सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राशन दुकानों में खाद्यान्न घोटाला, छतरपुर कलेक्टर के कड़े रुख के बाद कटनी के ढीमरखेड़ा में सुलग रहे सवाल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी वंदना जैन की जवाबदेही पर जनता ने उठाए सवाल, सही तरीके से नहीं की गई निगरानी इसलिए हुआ घोटाला

 राशन दुकानों में खाद्यान्न घोटाला, छतरपुर कलेक्टर के कड़े रुख के बाद कटनी के ढीमरखेड़ा में सुलग रहे सवाल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी वंदना जैन की जवाबदेही पर जनता ने उठाए सवाल, सही तरीके से नहीं की गई निगरानी इसलिए हुआ घोटाला  कटनी  |  मध्य प्रदेश के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में शासकीय उचित मूल्य दुकानों (राशन दुकानों) से गरीबों के हक का खाद्यान्न गायब होना एक बेहद गंभीर समस्या बन चुका है। हाल ही में छतरपुर कलेक्टर द्वारा राशन वितरण और उचित मूल्य दुकानों के संचालन में लापरवाही बरतने वाले कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों (JSO - Junior Supplies Officer) के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। छतरपुर कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि किसी भी राशन दुकान पर गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसके लिए सीधे तौर पर संबंधित क्षेत्र का JSO जिम्मेदार होगा। इस सख्त आदेश के बाद अब पड़ोसी जिलों में भी राशन निगरानी व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े होने लगे हैं। विशेष रूप से कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड में शासकीय उचित मूल्य दुकानों में लगातार सामने आ रहे खाद्यान्न घपलों ने प्रशासन...

सेवा संकल्प यात्रा' पर विपक्ष का तीखा वार कहा जनता की गाढ़ी कमाई पर हो रहा सियासी तमाशा चुनावी स्टंट या समाज सेवा सेवा संकल्प यात्रा' पर विपक्ष ने घेरा, कहा खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' जैसी है सत्तापक्ष की हालत विपक्ष का बड़ा दावा, वाराणसी से वड़नगर तक 'सेवा' नहीं, आगामी चुनावों के लिए बिछाई जा रही है सियासी बिसात दिखावे की राजनीति' पर विपक्ष का कड़ा ऐतराज, बोले जमीनी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए निकाला जा रहा 'संकल्प मार्च' मुद्दों से 'नौ दो ग्यारह' होने के लिए हो रही यात्राएं विपक्ष ने 'सेवा संकल्प' को बताया छलावा

 सेवा संकल्प यात्रा' पर विपक्ष का तीखा वार कहा जनता की गाढ़ी कमाई पर हो रहा सियासी तमाशा चुनावी स्टंट या समाज सेवा सेवा संकल्प यात्रा' पर विपक्ष ने घेरा, कहा खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' जैसी है सत्तापक्ष की हालत विपक्ष का बड़ा दावा, वाराणसी से वड़नगर तक 'सेवा' नहीं, आगामी चुनावों के लिए बिछाई जा रही है सियासी बिसात दिखावे की राजनीति' पर विपक्ष का कड़ा ऐतराज, बोले जमीनी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए निकाला जा रहा 'संकल्प मार्च' मुद्दों से 'नौ दो ग्यारह' होने के लिए हो रही यात्राएं विपक्ष ने 'सेवा संकल्प' को बताया छलावा कटनी |  देश के राजनीतिक पटल पर चल रही 'सेवा संकल्प यात्रा' इस समय चर्चा का केंद्र बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के गौरवमयी 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और उनके 76वें जन्मवर्ष के अवसर पर शुरू की गई इस यात्रा ने राजनीति की पारंपरिक परिभाषा को बदलकर रख दिया है। वड़नगर से वाराणसी और वाराणसी से वड़नगर तक युवाओं की यह टोली केवल दूरी नहीं नाप रही, बल्कि समाज में 'सेवा परमो धर्म:' के सं...

बिचुआ में बीएसएनएल नहर जैसी खुदाई से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों में नाराजगी, जिम्मेदारों से सुरक्षा इंतजाम और सुधार की मांग

 बिचुआ में बीएसएनएल नहर जैसी खुदाई से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों में नाराजगी, जिम्मेदारों से सुरक्षा इंतजाम और सुधार की मांग ढीमरखेड़ा ।  ग्राम पंचायत बिचुआ क्षेत्र में बीएसएनएल के कार्य के दौरान सड़क किनारे नहर जैसी गहरी खुदाई किए जाने से ग्रामीणों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि खुदाई के बाद मौके पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे होने की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार बीएसएनएल केबल आदि कार्य के लिए सड़क किनारे लंबी और गहरी खुदाई की गई है। कई स्थानों पर खुदाई खुली पड़ी होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि खुदाई वाले स्थानों पर पर्याप्त संकेतक, बैरिकेडिंग या प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को खतरे का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी इन गड्ढों के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है।बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। ग्रामी...