60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार मोटरसाइकिल से चार प्लास्टिक गुम्मों में ले जा रहा था शराब, सिलौड़ी चौकी पुलिस की कार्रवाई
60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार मोटरसाइकिल से चार प्लास्टिक गुम्मों में ले जा रहा था शराब, सिलौड़ी चौकी पुलिस की कार्रवाई
ढीमरखेड़ा । थाना ढीमरखेड़ा अंतर्गत चौकी सिलौड़ी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब परिवहन के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 25 सितंबर 2026 को चौकी सिलौड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कछारगांव में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची महुआ शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।कछारगांव हल्का रोड पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से चार प्लास्टिक के गुम्मे दोनों तरफ बांधकर ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर गुम्मों की तलाशी ली, जिसमें कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई, बरामद हुई।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लवकुश उर्फ गुड्डू कोल, निवासी कछारगांव बताया।भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद होने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 555/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल कुमार शर्मा, आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा एवं आरक्षक धर्मवीर सिंह की विशेष भूमिका रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें