पत्नी से मारपीट करने वाले पति के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सिलौड़ी चौकी पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय में किया पेश
पत्नी से मारपीट करने वाले पति के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सिलौड़ी चौकी पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय में किया पेश
ढीमरखेड़ा । थाना ढीमरखेड़ा अंतर्गत चौकी सिलौड़ी पुलिस ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार ग्राम कछारगांव निवासी प्रार्थिया ने 25 सितंबर 2026 को चौकी सिलौड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस एवं धारा 126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा महिमा रघुवंशी के मार्गदर्शन में की गई । पुलिस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा एवं आरक्षक धर्मवीर सिंह की विशेष भूमिका रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें