सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बात अगर आत्मसम्मान की हो तो में कुछ इस तरह का हूं बहुत कुछ छोड़ आया हूं और बहुत कुछ छोड़ भी सकता हूं, इस जिंदगी के सफर में थकान बहुत हैं , अपनों के अपनों पर यहां इल्ज़ाम बहुत हैं, शिकायतों का दौर देखता हूं तो थम सा जाता हूं लगता हैं उम्र कम हैं और इम्तिहान बहुत हैं, आत्मसम्मान सर्वोपरि ज़िंदगी की धूप-छांव और रिश्तों की पेचीदगियों के बीच स्वाभिमान की अनोखी मिसाल

 बात अगर आत्मसम्मान की हो तो में कुछ इस तरह का हूं बहुत कुछ छोड़ आया हूं और बहुत कुछ छोड़ भी सकता हूं, इस जिंदगी के सफर में थकान बहुत हैं , अपनों के अपनों पर यहां इल्ज़ाम बहुत हैं, शिकायतों का दौर देखता हूं तो थम सा जाता हूं लगता हैं उम्र कम हैं और इम्तिहान बहुत हैं, आत्मसम्मान सर्वोपरि ज़िंदगी की धूप-छांव और रिश्तों की पेचीदगियों के बीच स्वाभिमान की अनोखी मिसाल ढीमरखेड़ा |  अनदेखी डगर आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं' इस एक जीवन-मूल्य को अपना ध्येय बनाकर चलने वाले लोगों के लिए ज़िंदगी का सफर आसान नहीं होता। हाल ही में रिश्तों, सामाजिक सरोकारों और व्यक्तिगत सिद्धांतों के मोड़ पर एक बात साफ तौर पर उभरकर सामने आई है कि जब बात स्वाभिमान की आती है, तो कुछ लोग अपनी बनी-बनाई राहें और सहूलियतें भी पल भर में छोड़ने में संकोच नहीं करते। *इल्ज़ामों और शिकायतों का दौर* ज़िंदगी की इस आपाधापी में थकान केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक भी है। सबसे गहरा दुख तब देखने को मिलता है जब 'अपनों पर अपनों के ही इल्ज़ाम' लगने लगते हैं। रिश्तों में बढ़ती दूरियां और हर मोड़ पर एक-दूसरे से होत...

टोपी मोड़ से घुघरा सड़क का कार्य नहीं हुआ, आवागमन में दिक्कत

 टोपी मोड़ से घुघरा सड़क का कार्य नहीं हुआ, आवागमन में दिक्कत ढीमरखेड़ा ।  जनपद क्षेत्र में टोपी मोड़ से घुघरा तक जाने वाली सड़क का कार्य समय पर नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क की स्थिति खराब होने के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल आने-जाने वाले ग्रामीणों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार टोपी मोड़ से घुघरा तक सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी मार्ग से ग्रामीण रोजाना बाजार, स्कूल, अस्पताल, तहसील कार्यालय सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन करते हैं।सड़क का कार्य नहीं होने और मार्ग की खराब स्थिति के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। जगह-जगह गड्ढे एवं खराब सड़क के कारण मार्ग पर वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार खराब सड़क के कारण वाहन फिसलने की स्थिति भी बन जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण अथवा सुधार कार्य को लेकर संबंधित विभाग और प्रशासन से ...

लालपुर में ग्रामीणों ने रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ा, वीडियो बनाकर कार्रवाई की मांग

 लालपुर में ग्रामीणों ने रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ा, वीडियो बनाकर कार्रवाई की मांग ढीमरखेड़ा ।  ग्राम लालपुर में रेत से भरे एक ट्रैक्टर को ग्रामीणों द्वारा पकड़ने का मामला सामने आया है।ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैक्टर में रेत भरकर उसका परिवहन किया जा रहा था।ग्रामीणों ने मौके पर ट्रैक्टर को रोककर उसका वीडियो बनाया, जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। इसी बीच रेत से भरे ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करने की मांग की है। बताया गया कि ट्रैक्टर में बड़ी मात्रा में रेत भरी हुई थी और उसे परिवहन के लिए ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि रेत परिवहन के लिए आवश्यक वैध दस्तावेज अथवा अनुमति नहीं थी, तो यह अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की श्रेणी में आ सकता है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम स्थिति संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। *ग्रामीणों ने की जांच और क...

बरहटा में नए पंचायत भवन की मांग, जनपद सदस्य व ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार पुराने पंचायत भवन की हालत जर्जर, ग्रामीणों ने कहा नए भवन से पंचायत के कामकाज को मिलेगी सुविधा

 बरहटा में नए पंचायत भवन की मांग, जनपद सदस्य व ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार पुराने पंचायत भवन की हालत जर्जर, ग्रामीणों ने कहा नए भवन से पंचायत के कामकाज को मिलेगी सुविधा ढीमरखेड़ा ।  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरहटा में नए पंचायत भवन की मांग जोर पकड़ने लगी है। ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत के लिए नवीन पंचायत भवन उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान पुराना पंचायत भवन लंबे समय से खराब स्थिति में है, जिसके कारण पंचायत से संबंधित कार्यों के संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में जनपद सदस्य अर्चना राजधर, सरपंच पार्वती सिंह, उपसरपंच आनंद पटेल सहित ग्रामवासियों ने प्रशासन का ध्यान पंचायत भवन की समस्या की ओर आकर्षित कराया है। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन किसी भी ग्राम पंचायत के लिए महत्वपूर्ण केंद्र होता है, जहां ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास संबंधी कार्य संचालित किए जाते हैं। ऐसे में भवन की स्थिति खराब होने से पंचायत के नियमित कार्य ...

तिलमन की बेटी दिशा बागरी ने जीता गोल्ड मैडल, सिलौड़ी क्षेत्र का बढ़ाया गौरव

 तिलमन की बेटी दिशा बागरी ने जीता गोल्ड मैडल, सिलौड़ी क्षेत्र का बढ़ाया गौरव ढीमरखेड़ा ।  सिलौड़ी क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम पंचायत नेगई के ग्राम तिलमन की बेटी दिशा बागरी, पिता मनोज बागरी ने ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल हासिल किया है। दिशा की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे तिलमन, नेगई एवं सिलौड़ी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।दिशा बागरी ने राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अभ्यास और मेहनत के बल पर दिशा ने यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। दिशा की इस सफलता की जानकारी मिलते ही परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की बेटी ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर तिलमन और सिलौड़ी क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। परिजनों ने बताया कि दिशा बचपन से ही कराटे के प्रति रुचि...

क्या जरूरत थी दीपक जलवाने की प्रकाश इतना हुआ कि वोट चोरी दिख गई

 क्या जरूरत थी दीपक जलवाने की प्रकाश इतना हुआ कि वोट चोरी दिख गई कटनी  |  किसी भी लोकतांत्रिक देश में चुनाव केवल एक तकनीकी प्रक्रिया या पांच साल में एक बार होने वाला प्रशासनिक आयोजन नहीं होते। चुनाव वास्तव में उस राष्ट्र की आत्मा और उसकी जनता के सामूहिक विश्वास का प्रकटीकरण होते हैं। जब मतदाता पोलिंग बूथ पर जाकर ईवीएम का बटन दबाता है या मतपत्र पर मुहर लगाता है, तो वह केवल एक उम्मीदवार का चुनाव नहीं कर रहा होता, बल्कि वह देश के संविधान और पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी निष्ठा को दर्ज कर रहा होता है। परंतु, समकालीन राजनीतिक विमर्श में पिछले कुछ वर्षों से इस भरोसे पर दरारें साफ दिखाई देने लगी हैं। व्यवस्था द्वारा चुनाव को पूरी तरह त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाने के लिए नित नए प्रयोग किए जाते हैं कभी नई तकनीक का समावेश, कभी सख्त नियमों का पहरा तो कभी विशेष कैमरे और लाइव मॉनिटरिंग। विडंबना देखिए कि जिसे व्यवस्था की 'अतिरिक्त रोशनी' या 'दीपक' कहा जाता है, कई बार वही प्रकाश उस जगह को चमका देता है जिसे छिपाने की कोशिश की जा रही थी। यह तंज इसी प्रशासनिक अति-उत्साह या तकनीकी चूक ...

सिलौड़ी चौकी पुलिस की कार्रवाई, परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के बहला-फुसलाकर ले जाने की दर्ज कराई थी रिपोर्ट

 सिलौड़ी चौकी पुलिस की कार्रवाई, परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के बहला-फुसलाकर ले जाने की दर्ज कराई थी रिपोर्ट ढीमरखेड़ा ।  थाना ढीमरखेड़ा अंतर्गत चौकी सिलौड़ी पुलिस ने घर से लापता हुई युवती को दस्तयाब कर सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की थी। पुलिस के अनुसार युवती के परिजन द्वारा चौकी सिलौड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर घर से ले गया है और वह घर पर मौजूद नहीं है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 404/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस टीम द्वारा युवती की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर पतासाजी की गई।तलाश के दौरान युवती के जबलपुर जिले के भंडरा क्षेत्र में मिलने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस ने युवती को दस्तयाब कर चौकी लाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी स्लीमनाब...

60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार मोटरसाइकिल से चार प्लास्टिक गुम्मों में ले जा रहा था शराब, सिलौड़ी चौकी पुलिस की कार्रवाई

 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार मोटरसाइकिल से चार प्लास्टिक गुम्मों में ले जा रहा था शराब, सिलौड़ी चौकी पुलिस की कार्रवाई ढीमरखेड़ा ।  थाना ढीमरखेड़ा अंतर्गत चौकी सिलौड़ी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब परिवहन के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 25 सितंबर 2026 को चौकी सिलौड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कछारगांव में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची महुआ शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।कछारगांव हल्का रोड पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से चार प्लास्टिक के गुम्मे दोनों तरफ बांधकर ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर गुम्मों की तलाशी ली, जिसमें कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई, बरामद हुई।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लवकुश उर्फ गुड्डू कोल, निवासी कछारगांव बताया।भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद होने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 555/26, धारा 34(2) आबकार...

पत्नी से मारपीट करने वाले पति के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सिलौड़ी चौकी पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय में किया पेश

 पत्नी से मारपीट करने वाले पति के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सिलौड़ी चौकी पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय में किया पेश ढीमरखेड़ा ।  थाना ढीमरखेड़ा अंतर्गत चौकी सिलौड़ी पुलिस ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार ग्राम कछारगांव निवासी प्रार्थिया ने 25 सितंबर 2026 को चौकी सिलौड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस एवं धारा 126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा महिमा रघुवंशी के मार्गदर्शन में की गई । पुलिस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा एवं आरक्षक धर्मवीर सिंह की विशेष भूमिका रही।

सर्वर डाउन और नए नियमों से किसान परेशान , पंजीयन केंद्रों पर भटकने को मजबूर अन्नदाता, फसल उगाना बंद कर दे किसान तो सरकार को भी समझ में आ जाए और अधिकारी को भी फिर पैसा को ही खा लेंगे

 सर्वर डाउन और नए नियमों से किसान परेशान , पंजीयन केंद्रों पर भटकने को मजबूर अन्नदाता, फसल उगाना बंद कर दे किसान तो सरकार को भी समझ में आ जाए और अधिकारी को भी फिर पैसा को ही खा लेंगे  ढीमरखेड़ा ।  तहसील ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों किसानों के पंजीयन कराने का काम सर्वर की धीमी गति और तकनीकी कड़ाई की वजह से ठप सा पड़ गया है। पंजीयन केंद्रों पर सुबह से लाइन में लगने वाले अन्नदाता दिनभर इंतजार करने के बाद निराश होकर घर लौटने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि क्षेत्र के आधे से अधिक किसानों का पंजीयन अब तक नहीं हो सका है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। *हंसता हुआ आता है किसान, रोता हुआ लौटता है* पंजीयन केंद्रों पर स्थिति यह बन गई है कि किसान अपने दस्तावेजों के साथ बड़ी उम्मीद लेकर केंद्रों तक पहुंचते हैं, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। स्थानीय किसानों का कहना है कि "हम केंद्र पर हंसते हुए आस लेकर आते हैं, लेकिन दिनभर की चकल्लस और पंजीयन न होने के बाद निराश और रोते हुए वापस जाते हैं।" *नए नियमों ने बढ़ाई मुसीबत* किसानों ने बताया कि इस बार ...

लक्ष्य पर साधें निशाना, असफलता से न डरें, यूपीएससी और एमपीपीएससी में रंग लाएगी आपकी तपस्या, जितने समय में आप तैयारी को छोड़ने के लिए सोच रहे हैं उतने से कम समय में सफलता आपका इंतजार कर रही हैं , सही दिशा, सकारात्मक सोच और अटूट धैर्य, यूपीएससी और एमपीपीएससी में कैसे हासिल करें मनचाही सफलता

 लक्ष्य पर साधें निशाना, असफलता से न डरें, यूपीएससी और एमपीपीएससी में रंग लाएगी आपकी तपस्या, जितने समय में आप तैयारी को छोड़ने के लिए सोच रहे हैं उतने से कम समय में सफलता आपका इंतजार कर रही हैं , सही दिशा, सकारात्मक सोच और अटूट धैर्य, यूपीएससी और एमपीपीएससी में कैसे हासिल करें मनचाही सफलता कटनी  |  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित IAS, IPS की परीक्षा हो या मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य प्रशासनिक सेवा की परीक्षा भारत में सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में मानी जाती हैं। हर साल लाखों युवा इन परीक्षाओं में अपनी किस्मत आजमाते हैं, लेकिन सफलता केवल उन्हीं को मिलती है जो अनुशासन, सही रणनीति और असीम धैर्य के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं। अक्सर प्रतियोगी छात्र असफलता के डर, लंबे सिलेबस और लगातार मिलने वाले तनाव के कारण घबरा जाते हैं। परंतु विशेषज्ञों और सफल अभ्यर्थियों का स्पष्ट मानना है कि यह कोई दो-चार महीने का खेल नहीं है; यह एक लंबी साधना या तपस्या है। सही मार्गदर्शन, दृढ़ संकल्प और खुद पर अटूट विश्वास ही आपको इस कठिन यात्रा में व...

रेत माफियाओं पर ढीमरखेड़ा पुलिस का बड़ा चाबुक, अवैध रेत से भरी गाड़ियां जब्त, हड़कंप

 रेत माफियाओं पर ढीमरखेड़ा पुलिस का बड़ा चाबुक, अवैध रेत से भरी गाड़ियां जब्त, हड़कंप ढीमरखेड़ा ।  क्षेत्र में बेखौफ होकर अवैध रेत का कारोबार कर रहे खनन माफियाओं के खिलाफ ढीमरखेड़ा थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध रेत का परिवहन करने वाले रेत माफियाओं और चालकों में हड़कंप मच गया है। *अवैध परिवहन पर ढीमरखेड़ा पुलिस की सख्त कार्रवाई* मिली गुप्त सूचना के आधार पर ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रही गाड़ियों को रोककर पूछताछ की। चालकों द्वारा रेत के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर पुलिस ने वाहनों को तुरंत जब्त कर लिया और उन्हें थाने खड़ा करवाया। *माफियाओं में मचा हड़कंप* पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की खबर फैलते ही क्षेत्र में सक्रिय अन्य रेत माफिया अपनी-अपनी गाड़ियां छुपाते नजर आए। ढीमरखेड़ा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में लगे तत्वों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। *...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...

पाली बरहा टोला में सागौन के पेड़ कटने का मामला, वन एवं राजस्व विभाग की भूमिका पर उठे सवाल, पाली बरहा टोला में सागौन के पेड़ कटने का मामला, वन एवं राजस्व विभाग की भूमिका पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग, बिना अनुमति पेड़ काटे जाने की हो निष्पक्ष जांच

 पाली बरहा टोला में सागौन के पेड़ कटने का मामला, वन एवं राजस्व विभाग की भूमिका पर उठे सवाल, पाली बरहा टोला में सागौन के पेड़ कटने का मामला, वन एवं राजस्व विभाग की भूमिका पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग, बिना अनुमति पेड़ काटे जाने की हो निष्पक्ष जांच कटनी ।  तहसील ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पाली के बरहा टोला क्षेत्र में सागौन के पेड़ों के कटने का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पेड़ों की कटाई किसकी अनुमति से हुई और संबंधित विभागों को इसकी जानकारी थी या नहीं, यह जांच का विषय है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों के अनुसार बरहा टोला क्षेत्र में सागौन के पेड़ काटे जाने की जानकारी सामने आने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर पेड़ों की कटाई किस उद्देश्य से की गई। यदि संबंधित भूमि पर पेड़ काटने के लिए किसी प्रकार की अनुमति आवश्यक थी, तो क्या वह अनुमति ली गई थी? यदि अनुमति नहीं ली गई थी, तो पेड़ों की कटाई कैसे ...

ग्राम पंचायत पाली के ग्राम झारापानी वार्ड नंबर 08 में गंदगी का अंबार, 181 शिकायत के बाद भी सफाई व्यवस्था पर सवाल ग्रामवासियों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई

 ग्राम पंचायत पाली के ग्राम झारापानी वार्ड नंबर 08 में गंदगी का अंबार, 181 शिकायत के बाद भी सफाई व्यवस्था पर सवाल ग्रामवासियों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई कटनी ।  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पाली के झारापानी के वार्ड नंबर 08 में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामवासी शिवराम यादव सहित समस्त ग्रामवासियों का आरोप है कि वार्ड में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है, लेकिन लंबे समय से ग्राम पंचायत द्वारा नियमित साफ-सफाई का कार्य नहीं कराया जा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में नालियों, सार्वजनिक स्थानों एवं रास्तों के आसपास कचरा जमा होने से वातावरण प्रभावित हो रहा है। सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। *181 पर शिकायत, फिर भी कार्रवाई का इंतजार* ग्रामव...

जिस घर के लिए दिन-रात मेहनत, उसी घर में बैठने की फ़ुरसत नहीं, बैंक बैलेंस तो बढ़ा, पर क्या खाली हो रही है जिंदगी की तिजोरी, कल सुधारने की जल्दी में आज की खुशियां गंवाता इंसान, भागदौड़ की जिंदगी, बेगाने होते अपने, कमाया पैसा, गंवाया वक्त किसकी बलि चढ़ा रहे हैं हम, पैसा जरूरी है, मगर जिंदगी से ज्यादा नहीं

 जिस घर के लिए दिन-रात मेहनत, उसी घर में बैठने की फ़ुरसत नहीं, बैंक बैलेंस तो बढ़ा, पर क्या खाली हो रही है जिंदगी की तिजोरी, कल सुधारने की जल्दी में आज की खुशियां गंवाता इंसान, भागदौड़ की जिंदगी, बेगाने होते अपने, कमाया पैसा, गंवाया वक्त किसकी बलि चढ़ा रहे हैं हम, पैसा जरूरी है, मगर जिंदगी से ज्यादा नहीं कटनी  |  आज का आधुनिक समाज एक अजीब से विरोधाभास के बीच सांस ले रहा है। एक तरफ जहां हमारी जीवनशैली, तकनीकी सुविधाएं, वित्तीय संसाधन और व्यक्तिगत आकांक्षाएं अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर हैं, वहीं दूसरी तरफ इंसान की मानसिक शांति, पारिवारिक जुड़ाव और जीवन का वास्तविक आनंद लगातार गर्त में जा रहा है। हर सुबह जब शहर जगता है, तो उसके साथ जगती है एक कभी न खत्म होने वाली अंधी दौड़ सफलता की दौड़, अधिक से अधिक पैसा कमाने की दौड़, और समाज द्वारा तय किए गए 'सफल जीवन' के मापदंडों को हासिल करने की दौड़। लेकिन इस आपाधापी में जो सबसे बड़ा सवाल पीछे छूट जाता है, वह यह है कि क्या हम वाकई जी रहे हैं, या सिर्फ सांसें गिन रहे हैं? *पैसों का जाल साधन जब मकसद बन जाए* जीवन को सुचारू रूप से चलाने के...

तहसील ढीमरखेड़ा में नल-जल योजना की फूटी मटकी, कागजों में दौड़ रहा पानी, जमीन पर प्यासी जनता और ठेकेदारों की पौ-बारह

 तहसील ढीमरखेड़ा में नल-जल योजना की फूटी मटकी, कागजों में दौड़ रहा पानी, जमीन पर प्यासी जनता और ठेकेदारों की पौ-बारह कटनी  |  सरकार का दावा था कि हर ग्रामीण घर तक साफ और ताजा पेयजल पहुंचेगा। "हर घर जल" का सपना दिखाकर नल-जल योजना की नींव रखी गई, करोड़ों रुपये के बजट स्वीकृत हुए और गांव-गांव में बड़ी-बड़ी पानी की टंकियां बनाने का काम शुरू हुआ। लेकिन मध्य प्रदेश के कटनी जिले की तहसील ढीमरखेड़ा में जमीनी हकीकत इस सरकारी दावे के ठीक उलट है। यहां नल-जल योजना विकास की मिसाल बनने के बजाय प्रशासनिक लापरवाही, ठेकेदारों की मनमानी और बड़े स्तर पर हुए कथित भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। ढीमरखेड़ा तहसील के अधिकांश गांवों में नल-जल योजना का हाल बेहाल है। कई गांवों में सालों बीत जाने के बाद भी पानी की टंकियों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। जहां टंकियां बन भी गई हैं, वहां उनकी गुणवत्ता इतनी घटिया है कि वे सफेद हाथी साबित हो रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों की सांठ-गांठ के कारण योजना में जमकर फर्जीवाड़ा हुआ ...

नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में गणेश उत्सव को लेकर उमरिया पान थाना में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने समितियों को दिए शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश

 नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में गणेश उत्सव को लेकर उमरिया पान थाना में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने समितियों को दिए शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश उमरियापान। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार शाम 6 बजे उमरियापान थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। नायब तहसीलदार इसरार खान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, गणेश उत्सव समितियों के संचालक, ग्रामीणजन एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में नायब तहसीलदार इसरार खान ने गणेश उत्सव समितियों से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन पूरी श्रद्धा और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। गणेश पंडालों में किसी भी प्रकार का उपद्रव, विवाद अथवा शराबखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समितियों से पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखने, संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने की बात कही।  *हुड़दंग और शराबखोरी पर तत्काल पुलिस को दें सूचना* थाना प्रभारी महेंद्र ...

कछारगाँव छोटा में 15 सालों से खाली पड़ा है आँगनवाड़ी सहायिका का पद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

 कछारगाँव छोटा में 15 सालों से खाली पड़ा है आँगनवाड़ी सहायिका का पद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार ढीमरखेड़ा  |  जिला कटनी के जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कछारगाँव छोटा से एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। गाँव के आँगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 02 में पिछले 15 वर्षों से सहायिका का पद खाली पड़ा है, जिसके कारण केंद्र के संचालन और छोटे बच्चों व महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।  *पति की मृत्यु के बाद बाहर चली गई थी पूर्व सहायिका* पत्र में उल्लेखित जानकारी के अनुसार, पूर्व में नियुक्त सहायिका के पति की मृत्यु हो जाने के बाद उक्त महिला गाँव छोड़कर बाहर चली गई थी।तभी से यह पद लगातार रिक्त बना हुआ है। इतने लंबे समय से पद खाली रहने के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा यहाँ नई सहायिका की नियुक्ति नहीं की गई है। *ग्रामीणों ने की नियुक्ति की मांग* समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत कछारगाँव छोटा के ग्रामीणों और प्रतिनिधियों ने कटनी कलेक्टर के नाम एक आवेदन पत्र सौंपा है। पत्र में कलेक्टर से गुहार लगाई गई है कि आँ...

लालपुर में नहीं बन रहा आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र, ग्रामवासियों ने उठाई आवाज ग्रामीणों की मांग लालपुर में ही बनाया जाए आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर न जाना पड़े

 लालपुर में नहीं बन रहा आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र, ग्रामवासियों ने उठाई आवाज ग्रामीणों की मांग लालपुर में ही बनाया जाए आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर न जाना पड़े ढीमरखेड़ा ।  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम लालपुर में आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का पर्याप्त विस्तार नहीं होने के कारण छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उन्हें दूसरे गांवों या दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में यदि लालपुर में आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाती है तो इससे लालपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। ग्रामवासियों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए मांग की है कि लालपुर को आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र की सुविधा से जोड़ा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास की आबादी को देखते हुए यहां प्राथमिक स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। *स्वास्थ्य...

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन से विरत रहेगा पटवारी संघ कलेक्टर आशीष तिवारी को ज्ञापन सौंपकर पटवारियों को योजना से पृथक रखने की मांग, मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी कलम-बंद आंदोलन की चेतावनी

 स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन से विरत रहेगा पटवारी संघ कलेक्टर आशीष तिवारी को ज्ञापन सौंपकर पटवारियों को योजना से पृथक रखने की मांग, मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी कलम-बंद आंदोलन की चेतावनी कटनी ।  मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के कार्यों से पटवारी संवर्ग को अलग रखने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर आशीष तिवारी को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने कहा है कि ग्रामीण आबादी की भूमि से संबंधित स्वामित्व अभिलेखों के निष्पादन और पंजीयन में पटवारियों को निष्पादक की भूमिका में रखा जाना उचित नहीं है। संघ के अनुसार, यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जा सकता है। ज्ञापन में पटवारी संघ ने कहा कि ग्रामीण आबादी की भूमि का स्वरूप राजस्व कृषि भूमि से अलग होता है। संघ के अनुसार आबादी क्षेत्र का सर्वे और मैपिंग पंचायत राज विभाग के मार्गदर्शन में तकनीकी एजेंसियों के माध्यम से किया गया था, जबकि पटवारियों ने इसमें सहयोगी की भूमिका निभाई थी। संघ का दावा है कि इस कार्य के लिए उन्हें मानदेय भी पंचायत विभाग की ओर से दिया गया थ...

शिक्षा वो दीपक है जो अंधेरा मिटाती है, हर मुश्किल राह में मंजिल दिखाती है, दौलत तो छिन सकती है इंसान से, लेकिन शिक्षा जिंदगीभर साथ निभाती है

 शिक्षा वो दीपक है जो अंधेरा मिटाती है, हर मुश्किल राह में मंजिल दिखाती है, दौलत तो छिन सकती है इंसान से, लेकिन शिक्षा जिंदगीभर साथ निभाती है ढीमरखेड़ा ।  कहा जाता है कि शिक्षा वह दीपक है, जो अज्ञानता के अंधकार को दूर कर जीवन में ज्ञान, संस्कार और सफलता का उजाला भरती है। इंसान के पास धन-दौलत, जमीन-जायदाद और भौतिक सुख-सुविधाएं भले ही कम या ज्यादा हों, लेकिन यदि उसके पास शिक्षा का ज्ञान है तो वह विपरीत परिस्थितियों में भी अपने जीवन को नई दिशा देने की क्षमता रखता है। यही कारण है कि शिक्षा को व्यक्ति के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण पूंजी माना गया है। शिक्षा वो दीपक है जो अंधेरा मिटाती है, हर मुश्किल राह में मंजिल दिखाती है, दौलत तो छिन सकती है इंसान से, लेकिन शिक्षा जिंदगीभर साथ निभाती है। इन पंक्तियों में शिक्षा की वास्तविक शक्ति छिपी हुई है। शिक्षा केवल किताबों के पन्ने पढ़ने या परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के सोचने, समझने और सही निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करती है। शिक्षा मनुष्य को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाती है तथा उ...

कलम के साधक और संघर्ष के प्रतीक, सिहोरा के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन के पत्रकारिता के 30 गौरवशाली वर्ष, बचपन के अभावों को हराकर चुनी ईमानदारी की राह, समाज सेवा में समर्पित जीवन, आज बच्चे वकील और इंजीनियर बनकर रोशन कर रहे हैं नाम

 कलम के साधक और संघर्ष के प्रतीक, सिहोरा के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन के पत्रकारिता के 30 गौरवशाली वर्ष, बचपन के अभावों को हराकर चुनी ईमानदारी की राह, समाज सेवा में समर्पित जीवन, आज बच्चे वकील और इंजीनियर बनकर रोशन कर रहे हैं नाम जबलपुर | कहते हैं कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने और शोषितों की आवाज़ बनने का एक कठिन संकल्प है। इस संकल्प को पिछले तीन दशकों से अपने खून-पसीने से सींचने वाले सिहोरा निवासी अनिल जैन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले अनिल जैन ने अपने जीवन में केवल खबरें नहीं लिखीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा अपने हाथ आगे बढ़ाए। बचपन से लेकर आज तक का उनका सफर संघर्ष, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति की एक ऐसी महागाथा है, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है। *बचपन का संघर्ष अभावों के बीच तपी शख्सियत* अनिल जैन जी का शुरुआती जीवन बेहद सरल लेकिन चुनौतियों से भरा रहा। बचपन में जब आम बच्चे सुख-सुविधाओं का आनंद लेते हैं, तब अनिल जी ने जीवन की कड़वी सच...

उचित मूल्य दुकान पहरुआ में कार्रवाई को लेकर उठे सवाल कलेक्टर के आदेश के बावजूद सेल्समैन पर एफआईआर नहीं होने का आरोप, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल

 उचित मूल्य दुकान पहरुआ में कार्रवाई को लेकर उठे सवाल कलेक्टर के आदेश के बावजूद सेल्समैन पर एफआईआर नहीं होने का आरोप, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल ढीमरखेड़ा ।  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान पहरुआ को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक कार्रवाई और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि दुकान से जुड़े मामले में कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद संबंधित सेल्समैन मुकेश तिवारी के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इसे लेकर शिकायतकर्ताओं और ग्रामीणों में नाराजगी बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन वितरण व्यवस्था में अनियमितताओं को लेकर प्रशासन द्वारा कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर कलेक्टर के आदेश पर अमल कराने की जिम्मेदारी किसकी है? *कलेक्टर के आदेश पर अमल क्यों नहीं* पहरुआ उचित मूल्य दुकान से जुड़े मामले में कार्रवाई के निर्देश होने की बात सामने आने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने को लेकर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं।उनका कहना है कि यदि जांच मे...

सेल्समैनों पर एफआईआर की तलवार अधिकारियों की कथित लापरवाही और मिलीभगत के आरोपों के बीच सेल्समैन परेशान, जिम्मेदारों का ध्यान नहीं, अधिकारियों की मिलीभगत के चलते सारी घटना को दिया जा रहा अंजाम, सेल्समैनों के ऊपर कार्यवाही समूहों को अभयदान

 सेल्समैनों पर एफआईआर की तलवार अधिकारियों की कथित लापरवाही और मिलीभगत के आरोपों के बीच सेल्समैन परेशान, जिम्मेदारों का ध्यान नहीं, अधिकारियों की मिलीभगत के चलते सारी घटना को दिया जा रहा अंजाम, सेल्समैनों के ऊपर कार्यवाही समूहों को अभयदान  ढीमरखेड़ा ।  जनपद ढीमरखेड़ा क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। खाद्यान्न वितरण से जुड़ी मशीनों में पुराने स्टॉक की एंट्री दिखाई देने के कारण सेल्समैनों पर कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि मशीनों में प्रदर्शित पुराने स्टॉक और वास्तविक भौतिक स्टॉक में अंतर होने की स्थिति में इसका खामियाजा सीधे उचित मूल्य दुकान के सेल्समैनों को भुगतना पड़ रहा है। कई मामलों में एफआईआर तक की कार्रवाई होने से सेल्समैनों में नाराजगी और भय का माहौल बना हुआ है। सेल्समैनों का कहना है कि मशीन में जो स्टॉक प्रदर्शित हो रहा है, वह कई बार पूर्व की प्रविष्टियों अथवा पुराने रिकॉर्ड से संबंधित होता है। दूसरी ओर मौके पर उपलब्ध वास्तविक खाद्यान्न का मिलान करने पर स्थिति अलग दिखाई देती है। ऐसे में तकनीकी अथवा रिकॉर्ड संबंधी ...