *अतिरिक्त क...

राम नवमी पर भरभरा आश्रम में गूंजेगा भक्ति का स्वर, आत्मिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

 राम नवमी पर भरभरा आश्रम में गूंजेगा भक्ति का स्वर, आत्मिक कार्यक्रम का होगा आयोजन कटनी ।  राम नवमी के पावन अवसर पर श्री राम पथ गमन भरभरा आश्रम में भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आश्रम परिसर में भगवान राम की महिमा को समर्पित “आत्मिक” कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें कलानुशासनों के माध्यम से श्रीरामचरित की दिव्यता का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया जाएगा । यह कार्यक्रम 27 मार्च 2026 को शाम 6:30 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्ति रस में डूबेंगे।आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का प्रसार करना है।आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं आध्यात्मिक प्रवचन आयोजित किए जाएंगे, जिससे उपस्थित जनसमुदाय को श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा प्राप्त होगी। यह आयोजन शिव मंदिर भरभरा आश्रम, कटनी में संपन्न होगा।आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

ब्राह्मण समाज में हर्ष की लहर, भगवान परशुराम मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न

 ब्राह्मण समाज में हर्ष की लहर, भगवान परशुराम मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न ढीमरखेड़ा  | ग्राम पंचायत मुरवारी में मुरली धाम के समीप ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जी के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण बना रहा । भूमि पूजन कार्यक्रम में समाज के अनेक भक्तगणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । खासतौर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी ऊर्जा प्रदान की ।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुकेश तिवारी, रवि मिश्रा, रोहित चौबे, दीपांशु बाजपेई, संजय तिवारी, हरिओम चौबे, हनी पांडे, शनि शुक्ला, आशु तिवारी एवं ऋषभ तिवारी उपस्थित रहे। समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि यह मंदिर निर्माण न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक भी होगा।कार्यक्रम के अंत में सभी ने मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का संकल्प लिया।

ढीमरखेड़ा में संकल्प से समाधान अभियान के तहत खंड स्तरीय शिविर संपन्न

 ढीमरखेड़ा में संकल्प से समाधान अभियान के तहत खंड स्तरीय शिविर संपन्न ढीमरखेड़ा ।  शासन की जनकल्याणकारी पहल “संकल्प से समाधान – नर सेवा ही नारायण सेवा” अभियान के अंतर्गत 24 मार्च को मंगल भवन, ढीमरखेड़ा में खंड स्तरीय शिविर का सफल आयोजन किया गया ।  शिविर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरेन्द्र बहादुर सिंह (विधायक), सुनीता संतोष दुबे (जनपद अध्यक्ष), दुर्गा पारस पटेल (जनपद उपाध्यक्ष), नरेंद्र त्रिपाठी (मंडल ढीमरखेड़ा), मनीष बागरी (सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष), आशीष चौरसिया (उमरियापान मंडल अध्यक्ष), निधि गोहल (अनुविभागीय अधिकारी), यजुर्वेद कोरी (जनपद सीईओ) एवं आरती यादव (महिला एवं बाल विकास अधिकारी) सहित अन्य अधिकारी, इंजीनियर, सरपंच, सचिव और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शासन की योजनाओं ...

महेंद्र राय प्रभारी प्राचार्य उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल बहोरीबंद, मनोज गर्ग विकासखंड शिक्षा अधिकारी बहोरीबंद, प्रशांत मिश्रा बीआरसी बहोरीबंद इनकी होना चाहिए जांच, नवोदय प्रवेश परीक्षा में नकल का आरोप, बहोरीबंद के उत्कृष्ट विद्यालय पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग तेज, शिक्षा मंत्री को लिखा जायेगा पत्र की जाएगी शिकायत

 महेंद्र राय प्रभारी प्राचार्य उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल बहोरीबंद, मनोज गर्ग विकासखंड शिक्षा अधिकारी बहोरीबंद, प्रशांत मिश्रा बीआरसी बहोरीबंद इनकी होना चाहिए जांच, नवोदय प्रवेश परीक्षा में नकल का आरोप, बहोरीबंद के उत्कृष्ट विद्यालय पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग तेज, शिक्षा मंत्री को लिखा जायेगा पत्र की जाएगी शिकायत  कटनी | बहोरीबंद क्षेत्र के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एक बार फिर विवादों में आ गया है।केंद्रीय नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में कथित रूप से नकल कराए जाने के आरोपों ने शिक्षा विभाग की साख पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में प्रभारी प्राचार्य महेंद्र राय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गर्ग एवं बीआरसी प्रशांत मिश्रा की भूमिका को लेकर जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। बताया जा रहा है कि नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के दौरान बहोरीबंद के उत्कृष्ट विद्यालय में कुछ चयनित छात्रों को कथित रूप से नकल कराई गई। आरोप है कि प्रभारी प्राचार्य महेंद्र राय ने परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों के साथ मिलीभगत कर विशेष छात्रों को फायदा पहुंचाया। इस मामले...

पूर्व कर्मचारी वरिष्ठ नेता पंडित सुरेश त्रिपाठी ने उठाया मुद्दा, झिन्ना पिपरिया में अलग फीडर की मांग तेज, पेयजल संकट के बीच उठी आवाज

 पूर्व कर्मचारी वरिष्ठ नेता पंडित सुरेश त्रिपाठी ने उठाया मुद्दा, झिन्ना पिपरिया में अलग फीडर की मांग तेज, पेयजल संकट के बीच उठी आवाज कटनी । जिले की ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम झिन्ना पिपरिया एक बार फिर मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा में है।गांव में विद्युत सब स्टेशन होने के बावजूद यहां के उपभोक्ताओं को अपेक्षित बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे नियमित रूप से विद्युत बिलों का भुगतान करते हैं, बल्कि कई मामलों में ढीमरखेड़ा क्षेत्र से अधिक राजस्व भी देते हैं, इसके बावजूद झिन्ना पिपरिया का फीडर आज तक अलग से संधारित नहीं किया गया है। इस मुद्दे को लेकर अब आवाज तेज हो गई है और पूर्व कर्मचारी एवं वरिष्ठ नेता पंडित सुरेश त्रिपाठी ने प्रशासन से ग्राम के लिए अलग फीडर की मांग उठाई है।ग्रामीणों के अनुसार, झिन्ना पिपरिया में विद्युत सब स्टेशन स्थापित है, जिससे आसपास के कई गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन विडंबना यह है कि स्वयं झिन्ना पिपरिया के उपभोक्ताओं को ही पर्याप्त और स्थिर बिजली नहीं मिलती। एक ही फीडर पर कई गांव जुड़े होने के कारण लोड बढ़ जाता है, जिस...

वन विभाग और वन विकास निगम पर गंभीर सवाल, पेड़ों की छाल निकल रही हैं लेकिन नहीं हो रही कार्यवाही, कई पंचायतों के पत्थर पकड़कर पैसे लेकर छोड़ रहे हैं

 वन विभाग और वन विकास निगम पर गंभीर सवाल, पेड़ों की छाल निकल रही हैं लेकिन नहीं हो रही कार्यवाही, कई पंचायतों के पत्थर पकड़कर पैसे लेकर छोड़ रहे हैं  कटनी  |  ढीमरखेड़ा क्षेत्र में एक बार फिर जंगलों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग और वन विकास निगम की निगरानी में बड़ी संख्या में पेड़ों की छाल उतारी गई है, लेकिन अब तक इस कार्य को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इससे क्षेत्र में शंका और आक्रोश दोनों बढ़ते जा रहे हैं। *बिना जानकारी छाल उतारने पर उठे सवाल* ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में खड़े अनेकों पेड़ों की छाल व्यवस्थित तरीके से निकाली गई है। आमतौर पर छाल निकालना किसी विशेष प्रक्रिया या औषधीय, व्यावसायिक उपयोग के लिए किया जाता है, लेकिन इस मामले में न तो कोई सूचना सार्वजनिक की गई और न ही स्थानीय स्तर पर कोई जानकारी दी गई। लोगों का आरोप है कि यह पूरा कार्य गुपचुप तरीके से किया गया है, जिससे संदेह और गहरा गया है। *पेड़ों की कटाई की आशंका* स्थानीय लोगों के अनुसार, छाल उतारे जाने के बाद अब उन्हीं पेड़ों को काटने...

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, ईद और रामनवमी को लेकर PHQ का सख्त आदेश

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, ईद और रामनवमी को लेकर PHQ का सख्त आदेश भोपाल: मध्य प्रदेश में आगामी त्योहारों के दौरान कानून- व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेशभर के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत् तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। *मुख्य बिंदु:* * *त्योहारी सीजन पर नजर:* ईद और रामनवमी जैसे प्रमुख धार्मिक त्योहारों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। * *सुरक्षा सर्वोपरि:* पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सभी जिलों के कप्तानों को बल की शत-प्रतिशत मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा गया है। * *विशेष परिस्थिति में ही राहत*: ड्यूटी से केवल बेहद गंभीर या आपातकालीन स्थितियों में ही राहत मिल सकेगी। इसके लिए भी संबंधित उच्च अधिकारियों की विशेष अनुमति अनिवार्य होगी। *क्यों लिया गया यह फैसला?* आगामी दिनों में प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा प्रबंधन के लिए भारी पुलिस बल की आवश्यकता है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त गश्त और निगरानी बढ़ाने...

ग्राम पंचायत घुघरी में गंदगी का अंबार, जिम्मेदार बेखबर ग्रामीणों में आक्रोश

 ग्राम पंचायत घुघरी में गंदगी का अंबार, जिम्मेदार बेखबर ग्रामीणों में आक्रोश कटनी  |  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत घुघरी इन दिनों गंदगी की गंभीर समस्या से जूझ रही है। गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थलों और नालियों में फैली गंदगी ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और पंचायत प्रशासन इस ओर पूरी तरह बेपरवाह नजर आ रहे हैं।गांव के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नालियां महीनों से साफ नहीं हुई हैं, जिससे पानी जमा होकर बदबू फैल रही है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि राहगीरों को नाक ढककर निकलना पड़ता है। बरसात के दिनों में यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है। पंचायत द्वारा नियमित सफाई का दावा तो किया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्वच्छता अभिया...

बाकल पिपरिया में सरपंच पति नहीं, अब सरपंच पुत्र चला रहा पंचायत नियमों की खुली अनदेखी, कार्रवाई की उठी मांग

 बाकल पिपरिया में सरपंच पति नहीं, अब  सरपंच पुत्र  चला रहा पंचायत नियमों की खुली अनदेखी, कार्रवाई की उठी मांग कटनी । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत बाकल पिपरिया एक बार फिर विवादों के घेरे में है। यहां की निर्वाचित सरपंच पान बाई के नाम पर पंचायत का संचालन होने के बजाय उनके पुत्र राजेश पटेल उर्फ पिल्लू द्वारा कथित रूप से सभी निर्णय लिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के कामकाज में नियमों को दरकिनार कर प्रॉक्सी सिस्टम चलाया जा रहा है, जो न केवल पंचायती राज व्यवस्था की मूल भावना के खिलाफ है बल्कि कानून का भी उल्लंघन है। *सरपंच के अधिकारों का कथित दुरुपयोग* ग्रामीणों के अनुसार पंचायत बैठकों से लेकर निर्माण कार्यों की स्वीकृति, भुगतान और योजनाओं के क्रियान्वयन तक अधिकांश फैसले सरपंच के बजाय उनके पुत्र द्वारा किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति “सरपंच पति” मॉडल से भी आगे बढ़कर अब “सरपंच पुत्र” मॉडल में बदल गई है, जहां वास्तविक जनप्रतिनिधि की भूमिका सीमित कर दी गई है। *कानून क्या कहता है* पंचायती राज व्यवस्था में स्पष्...

आदतन अपराधी को संरक्षण बाकल पिपरिया के सरपंच पर उठे सवाल, कांग्रेस पर लगे गंभीर आरोप

 आदतन अपराधी को संरक्षण बाकल पिपरिया के सरपंच पर उठे सवाल, कांग्रेस पर लगे गंभीर आरोप कटनी |  कटनी जिले के बाकल पिपरिया ग्राम में इन दिनों राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। गांव के सरपंच राजेश पटेल उर्फ पिल्लू को लेकर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों और विरोधी पक्ष का कहना है कि सरपंच पर पहले से ही कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, राजेश पटेल उर्फ पिल्लू को “आदतन अपराधी” बताया जा रहा है। आरोप है कि उनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें और मामले दर्ज हो चुके हैं, लेकिन हर बार राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई अधूरी रह जाती है। अब जब वे सरपंच पद पर हैं, तो लोगों में यह आशंका और बढ़ गई है कि कहीं सत्ता का दुरुपयोग न हो। सबसे बड़ा आरोप कांग्रेस पार्टी पर लग रहा है। विरोधी गुट का कहना है कि कांग्रेस ऐसे व्यक्ति को संरक्षण दे रही है जिसकी छवि पहले से ही विवादों में रही है। उनका कहना है कि यदि कोई व्यक्ति आदतन अपराधों में लिप्त रहा है, तो उसे जनप्रतिनिधि बनाना और फिर उसे राजनीतिक समर्थन देन...

कैमरे चालान में तेज हैं, लेकिन सड़क की सच्चाई देखने में कमजोर, कैमरे की नजर सीट बेल्ट पर तेज, लेकिन सड़क के गड्ढों पर अंधी

 कैमरे चालान में तेज हैं, लेकिन सड़क की सच्चाई देखने में कमजोर, कैमरे की नजर सीट बेल्ट पर तेज, लेकिन सड़क के गड्ढों पर अंधी कटनी  |  शहर की सड़कों पर इन दिनों ट्रैफिक कैमरों का खौफ साफ दिखाई दे रहा है।सीट बेल्ट न लगाया, हेलमेट नहीं पहना तो सेकंडों में चालान आपके मोबाइल पर हाज़िर।तकनीक की यह तेजी काबिल-ए-तारीफ है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यही तेजी सड़क के गड्ढों को देखने में भी दिखाई देती है, हकीकत यह है कि जहां कैमरे नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं, वहीं सड़क पर फैले खतरनाक गड्ढे जैसे सिस्टम की नजर से गायब हैं। इन गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं, लोग घायल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे बैठा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि “सरकार को हमारी सुरक्षा की चिंता होती तो पहले सड़कें दुरुस्त कराती, फिर चालान काटती। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या नियम केवल जनता के लिए हैं? सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर कोई चालान क्यों नहीं, सड़क सुरक्षा केवल हेलमेट और सीट बेल्ट तक सीमित नहीं है। अच्छी सड़कें, सही संकेत और गड्ढामुक्त रास्ते भी उतने ही ...

सड़क हादसे में अधिवक्ता और टाइपिस्ट घायल, डिप्टी कलेक्टर की तेज रफ्तार बुलेरो ने मारी टक्कर

 सड़क हादसे में अधिवक्ता और टाइपिस्ट घायल, डिप्टी कलेक्टर की तेज रफ्तार बुलेरो ने मारी टक्कर कटनी ।  जिला न्यायालय से कार्य निपटाकर घर लौट रहे अधिवक्ता विवेक जैन और टाइपिस्ट रिंकू सिंह ठाकुर एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। माधव नगर गेट के पास डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा की तेज रफ्तार बुलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। *तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे का कारण* उपचाररत अधिवक्ता विवेक जैन ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपनी बाइक से जा रहे थे। पीछे से आ रही डिप्टी कलेक्टर  की बुलेरो (क्रमांक MP 19 ZL-5117) की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बाइक को टक्कर मार दी। *घायलों की स्थिति और उपचार* अधिवक्ता विवेक जैन: गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें तत्काल बरगंवा स्थित अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। रिंकू सिंह ठाकुर: हादसे में टाइपिस्ट रिंकू सिंह ठाकुर को भी चोटें आई हैं। *भागने की कोशिश, लोगों ने दबोचा* प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद बुलेर...

लालपुर सगवां पुल बदहाल, निर्माण कार्य ठप, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

 लालपुर सगवां पुल बदहाल, निर्माण कार्य ठप, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी कटनी  |  लालपुर – सगवां मार्ग पर स्थित पुल की हालत लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन इसके निर्माण या मरम्मत को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।पुल जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। बरसात के समय यह पुल और भी खतरनाक हो जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक उदासीन बने हुए हैं।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

दतला घाट में धड़ल्ले से चल रहा था रेत का काला कारोबार, पुलिस की दबिश में ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

 दतला घाट में धड़ल्ले से चल रहा था रेत का काला कारोबार, पुलिस की दबिश में ट्रैक्टर-ट्राली जप्त कटनी ।  जिले में लंबे समय से जारी अवैध रेत के काले कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली जप्त की है। दतला घाट दशरमन के पास अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली को चौकी सिलौड़ी, थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने पकड़ लिया । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।15 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि दतला घाट क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्राली में अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रैक्टर को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम अरविंद सोनी पिता जगदीश प्रसाद सोनी, उम्र 45 वर्ष निवासी दशरमन बताया । जब पुलिस ने ट्रैक्टर चलाने का लाइसेंस और रेत परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे तो चालक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका ।  इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही गवाहों...

भाजपा के भगवान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे बरही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत, घर का काम काज छोड़कर भाजपा के कार्यकर्ता अपने भगवान के दर्शन करने पहुंचे आरती वंदन के लिए तैयार शायद भाजपा के भगवान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एकाद एकड़ जमीन नाम पर कर दे भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए जो भूमिहीन हैं भगवान प्रसन्न होते हैं तो कुछ भी करने को रहते हैं तैयार

 भाजपा के भगवान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे बरही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत, घर का काम काज छोड़कर भाजपा के कार्यकर्ता अपने भगवान के दर्शन करने पहुंचे आरती वंदन के लिए तैयार शायद भाजपा के भगवान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एकाद एकड़ जमीन नाम पर कर दे भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए जो भूमिहीन हैं भगवान प्रसन्न होते हैं तो कुछ भी करने को रहते हैं तैयार  कटनी  |  कटनी जिले के बरही क्षेत्र में उस समय खासा उत्साह देखने को मिला जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का आगमन हुआ ।  मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या पहले से ही मौजूद रही ।  जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आगमन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों का काम-काज छोड़कर बरही पहुंच गए। कई कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत के लिए घंटों पहले से इंतजार करते नजर आए।कार्यक्रम स्थल पर फूल-मालाओं और नारों के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक...

खौफ में कैद लोकतंत्र, जनता चुप तो तानाशाह मजबूत

 खौफ में कैद लोकतंत्र, जनता चुप तो तानाशाह मजबूत कटनी  |  जब तक जनता के दिलों में डर जिंदा है, तब तक सत्ता का सिंहासन भी सुरक्षित है। इतिहास गवाह है कि हुकूमतें हमेशा जनता को खौफ में रखकर राज करना चाहती हैं, क्योंकि डर ही उनकी सबसे बड़ी ढाल होता है। लेकिन जिस दिन आम आदमी डर का चश्मा उतारकर सच देखने लगता है, उसी दिन बदलाव की आंधी उठती है। आज हालात यह हैं कि अन्याय, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के बावजूद लोग चुप्पी साधे बैठे हैं। यही चुप्पी ताकतवरों को और बेलगाम बना रही है। सवाल यह है कि क्या जनता हमेशा खामोश रहेगी या अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएगी? इतिहास ने हमेशा साबित किया है कि परिवर्तन डरपोक लोगों ने नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ खड़े होने वाले बागियों ने लिखा है। अगर आज भी लोग डर के कारण अन्याय के सामने घुटने टेकते रहे, तो आने वाली पीढ़ियां जरूर सवाल करेंगी कि जब अन्याय हो रहा था तब आवाज क्यों नहीं उठी। समय आ गया है कि जनता अपने अधिकार पहचाने और खौफ की जंजीरों को तोड़े। क्योंकि जिस दिन डर खत्म होगा, उसी दिन बदलाव की शुरुआत भी तय हो सकती हैं।

रेताचोर बने नेता, रेता चोरी के लिए कर रहे नेतागिरी, पुलिसिया वर्दी भी हो रही दाग़दार नए थाना प्रभारी आते ही बढ़ जाती है ‘महीने’ की रफ्तार, नए थाना प्रभारी आते हैं तो होती हैं कार्यवाही ताकि महीने का रेट थोड़ी तेज हो जाए पुराने रेट को बढ़ाने का चलता हैं कार्य, अतिक्रमण और कब्जों के खेल में नेताओं की भूमिका पर उठे सवाल

 रेताचोर बने नेता, रेता चोरी के लिए कर रहे नेतागिरी, पुलिसिया वर्दी भी हो रही दाग़दार नए थाना प्रभारी आते ही बढ़ जाती है ‘महीने’ की रफ्तार, नए थाना प्रभारी आते हैं तो होती हैं कार्यवाही ताकि महीने का रेट थोड़ी तेज हो जाए पुराने रेट को बढ़ाने का चलता हैं कार्य, अतिक्रमण और कब्जों के खेल में नेताओं की भूमिका पर उठे सवाल कटनी  |  क्षेत्र में इन दिनों रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जो लोग कभी रेत की चोरी के आरोपों में घिरे रहते थे, वही अब खुद को नेता बताकर पूरे अवैध कारोबार को संरक्षण दे रहे हैं। हालात यह हैं कि अवैध रेत उत्खनन के इस खेल में कुछ कथित नेताओं की भूमिका इतनी मजबूत हो गई है कि प्रशासनिक कार्रवाई भी अक्सर औपचारिकता बनकर रह जाती है। ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र की नदियों और घाटों से रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों के जरिए रेत को बाहर भेजा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी रोकथाम देखने को नहीं मिल रही।...

नदी किनारे अवैध प्लाटिंग का खेल तेज, रपटा पेट्रोल पंप के सामने कृषि भूमि को काटकर बेचे जा रहे प्लॉट, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

 नदी किनारे अवैध प्लाटिंग का खेल तेज, रपटा पेट्रोल पंप के सामने कृषि भूमि को काटकर बेचे जा रहे प्लॉट, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल कटनी । शहर में अवैध प्लाटिंग का खेल एक बार फिर तेजी से सिर उठाता नजर आ रहा है। रपटा पेट्रोल पंप के सामने, साइन बोर्ड से अंदर जाने वाले मार्ग पर नदी से सटी कृषि भूमि में खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर प्लॉट काटे जा रहे हैं।खेती योग्य जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर बेचा जा रहा है, जिससे न केवल राजस्व नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं बल्कि पूरे मामले में जिम्मेदार विभागों की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस भूमि पर प्लॉटिंग की जा रही है वह राजस्व अभिलेखों में अब भी कृषि भूमि के रूप में दर्ज है।इसके बावजूद बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के जमीन को समतल कर रास्ते निकाले जा रहे हैं और प्लॉटों का सीमांकन कर संभावित खरीदारों को दिखाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों से प्लॉट बुकिंग के नाम पर मोटी रकम भी ली जा चुकी है। *डायवर्जन और कॉलोनी स्वीकृति के बिना चल रहा खेल* जानकारों के अनुसार किसी भी कृषि भूमि को आवासीय उपयोग मे...

