सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग्रामीणों का बड़ा खुलासा, तालाब, नाले, निर्माण सब फर्जी, करोड़ों की राशि नौकरशाही ने हड़पी बहोरीबंद जनपद सीईओ 'बिहार बाबू' दीमक की तरह चाट रहे बरही ग्राम पंचायत को, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग विकास के नाम पर कागजी बाजीगरी

 ग्रामीणों का बड़ा खुलासा, तालाब, नाले, निर्माण सब फर्जी, करोड़ों की राशि नौकरशाही ने हड़पी बहोरीबंद जनपद सीईओ 'बिहार बाबू' दीमक की तरह चाट रहे बरही ग्राम पंचायत को, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग विकास के नाम पर कागजी बाजीगरी कटनी  |  सरकारें ग्रामीण क्षेत्रों के कायाकल्प के लिए हर साल करोड़ों रुपये का बजट जारी करती हैं। मनरेगा, पंचायती राज निधि, और 15 वें वित्त आयोग जैसी योजनाओं का उद्देश्य गांवों में पानी, सड़क, और रोजगार की व्यवस्था करना है। लेकिन जब व्यवस्था को सुधारने की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी ही भक्षक बन जाएं, तो विकास सिर्फ कागजों पर सिमट कर रह जाता है। ऐसा ही एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरही से सामने आया है। यहाँ के ग्रामीणों ने एक सुर में स्थानीय नौकरशाही के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरही ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर करोड़ों रुपये का महाघोटाला हुआ है। धरातल पर जहां धूल उड़ रही है, वहीं सरकारी दस्तावेजों में तालाब खोदे जा चुके हैं, नालि...

ग्राम पंचायत मटवारा में भ्रष्टाचार का खेल, घटिया निर्माण में उड़ रही शासन की राशि, उपयंत्री और जनपद सीईओ पर कमीशनखोरी के गंभीर आरोप

  ग्राम पंचायत मटवारा में भ्रष्टाचार का खेल, घटिया निर्माण में उड़ रही शासन की राशि, उपयंत्री और जनपद सीईओ पर कमीशनखोरी के गंभीर आरोप कटनी । मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत मटवारा इन दिनों विकास कार्यों के लिए नहीं, बल्कि शासकीय राशि के खुलेआम बंदरबांट और भ्रष्टाचार के खेल को लेकर सुर्खियों में है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए शासन द्वारा भेजी जा रही लाखों-करोड़ों रुपए की राशि को यहाँ भ्रष्टाचार की दीमक चाट रही है। ग्राम पंचायत मटवारा में निर्माण कार्यों में जमकर धांधली की जा रही है, जिससे शासन की जनहितैषी योजनाओं की सरेआम धज्जियां उड़ रही है।सबसे गंभीर बात यह है कि इस पूरे खेल में ग्राम पंचायत के नुमाइंदों से लेकर जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों की संलिप्तता के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों ने उपयंत्री (सब-इंजीनियर) और जनपद पंचायत बहोरीबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) पर सीधे तौर पर कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों के वरदहस्त और 'कमीशन के फिक्स खेल' के का...

संतोष दुबे, मोहन सिंह पीसीओ , राकेश तिवारी कंप्यूटर ऑपरेटर की मनमानी चरम पर बहोरीबंद जनपद को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

 संतोष दुबे, मोहन सिंह पीसीओ , राकेश तिवारी कंप्यूटर ऑपरेटर की मनमानी चरम पर बहोरीबंद जनपद को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल कटनी ।  जनपद पंचायत बहोरीबंद में कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र के कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि जनपद कार्यालय में पदस्थ संतोष दुबे, मोहन सिंह (पीसीओ) और राकेश तिवारी (कंप्यूटर ऑपरेटर) की मनमानी के कारण आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कार्यालय में कई कार्य समय पर नहीं किए जाते और कर्मचारियों की कार्यशैली से लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जनपद पंचायत बहोरीबंद के प्रशासनिक कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी कर्मचारी की भूमिका नियमों के विरुद्ध पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों में पारदर्शी...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...

ग्राम पंचायत बरही में 'कागजी विकास' का बड़ा खेल, 'संस्कृति ट्रेडर्स' के फर्जी बिलों से लाखों की राशि आहरण का आरोप, जनपद पंचायत बहोरीबंद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरही का वित्तीय घोटाला, संस्कृति ट्रेडर्स' नामक फर्म के नाम पर फर्जी और संदेहास्पद बिल लगाकर पंचायत निधि का दुरुपयोग, संस्कृति ट्रेडर्स और सरपंच, सचिव के ऊपर होना चाहिए उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषियों पर एफआईआर की मांग, जनपद पंचायत बहोरीबंद का मामला

 ग्राम पंचायत बरही में 'कागजी विकास' का बड़ा खेल, 'संस्कृति ट्रेडर्स' के फर्जी बिलों से लाखों की राशि आहरण का आरोप, जनपद पंचायत बहोरीबंद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरही का वित्तीय घोटाला, संस्कृति ट्रेडर्स' नामक फर्म के नाम पर फर्जी और संदेहास्पद बिल लगाकर पंचायत निधि का दुरुपयोग, संस्कृति ट्रेडर्स और सरपंच, सचिव के ऊपर होना चाहिए उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषियों पर एफआईआर की मांग, जनपद पंचायत बहोरीबंद का मामला  कटनी । ग्रामीण विकास और पंचायतों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा भेजी जाने वाली शासकीय राशि में किस तरह 'बिलों का खेल' खेलकर पलीता लगाया जाता है, इसका एक कथित और बेहद गंभीर मामला जनपद पंचायत बहोरीबंद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरही से सामने आया है। बरही पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर एक बड़ा वित्तीय घालमेल और भ्रष्टाचार का सनसनीखेज आरोप लगा है। पंचायत प्रशासन, सचिव, सरपंच और सांठगांठ करने वाले ठेकेदारों व फर्मों ने मिलकर केवल कागजों पर विकास की गंगा बहा दी और धरातल पर बिना किसी ठोस सामग्री आपूर्ति के लाखों रुपये की शासकी...

सड़क हादसे में पैर गंवाने वाले पीड़ित को मिला न्याय, कोर्ट ने सुनाया ₹62.66 लाख के मुआवजे का फैसला बीमा कंपनी की 'दलीलें' खारिज, अधिवक्ता प्रशांत मिश्रा और बालकिशन चौधरी ने की दमदार पैरवी

 सड़क हादसे में पैर गंवाने वाले पीड़ित को मिला न्याय, कोर्ट ने सुनाया ₹62.66 लाख के मुआवजे का फैसला बीमा कंपनी की 'दलीलें' खारिज, अधिवक्ता प्रशांत मिश्रा और बालकिशन चौधरी ने की दमदार पैरवी जबलपुर । मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (तीसवां अपर न्यायाधीश बृजेश सिंह, जिला जबलपुर) की अदालत ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए सड़क हादसे में अपना पैर गंवाने वाले ट्रक चालक अनिल मेहरा के पक्ष में 62 लाख 66 हजार 683 रुपये का मुआवजा (अवार्ड) पारित किया है। पीड़ित की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता प्रशांत मिश्रा और बालकिशन चौधरी की दलीलों और दस्तावेजी सबूतों के आगे बीमा कंपनी की चालबाजी नहीं टिक सकी। *लापरवाही से ओवरटेक करने के कारण हुआ था हादसा* प्रकरण की जानकारी देते हुए अधिवक्ता प्रशांत मिश्रा और बालकिशन चौधरी ने बताया कि घटना 21 जुलाई 2022 की रात करीब 8:00 बजे की है। कटनी जिले के ग्राम पचपेढ़ी निवासी अनिल मेहरा अपने ट्रक (क्रमांक MH 09 Q-1645) को जबलपुर से दुर्ग (छत्तीसगढ़) लेकर जा रहे थे। जब वह मंडला जिले के गाजीपुर बायपास पर भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य ट्राला (क्रमांक CG...

संघर्ष से सफलता का शिखर माँ ने बर्तन गिरवी रखकर पढ़ाया, बेटे ने भारतीय सेना में लहराया परचम, सेवानिवृत्ति के बाद कटनी को बनाया नया आशियाना

 संघर्ष से सफलता का शिखर माँ ने बर्तन गिरवी रखकर पढ़ाया, बेटे ने भारतीय सेना में लहराया परचम, सेवानिवृत्ति के बाद कटनी को बनाया नया आशियाना कटनी ।  कहते हैं कि होनहार बिरवान के होत चीकने पात और इरादे अगर फौलादी हों, तो गरीबी भी घुटने टेक देती है। इस कहावत को अक्षरशः सच कर दिखाया है भारतीय सेना के सेवानिवृत्त जांबाज नंद कुमार पाण्डेय ने। एक ऐसा दौर भी था जब परिवार के पास दो वक्त की रोटी जुटाना भी एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन आज अपनी कड़ी मेहनत, अटूट देशभक्ति और माँ के त्याग के बल पर उन्होंने सफलता की वह इबारत लिखी है, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए एक महान प्रेरणा बन चुकी है। देश की सीमा पर अपनी शानदार और गौरवशाली सेवाएं देने के बाद, अब उन्होंने मध्य प्रदेश के कटनी शहर को अपना निवास स्थान बनाया है।उनके कटनी आगमन और उनकी जीवन यात्रा की कहानी आज हर किसी की जुबान पर है। *बचपन का वो दौर जब दो वक्त की रोटी भी थी मुहाल* नंद कुमार पाण्डेय का बचपन अभावों की उन कड़वी गहराइयों में बीता, जिसकी कल्पना मात्र से रूह कांप जाती है। उनका जन्म एक अत्यंत निर्धन परिवार में हुआ था।आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय ...

पटवारी की कथित लापरवाही से झिन्ना की भूमि दूसरे गांव के व्यक्ति के नाम दर्ज, कब्जे की आशंका से ग्रामीण परेशान

 पटवारी की कथित लापरवाही से झिन्ना की भूमि दूसरे गांव के व्यक्ति के नाम दर्ज, कब्जे की आशंका से ग्रामीण परेशान ढीमरखेड़ा । तहसील ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम झिन्ना में भूमि रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर ग्राम झिन्ना स्थित खसरा नंबर 152/743 रकबा 0.36 हेक्टेयर भूमि को गलत तरीके से दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज कर दिया गया, जिससे अब उक्त व्यक्ति भूमि पर कब्जा करने पहुंच रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ढीमरखेड़ा को आवेदन देकर बताया है कि संबंधित भूमि पूर्व में सुनिया उर्फ सुनिया उर्फ सुभिया बाई के नाम दर्ज थी। आरोप है कि पिपरिया शुक्ल की एक अन्य भूमि से संबंधित प्रकरण के आदेश का हवाला देकर झिन्ना की भूमि पर भी नामांतरण कर दिया गया और वर्तमान रिकॉर्ड में पिपरिया शुक्ल निवासी व्यक्ति का नाम दर्ज हो गया।शिकायत में यह भी कहा गया है कि जिस आदेश के आधार पर नाम दर्ज किया गया, वह ग्राम पिपरिया शुक्ल की अलग भूमि से संबंधित था, जबकि झिन्ना स्थित खसरा नंबर 152/743 का उससे कोई संबं...

गढ़ी गैवींनाथ धाम रामपुर में बाल संत जू महाराज का भव्य आगमन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

 गढ़ी गैवींनाथ धाम रामपुर में बाल संत जू महाराज का भव्य आगमन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ कटनी ।  कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम रामपुर स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक गढ़ी गैवींनाथ धाम में बुधवार को आध्यात्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ आश्रम के पूज्य बाल संत जू महाराज के आगमन पर क्षेत्रभर से अनेकों श्रद्धालु गैवींनाथ धाम पहुंचे, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा । बाल संत जू महाराज के स्वागत के लिए ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भव्य तैयारियां की थीं। जैसे ही महाराज का आगमन हुआ, जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। गढ़ी गैवींनाथ धाम अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है।बाल संत जू महाराज के आगमन से इस प्राचीन धाम की महत्ता और भी बढ़ गई है।ग्रामीणों का कहना है कि यह आयोजन क्षेत्र के लिए सौभाग्य और आध्यात्मिक जागरण का अवसर है। धार्मिक आयोजन के दौरान संत प...

जनपद सीईओ ढीमरखेड़ा श्री कोरी ने विद्यालयों और अपूर्ण आवासों का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा, शिक्षकों से उपस्थिति बढ़ाने और हितग्राहियों से आवास पूर्ण कराने किया संवाद, दिए निर्देश

 जनपद सीईओ ढीमरखेड़ा श्री कोरी ने विद्यालयों और अपूर्ण आवासों का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा, शिक्षकों से उपस्थिति बढ़ाने और हितग्राहियों से आवास पूर्ण कराने किया संवाद, दिए निर्देश कटनी |  जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी का सिलसिला जारी है। बुधवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी ने शिक्षा की गुणवत्ता परखने शासकीय प्राथमिक शाला सनकुई और प्राथमिक शिक्षा गारंटी  शाला का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। श्री कोरी ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति और मेन्यू के अनुसार मध्यान्ह भोजन नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई। कुछ विषयों की पुस्तकें नहीं आना बताया गया। श्री कोरी ने विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने पालकों से सतत संपर्क करने निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण, गर्मागर्म स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान हैंडपंप खराब होने के कारण मरम्मत कराए...

ढीमरखेड़ा में दिव्यांगों हेतु चिन्हांकन शिविर गुरूवार 25 जून को

 ढीमरखेड़ा में दिव्यांगों हेतु चिन्हांकन शिविर गुरूवार 25 जून को कटनी |  दिव्यांगों हेतु उपकरण एवं सहायक उपकरण के चिन्हांकन हेतु जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मंगल भवन में गुरुवार 25 जून को शिविर का आयोजन किया गया है। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यजुवेंद्र कोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच,सचिव और ग्राम रोजगार सहायक को ग्राम पंचायत क्षेत्र में दिव्यांग चिन्हांकन शिविर के व्यापक प्रचार प्रसार एवं दिव्यांगो को निर्धारित दस्तावेजों सहित शिविर में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है। *इन दस्तावेजों को लाना है* जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्य पालन अधिकारी यजुवेंद्र कोरी बताते हैं कि गुरुवार 25 जून को मंगल भवन ढीमरखेड़ा में आयोजित होने वाले दिव्यांगों के चिन्ह्यांकन शिविर में इन दस्तावेजों को साथ में लाना होगा। दिव्यांगों को अपना यूडी आईडी कार्ड (आवश्यक रूप से), समग्र आईडी की नवीन छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र जिनकी सभी स्रोतों से मासिक से 22500 से कम है, आवासीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, शिविर...

भरत तिवारी हत्याकांड, ब्राह्मण समाज कटनी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों को फांसी देने की मांग, ब्राह्मण समाज पर अत्याचार करने वालो की अब खैर नहीं, ब्राह्मण समाज ने किया रौद्र रुप धारण

 भरत तिवारी हत्याकांड, ब्राह्मण समाज कटनी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों को फांसी देने की मांग, ब्राह्मण समाज पर अत्याचार करने वालो की अब खैर नहीं, ब्राह्मण समाज ने किया रौद्र रुप धारण  कटनी |  बिहार में पुलिस द्वारा निहत्थे युवक भरत तिवारी की कथित गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस जघन्य घटना के विरोध में ब्राह्मण समाज  कटनी की जिला इकाई ने भारत की माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समाज के पदाधिकारियों ने अपने ज्ञापन में कहा कि भरत तिवारी की हत्या न केवल अमानवीय और निंदनीय है, बल्कि यह कानून व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। संगठन का आरोप है कि पुलिस द्वारा शक्ति का दुरुपयोग करते हुए एक निर्दोष एवं निहत्थे व्यक्ति की जान ली गई, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। ज्ञापन में मांग की गई है कि घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा मामले में शामिल सभी दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल गिरफ...

गढ़ी गैवींनाथ धाम रामपुर में बाल संत जू महाराज का आगमन, ढीमरखेड़ा क्षेत्र के जागेंगे भाग्य, इतिहास और आस्था का अनूठा संगम

 गढ़ी गैवींनाथ धाम रामपुर में बाल संत जू महाराज का आगमन, ढीमरखेड़ा क्षेत्र के जागेंगे भाग्य, इतिहास और आस्था का अनूठा संगम कटनी |  कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाला ग्राम रामपुर इन दिनों एक अभूतपूर्व आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर है। अवसर है 24 जून को श्री सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ आश्रम के पूज्य बाल संत जू महाराज का आगमन।तहसील मुख्यालय के समीप स्थित प्राचीन गढ़ी गैवींनाथ धाम में होने जा रहे इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर न केवल रामपुर बल्कि पूरे ढीमरखेड़ा क्षेत्र में 'भाग्य जागने' जैसी अनुभूति देखी जा रही है। वर्षों पुरानी ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर गढ़ी गैवींनाथ धाम एक बार फिर जन-जन की आस्था और चर्चा का मुख्य केंद्र बन गई है। *बाल संत जू महाराज का आगमन और क्षेत्र में उत्साह* श्री सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ आश्रम के बाल संत जू महाराज के प्रति क्षेत्र के श्रद्धालुओं में अगाध श्रद्धा है। रामपुर के ग्रामीणों और आस-पास के क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से किए जा रहे सामूहिक प्रयास अब साकार रूप ले रहे हैं। बाल संत जू महाराज के आगमन की खबर सुनते ही समूचे ढीमरखेड़ा अंचल...

अशोक पाण्डेय व्यवस्था से टकराने वाला एक 'कलम का सिपाही', अधिकारी चमके, कविता लिखने में माहिर, हर समस्या का निदान, कानून के हैं विशेष जानकार

 अशोक पाण्डेय व्यवस्था से टकराने वाला एक 'कलम का सिपाही', अधिकारी चमके, कविता लिखने में माहिर, हर समस्या का निदान, कानून के हैं विशेष जानकार  कटनी  |  कहते हैं कि कलम में वो ताकत होती है जो बड़े से बड़े सिंहासन को हिला सकती है। कुछ ऐसी ही मिसाल पेश कर रहे हैं पोड़ी कला बी में जन्मे और वर्तमान में मुरवारी के निवासी अशोक पाण्डेय, जन्म से ही कड़े संघर्ष और मेहनत के दम पर आगे बढ़ने वाले अशोक जी की लेखनी के आज आस-पास के क्षेत्रों में खूब चर्चे हैं। उनकी कलम की धार ऐसी है कि हर विषय पर उनका गहरा ज्ञान साफ झलकता है, और जब वे कविताएं लिखते हैं, तो सुनने और पढ़ने वाले मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। *बिगड़े काम को बनाने के माहिर लेखनी से चमके अधिकारी* स्थानीय सूत्रों और चर्चाओं के अनुसार, अशोक पाण्डेय की शानदार ड्राफ्टिंग और लेखन शैली का लाभ उठाकर कई बड़े अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान खूब वाहवाही लूटी। उनकी पैनी लेखनी ने कई प्रशासनिक कार्यों को चमका दिया । अशोक पाण्डेय हर विषय के ज्ञाता हैं और कविता लिखने में माहिर हैं। लेकिन जब उन्होंने इसी कलम का रुख व्यवस्था की कमियों और कु...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

ढीमरखेड़ा और उमरियापान क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

 ढीमरखेड़ा और उमरियापान क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर कटनी । कटनी जिले के ढीमरखेड़ा और उमरियापान थाना क्षेत्रों से दो बेहद दुखद खबरें सामने आई हैं। जहाँ एक ओर उमरियापान में बीते महीने हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं ढीमरखेड़ा के ग्राम पाली में सूखे तालाब में गिरने से एक युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। *उमरियापान में हुए सड़क हादसे के घायल युवक ने तोड़ा दम* उमरियापान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हनी कैनाल के पास बीते मई महीने में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे के घायल युवक की आखिरकार इलाज के दौरान मौत हो गई। लंबे समय तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।  *सिर पर आई थीं गंभीर चोटें* पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उमरियापान के पुरवा मोहल्ला निवासी राजेश कुमार कोल (पिता सोमनाथ कोल, उम्र 21 वर्ष) बीते 3 मई को एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इस हादसे में उनके...

बदलते जमाने के ओट में छुपती इंसानी नीयत, जमाना बदल रहा है कहकर लोग बदल रहे हैं, गौर किया तो देखा, कुछ भी नहीं बदला, बस सब अपने मतलब के हिसाब से चल रहे हैं

 बदलते जमाने के ओट में छुपती इंसानी नीयत, जमाना बदल रहा है कहकर लोग बदल रहे हैं, गौर किया तो देखा, कुछ भी नहीं बदला, बस सब अपने मतलब के हिसाब से चल रहे हैं ढीमरखेड़ा  |  हंसमुख स्वभाव और गहरी सामाजिक समझ के धनी योगेन्द्र सिंह दादा ठाकुर की ये पंक्तियां आधुनिक समाज की उस कड़वी और नग्न सच्चाई को उजागर करती हैं, जिसे हम अक्सर 'आधुनिकता' के खूबसूरत पर्दों के पीछे छुपाने की कोशिश करते हैं। इन सीधे मगर बेहद गहरे शब्दों में लेखक राहुल पाण्डेय ने समय के चक्र और इंसान की नीयत के बीच के उस अंतर्विरोध पर चोट की है, जो आज के सामाजिक ताने-बाने को खोखला कर रहा है। *बहानेबाजी का पर्दाफाश 'जमाने' को दोष क्यों* आज के दौर में जब भी रिश्तों में खटास आती है, रूखापन बढ़ता है या अपनों के बीच दूरियां बढ़ती हैं, तो एक घिसा-पिटा जुमला बहुत आसानी से उछाल दिया जाता है क्या करें, अब जमाना बदल गया है लेकिन दादा ठाकुर की पंक्तियां इस जुमले की कलाई खोलकर रख देती हैं। सच तो यह है कि समय के बदलने से इंसानी फितरत नहीं बदलती।सदियों पहले भी समाज में स्वार्थ और परमार्थ की जंग थी, और आज भी वही है। वक्त को द...

बदलते जमाने के ओट में छुपती इंसानी नीयत, जमाना बदल रहा है कहकर लोग बदल रहे हैं, गौर किया तो देखा, कुछ भी नहीं बदला, बस सब अपने मतलब के हिसाब से चल रहे हैं

 बदलते जमाने के ओट में छुपती इंसानी नीयत, जमाना बदल रहा है कहकर लोग बदल रहे हैं, गौर किया तो देखा, कुछ भी नहीं बदला, बस सब अपने मतलब के हिसाब से चल रहे हैं ढीमरखेड़ा  |  हंसमुख स्वभाव और गहरी सामाजिक समझ के धनी योगेन्द्र सिंह दादा ठाकुर की ये पंक्तियां आधुनिक समाज की उस कड़वी और नग्न सच्चाई को उजागर करती हैं, जिसे हम अक्सर 'आधुनिकता' के खूबसूरत पर्दों के पीछे छुपाने की कोशिश करते हैं। इन सीधे मगर बेहद गहरे शब्दों में लेखक राहुल पाण्डेय ने समय के चक्र और इंसान की नीयत के बीच के उस अंतर्विरोध पर चोट की है, जो आज के सामाजिक ताने-बाने को खोखला कर रहा है। *बहानेबाजी का पर्दाफाश 'जमाने' को दोष क्यों* आज के दौर में जब भी रिश्तों में खटास आती है, रूखापन बढ़ता है या अपनों के बीच दूरियां बढ़ती हैं, तो एक घिसा-पिटा जुमला बहुत आसानी से उछाल दिया जाता है क्या करें, अब जमाना बदल गया है लेकिन दादा ठाकुर की पंक्तियां इस जुमले की कलाई खोलकर रख देती हैं। सच तो यह है कि समय के बदलने से इंसानी फितरत नहीं बदलती।सदियों पहले भी समाज में स्वार्थ और परमार्थ की जंग थी, और आज भी वही है। वक्त को द...

चंदोलहार भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा किया जा रहा कब्जा,विरोध करने पर दिखाए जा रहे हथियार, आदिवासियों ने कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कब्जाधारियों पर कार्रवाई करने की मांग

 चंदोलहार भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा किया जा रहा कब्जा,विरोध करने पर दिखाए जा रहे हथियार, आदिवासियों ने कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कब्जाधारियों पर कार्रवाई करने की मांग कटनी  |  उमरियापान क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटगवां अंतर्गत चंदोलहार क्षेत्र की सरकारी एवं निजी भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर और झोपड़ियां बनाकर निवास किया जा रहा है। बुधवार को रूढ़ी प्रथा पारंपरिक ग्राम सभा भटगवां के आदिवासी ग्रामीणों ने उमरियापान पुलिस थाना पहुँचकर कलेक्टर के नाम उमरियापान नायब तहसीलदार इसरार खान को ज्ञापन सौंपा है। आदिवासी ग्रामीणों ने मामले की जांच कर बाहरी कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर स्लीमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी,स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश सुमन, ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी,उमरियापान थाना से एसआई भरत सिंह मार्को के साथ उमरियापान,ढीमरखेड़ा थाने का पुलिस बल और राजस्व एवं वन विभाग का अमला तैनात रहा। ग्रामसभा के आदिवासी ग्रामीणों ने सौंपें ज्ञापन में बताया कि दूसरे जिलों से आए कुछ लोग भटगवां के चंदौल क्षेत्र म...

सिद्धार्थ दीक्षित पुनः बने कटनी जिला ग्रामीण कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

 सिद्धार्थ दीक्षित पुनः बने कटनी जिला ग्रामीण कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कटनी ।  उमरियापान के कद्दावर, जुझारू नेता और जाने-माने समाजसेवी सिद्धार्थ दीक्षित को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ जिला कटनी का ग्रामीण अध्यक्ष पुनः नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थ दीक्षित की यह नियुक्ति कटनी जिले के ग्रामीण जिला अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह और परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पांघे की विशेष अनुशंसा पर, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा की गई है। *पार्टी में उत्साह की लहर* सिद्धार्थ दीक्षित को कांग्रेस की एक बुलंद आवाज और क्षेत्र के धाकड़ नेताओं में गिना जाता है।जमीन से जुड़े होने और समाजसेवा में हमेशा अग्रणी रहने के कारण क्षेत्र के युवाओं और कार्यकर्ताओं में उनका खासा प्रभाव है। उनकी इस पुनर्नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिवहन प्रकोष्ठ में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है सिद्धार्थ दीक्षित के नेतृत्व में कटनी ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत होगा। व...

ढीमरखेड़ा पुलिस की अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 250 पाव शराब एवं मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

 ढीमरखेड़ा पुलिस की अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 250 पाव शराब एवं मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार  कटनी  |  पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा महिमा रघुवंशी द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी एवं आरक्षक कमोद तथा आरक्षक देवेंद्र को कार्रवाई हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहे ऋतुराज सिंह पिता पुष्पेंद्र सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी सिमरिया जिला पन्ना एवं निखिल सिंह पिता राकेश सिंह, निवासी ग्राम धारी मजगामा जिला सतना को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 250 पाव लाल मसाला एवं प्लेन शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।आरोपियों से शराब रखने एवं परिवहन करने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं ...

सिद्धार्थ दीक्षित पुनः बने कटनी जिला ग्रामीण कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

 सिद्धार्थ दीक्षित पुनः बने कटनी जिला ग्रामीण कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कटनी ।  उमरियापान के कद्दावर, जुझारू नेता और जाने-माने समाजसेवी सिद्धार्थ दीक्षित को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ जिला कटनी का ग्रामीण अध्यक्ष पुनः नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थ दीक्षित की यह नियुक्ति कटनी जिले के ग्रामीण जिला अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह और परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पांघे की विशेष अनुशंसा पर, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा की गई है। *पार्टी में उत्साह की लहर* सिद्धार्थ दीक्षित को कांग्रेस की एक बुलंद आवाज और क्षेत्र के धाकड़ नेताओं में गिना जाता है।जमीन से जुड़े होने और समाजसेवा में हमेशा अग्रणी रहने के कारण क्षेत्र के युवाओं और कार्यकर्ताओं में उनका खासा प्रभाव है। उनकी इस पुनर्नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिवहन प्रकोष्ठ में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है सिद्धार्थ दीक्षित के नेतृत्व में कटनी ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत होगा। व...

हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ - विधायक श्री सिंह, विधायक, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर, जनकल्याण शिविर में 70 आवेदन हुए पंजीकृत, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश

 हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ - विधायक श्री सिंह, विधायक, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर, जनकल्याण शिविर में 70 आवेदन हुए पंजीकृत, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश कटनी  |  शासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में सोमवार को विकासखण्ड ढीमरखेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के पहले दिन 70 आवेदन पंजीकृत किए गए। शिविर में विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह,  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा की विशेष मौजूदगी रही। विधायक श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। सरकार की योजनाओं से गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और व्यापारियों को सीधा लाभ मिला है। विधायक ने कहा कि जनकल्याण शिविर प्रधानमं...

सूरदास आश्रम में चल रहा सीताराम नाम कीर्तन , कल होगा विशाल भंडारा

 सूरदास आश्रम में चल रहा सीताराम नाम कीर्तन , कल होगा विशाल भंडारा कटनी ।  ढीमरखेड़ा क्षेत्र के प्रसिद्ध सूरदास आश्रम में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। आश्रम परिसर में आयोजित श्री सीताराम नाम कीर्तन में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।सीताराम नाम कीर्तन के समापन अवसर पर 13 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है।आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे में शामिल होने की अपील की है। सूरदास आश्रम में चल रहे इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हुआ है तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं।

कटनी जिले में कब होगी लोकायुक्त की कार्यवाही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना अत्यावश्यक, लोकायुक्त की कार्रवाई से फिर उठे सवाल

 कटनी जिले में कब होगी लोकायुक्त की कार्यवाही  भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना अत्यावश्यक, लोकायुक्त की कार्रवाई से फिर उठे सवाल कटनी | मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई में आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आने के बाद सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर गंभीर बहस शुरू हो गई है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा होना इस बात का संकेत है कि भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण और पारदर्शी व्यवस्था की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई में आवास, बैंक खाते, निवेश, अचल संपत्तियों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच की गई। सामने आई जानकारियों से यह स्पष्ट हुआ है कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले समय में कई अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आ सकते हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि संपत्तियों और निवेश के वास्तविक स्रोतों की गहन पड़ताल से पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी। जब किसी अधिकारी की घोषित आय और वास्तविक संपत्ति के बीच अत्यधिक अंतर दिखाई देत...

ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में

 ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में कटनी | कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए महिमा रघुवंशी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने औपचारिक रूप से ढीमरखेड़ा थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नई थाना प्रभारी के रूप में महिमा रघुवंशी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित करना रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं पीड़ितों को त्वरित न्याय और सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है। महिमा रघुवंशी की नियुक्ति से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, अपराध न...

ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में

 ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में कटनी | कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए महिमा रघुवंशी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने औपचारिक रूप से ढीमरखेड़ा थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नई थाना प्रभारी के रूप में महिमा रघुवंशी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित करना रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं पीड़ितों को त्वरित न्याय और सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है। महिमा रघुवंशी की नियुक्ति से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, अपराध न...

बड़वारा क्षेत्र में टायर से तेल बनाने वाली इकाइयों से प्रदूषण का आरोप, विधायक ने मुख्यमंत्री से जांच की मांग

 बड़वारा क्षेत्र में टायर से तेल बनाने वाली इकाइयों से प्रदूषण का आरोप, विधायक ने मुख्यमंत्री से जांच की मांग कटनी | बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर जनपद पंचायत बड़वारा क्षेत्र में संचालित टायर आधारित ईंधन एवं तेल निर्माण इकाइयों से फैल रहे कथित पर्यावरण प्रदूषण की उच्च स्तरीय जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। विधायक द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बड़वारा जनपद क्षेत्र में संचालित विभिन्न इकाइयों में पुराने टायरों को जलाकर तेल निकाला जा रहा है, जिससे वायु प्रदूषण, दुर्गंध, धुएं तथा अन्य पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों का स्थानीय ग्रामीणों के स्वास्थ्य और कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा क्षेत्र के लोगों को पर्यावरणीय दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि संबंधित इकाइयों की पर्यावरणीय स्वीकृतियों, प्रदूषण नियंत्रण मानकों के पालन तथा संचालन की वैधानिक स्थिति की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही यदि जांच में नि...

न्यायालय परिसर में न्यायाधीश द्वारा किया गया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 न्यायालय परिसर में न्यायाधीश द्वारा किया गया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ढीमरखेड़ा |  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के पालन में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कटनी जितेंद्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय ढीमरखेड़ा परिसर में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को प्रकृति के संरक्षण का संदेश देना रहा। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय ढीमरखेड़ा की न्यायाधीश पूर्वी तिवारी द्वारा न्यायालय परिसर में 10 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन तथा जैव विविधता के संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में बताया गया कि वर्तमान समय में पर्यावरण संकट और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियाँ पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय हैं। ऐसे में न्यायिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य करती है। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पर्यावरण संरक्षण को अपने प्रमुख उद्देश्यों म...

कर्म के प्रति समर्पित रहिए, अनावश्यक नमस्ते नहीं करना पड़ेगा, श्रेष्ठ कार्य ही दिलाते हैं वास्तविक सम्मान

 कर्म के प्रति समर्पित रहिए, अनावश्यक नमस्ते नहीं करना पड़ेगा, श्रेष्ठ कार्य ही दिलाते हैं वास्तविक सम्मान कटनी  |  समाज में सम्मान प्राप्त करने के लिए किसी व्यक्ति को बार-बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने या अनावश्यक रूप से लोगों के सामने झुकने की आवश्यकता नहीं होती। यदि व्यक्ति अपने कर्म, कर्तव्य और जिम्मेदारियों के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करता है, तो उसका काम ही उसकी पहचान बन जाता है। प्रसिद्ध विचार है कि कर्म के प्रति समर्पित रहिए, अनावश्यक नमस्ते नहीं करना पड़ेगा। इसका आशय यह है कि जब व्यक्ति ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करता है, तो समाज स्वयं उसका सम्मान करता है। ऐसे लोगों को पहचान दिलाने के लिए प्रचार या दिखावे की आवश्यकता नहीं पड़ती । वर्तमान समय में कई लोग सम्मान पाने की अपेक्षा रखते हैं, लेकिन सम्मान का वास्तविक आधार पद, प्रतिष्ठा या बाहरी प्रदर्शन नहीं, बल्कि व्यक्ति के उत्कृष्ट कर्म होते हैं।इतिहास और समाज में जिन लोगों को आदर और सम्मान मिला है, उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से लोगों के दिलों में स्थान बनाया है। कर्मठ व्यक्...

5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई कटनी ।  भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। टीम ने स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पटवारी साहब एक किसान से जमीन के सीमांकन (नाप-जोख) के एवज में इस रकम की डिमांड कर रहे थे। *चार बार कराया सीमांकन, फिर भी अटका रखी थी रिपोर्ट* इस पूरी कार्रवाई के पीछे पीड़ित की लंबी प्रताड़ना की कहानी है। जानकारी के अनुसार, कौड़िया निवासी शिकायतकर्ता शिव कुमार जायसवाल अपनी जमीन का सीमांकन कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुका था। बताया गया है कि पीड़ित ने पटवारी से चार बार सीमांकन करवाया, लेकिन पटवारी साहब हर बार बिना 'सेवा-पानी' के ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने को राजी नहीं थे। रिपोर्ट दबाकर बैठना और किसान को दौड़ाना, पटवारी की आदत बन चुका था। अंत में परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से कर दी। *लोकायुक्त के जाल में फंसे पटवारी साहब* जबलपुर लोकाय...