ग्राम पंचायत मटवारा में भ्रष्टाचार का खेल, घटिया निर्माण में उड़ रही शासन की राशि, उपयंत्री और जनपद सीईओ पर कमीशनखोरी के गंभीर आरोप
ग्राम पंचायत मटवारा में भ्रष्टाचार का खेल, घटिया निर्माण में उड़ रही शासन की राशि, उपयंत्री और जनपद सीईओ पर कमीशनखोरी के गंभीर आरोप
कटनी । मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत मटवारा इन दिनों विकास कार्यों के लिए नहीं, बल्कि शासकीय राशि के खुलेआम बंदरबांट और भ्रष्टाचार के खेल को लेकर सुर्खियों में है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए शासन द्वारा भेजी जा रही लाखों-करोड़ों रुपए की राशि को यहाँ भ्रष्टाचार की दीमक चाट रही है। ग्राम पंचायत मटवारा में निर्माण कार्यों में जमकर धांधली की जा रही है, जिससे शासन की जनहितैषी योजनाओं की सरेआम धज्जियां उड़ रही है।सबसे गंभीर बात यह है कि इस पूरे खेल में ग्राम पंचायत के नुमाइंदों से लेकर जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों की संलिप्तता के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों ने उपयंत्री (सब-इंजीनियर) और जनपद पंचायत बहोरीबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) पर सीधे तौर पर कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों के वरदहस्त और 'कमीशन के फिक्स खेल' के कारण ही पंचायत प्रतिनिधि बिना किसी डर के घटिया निर्माण कार्य करा रहे हैं।
*उपयंत्री और जनपद सीईओ पर 'कमीशनखोरी' के सीधे आरोप*
इस महाभ्रष्टाचार के पीछे सबसे बड़ा कारण प्रशासनिक अधिकारियों की मूकसहमति और कथित तौर पर उनकी हिस्सेदारी को माना जा रहा है।मटवारा के ग्रामीणों का आक्रोश सीधे जनपद पंचायत बहोरीबंद के सीईओ और संबंधित उपयंत्री के खिलाफ फूट रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें