सिलौड़ी चौकी पुलिस की कार्रवाई, परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के बहला-फुसलाकर ले जाने की दर्ज कराई थी रिपोर्ट
सिलौड़ी चौकी पुलिस की कार्रवाई, परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के बहला-फुसलाकर ले जाने की दर्ज कराई थी रिपोर्ट
ढीमरखेड़ा । थाना ढीमरखेड़ा अंतर्गत चौकी सिलौड़ी पुलिस ने घर से लापता हुई युवती को दस्तयाब कर सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की थी। पुलिस के अनुसार युवती के परिजन द्वारा चौकी सिलौड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर घर से ले गया है और वह घर पर मौजूद नहीं है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 404/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस टीम द्वारा युवती की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर पतासाजी की गई।तलाश के दौरान युवती के जबलपुर जिले के भंडरा क्षेत्र में मिलने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस ने युवती को दस्तयाब कर चौकी लाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना ढीमरखेड़ा एवं चौकी सिलौड़ी पुलिस द्वारा की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा एवं आरक्षक धर्मवीर सिंह की विशेष भूमिका रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें