सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में गणेश उत्सव को लेकर उमरिया पान थाना में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने समितियों को दिए शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश

 नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में गणेश उत्सव को लेकर उमरिया पान थाना में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने समितियों को दिए शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश



उमरियापान। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार शाम 6 बजे उमरियापान थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। नायब तहसीलदार इसरार खान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, गणेश उत्सव समितियों के संचालक, ग्रामीणजन एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में नायब तहसीलदार इसरार खान ने गणेश उत्सव समितियों से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन पूरी श्रद्धा और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। गणेश पंडालों में किसी भी प्रकार का उपद्रव, विवाद अथवा शराबखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समितियों से पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखने, संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने की बात कही। 

*हुड़दंग और शराबखोरी पर तत्काल पुलिस को दें सूचना*

थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने गणेश उत्सव समितियों के संचालकों को स्पष्ट समझाइश देते हुए कहा कि सभी समितियां आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाएं। यदि किसी पंडाल या चल समारोह में किसी व्यक्ति द्वारा उपद्रव किया जाता है, शराबखोरी की जाती है या माहौल खराब करने का प्रयास होता है तो समिति के सदस्य स्वयं कानून हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शिकायत मिलने पर उपद्रव करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*रात 10 बजे बाद बंद करना होगा साउंड सिस्टम*

बैठक में डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि का उपयोग करने की समझाइश दी। रात 10 बजे के बाद पंडालों में साउंड सिस्टम बंद रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बच्चों की त्रैमासिक परीक्षाएं भी चल रही हैं, इसलिए तेज आवाज से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान समितियों को रखना होगा।

*विसर्जन कुंड, प्रकाश और साफ-सफाई पर भी जोर*

गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम विसर्जन कुंड अथवा निर्धारित तालाब में विसर्जन की समुचित व्यवस्था की जाए। विसर्जन स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के इंतजाम किए जाएं। प्रतिमा विसर्जन के बाद कुंड एवं तालाब की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि धार्मिक आयोजन के बाद जलस्रोतों में गंदगी न फैले। चल समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए मार्ग, भीड़ नियंत्रण और जुलूस के दौरान आवश्यक सावधानियों पर भी जनप्रतिनिधियों एवं समिति संचालकों से विचार-विमर्श किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि सभी समितियां प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

*उमरियापान में जाम की समस्या भी बैठक में उठी*

बैठक के दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उमरियापान में आए दिन उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। इस पर नायब तहसीलदार, सरपंच एवं थाना प्रभारी ने आपसी समन्वय से समस्या का समाधान करने पर चर्चा की। ऐसे स्थानों को चिन्हित कर पंचायत स्तर से आवश्यक सूचना एवं नोटिस जारी करने तथा समझाइश के बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।

*समितियों से मांगे सुझाव, सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर*

थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने गणेश उत्सव समितियों के संचालकों एवं जनप्रतिनिधियों से स्थानीय स्तर की समस्याओं और सुझावों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना केवल पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी लोग सजग रहकर एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और किसी भी विषम परिस्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। बैठक में पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेश राजा चौरसिया, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, सरपंच अटल ब्यौहार, जयप्रकाश चौरसिया, जगन्नाथ माझी, प्रदीप चौरसिया, बिजली विभाग से लक्ष्मण रजक, ललित पटेल, नीलू साहू, ललित गौतम, वेद प्रकाश, शैलेंद्र झारिया, पत्रकार राजेंद्र चौरसिया, सतीश चौरसिया, अज्जू सोनी, अंकित झारिया , राकेश यादव, सोनू बर्मन, दीपक बर्मन, आलोक लोधी सहित गणेश उत्सव समितियों के संचालक, ग्रामीणजन एवं उमरियापान थाना पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...