सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिंघम अंदाज़ में दिखे ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, जमीन धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड को रायपुर से दबोचा

 सिंघम अंदाज़ में दिखे ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, जमीन धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड को रायपुर से दबोचा



ढीमरखेड़ा । जमीन धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में ढीमरखेड़ा पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह साबित कर दिया कि अपराधी चाहे धरती के किसी भी कोने में छिपे हों, कानून के हाथों से बच नहीं सकते । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। मामला महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन से जुड़ा है, जिसमें प्रार्थी रणजीत पटैल निवासी ग्राम बरेली की शिकायत पर आरोपियों आदी पटैल और मुकेश पटैल के खिलाफ करीब 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 63/26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मुकेश पटैल ने एस.आर.एम. फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया था। इस खाते के माध्यम से आरोपी मनीष पाण्डेय और दिलीप दुबे द्वारा रकम अपने खातों में ट्रांसफर की जाती थी। इतना ही नहीं, मुंकूदी पटैल के नाम से भी फर्जी खाता खोलकर इसी तरह से पैसे का लेन-देन किया गया।पुलिस ने पहले ही मुकेश पटैल और मुंकूदी पटैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। लेकिन मामले का मुख्य आरोपी मनीष पाण्डेय फरार चल रहा था, जिसने अपना पुराना ठिकाना छोड़ दिया था।ढीमरखेड़ा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी रायपुर में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने विशेष टीम गठित कर रायपुर रवाना किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के साथ उपनिरीक्षक सुरेश चौधरी, आरक्षक पंकज सिंह और आरक्षक डुमनदास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस सफलता के बाद क्षेत्र में पुलिस की सख्ती का संदेश साफ हो गया है कि अपराधियों के लिए कहीं भी छिपना आसान नहीं है।ढीमरखेड़ा पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता में विश्वास और अपराधियों में डर का माहौल बना है।

टिप्पणियाँ

popular post

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब ढीमरखेड़ा ।  सरकारी सेवा में आना और वर्षों तक जनता व शासन की सेवा करना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अपने संपूर्ण कार्यकाल को ईमानदारी, समर्पण, सहजता और बेदाग छवि के साथ पूर्ण कर सेवानिवृत्त होना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पदस्थ लेखापाल (बाबू ए ग्रेड) केशव प्रसाद परौहा जी का शासकीय सेवा सफर भी कुछ ऐसा ही मिसाल पेश करने वाला रहा। अपने जीवन के 38 अनमोल और स्वर्णिम वर्ष शासकीय सेवा में समर्पित करने के बाद, केशव प्रसाद परौहा जी अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर ढीमरखेड़ा स्थित मंगल भवन में एक भव्य, भावुक और गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे और उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल सहित जनपद के सभी अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव और रोज़गार सहायकों ने एक साथ उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की ...

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...