खिरवा पोड़ी मार्ग पर सड़क के बीच खतरनाक गड्ढा, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना, अधिकारी और नेताओं को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए आज तक नहीं हो पा रहा हैं सुधार

 खिरवा पोड़ी मार्ग पर सड़क के बीच खतरनाक गड्ढा, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना, अधिकारी और नेताओं को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए आज तक नहीं हो पा रहा हैं सुधार ढीमरखेड़ा । उमरियापान से ढीमरखेड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित खिरवा पोड़ी में सड़क किनारे बना गहरा गड्ढा पिछले कई दिनों से हादसे को न्योता दे रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना सैकड़ों वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं, बावजूद इसके आज तक इस गड्ढे को भरने या सुरक्षित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मौके पर देखने से स्पष्ट होता है कि सड़क के किनारे गहरा गड्ढा बना हुआ है, जिसे केवल एक अस्थायी बैरिकेड लगाकर ढकने की कोशिश की गई है। यह व्यवस्था भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।रात के समय या तेज रफ्तार में आने वाले वाहन चालकों के लिए यह गड्ढा बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। यदि किसी वाहन का संतुलन बिगड़ जाए तो बड़ी दुर्घटना होने की पूरी आशंका बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी र...

रीठी में अंधा कानून जब सब कुछ दिख रहा है, तो साहब 'अनजान' क्यों?, अवैध प्लॉटिंग के खेल में राजस्व अमले की 'गांधारी' वाली भूमिका; क्या फाइलों के नीचे दब गई है अफसरों की जवाबदेही

 रीठी में अंधा कानून जब सब कुछ दिख रहा है, तो साहब 'अनजान' क्यों?, अवैध प्लॉटिंग के खेल में राजस्व अमले की 'गांधारी' वाली भूमिका; क्या फाइलों के नीचे दब गई है अफसरों की जवाबदेही कटनी |  कहते हैं कि कानून के हाथ लंबे होते हैं, लेकिन कटनी जिले की रीठी तहसील में ऐसा लगता है कि कानून के हाथ 'अदृश्य बेड़ियों' से बंधे हुए हैं। यहाँ खेतों में अवैध सड़कों का जाल बिछ गया, कृषि भूमि पर धड़ल्ले से कंक्रीट के जंगल उगने लगे, लेकिन क्षेत्र के पटवारी, आरआई और तहसीलदार को इसकी भनक तक नहीं है। यह 'अज्ञानता' कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक सुनियोजित 'प्रशासनिक मौन' जान पड़ता है। *साहब की नाक के नीचे कट रही कॉलोनियां* हैरत की बात यह है कि जिन स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग हो रही है, वे कोई दूर-दराज के बीहड़ नहीं हैं। तहसील मुख्यालय के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जब एक आम आदमी अपने घर की बाउंड्री वॉल बनाता है, तो राजस्व अमला नपाई करने तुरंत पहुँच जाता है, लेकिन जब भू-माफिया पूरी की पूरी कृषि ...

पांच साल में विकास गायब, चुनाव आते ही सक्रिय सरपंच, जनता बोली अब होगा काम का हिसाब, वादों से नहीं वोट से मिलेगा जवाब

 पांच साल में विकास गायब, चुनाव आते ही सक्रिय सरपंच, जनता बोली अब होगा काम का हिसाब, वादों से नहीं वोट से मिलेगा जवाब कटनी ।  ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर पिछले पांच वर्षों का लेखा-जोखा अब चुनावी मौसम में चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है। जिस सरपंच को गांव की जनता ने उम्मीदों और विश्वास के साथ चुना था, उसी के कार्यकाल पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि पांच साल बीत जाने के बाद भी गांव की मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। अब जब पंचायत चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है और वही सरपंच एक बार फिर मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे है, तो गांव के लोगों में नाराज़गी और आक्रोश साफ दिखाई देने लगा है।ग्रामीणों का कहना है कि पांच साल तक काम नहीं हुआ, अब चुनाव के समय फिर से वादों की बारिश शुरू हो गई है। *विकास के नाम पर सवालों का अंबार* ग्रामीणों के अनुसार पंचायत में विकास कार्यों की स्थिति बेहद कमजोर रही। कई स्थानों पर सड़कें आज भी कच्ची हैं, नालियों का निर्माण अधूरा है और बरसात के दिनों में गांव के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या आम बात बन जाती है।पेयजल की समस्या भी क...