सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चंदोलहार भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा किया जा रहा कब्जा,विरोध करने पर दिखाए जा रहे हथियार, आदिवासियों ने कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कब्जाधारियों पर कार्रवाई करने की मांग

 चंदोलहार भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा किया जा रहा कब्जा,विरोध करने पर दिखाए जा रहे हथियार, आदिवासियों ने कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कब्जाधारियों पर कार्रवाई करने की मांग



कटनी  |  उमरियापान क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटगवां अंतर्गत चंदोलहार क्षेत्र की सरकारी एवं निजी भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर और झोपड़ियां बनाकर निवास किया जा रहा है। बुधवार को रूढ़ी प्रथा पारंपरिक ग्राम सभा भटगवां के आदिवासी ग्रामीणों ने उमरियापान पुलिस थाना पहुँचकर कलेक्टर के नाम उमरियापान नायब तहसीलदार इसरार खान को ज्ञापन सौंपा है। आदिवासी ग्रामीणों ने मामले की जांच कर बाहरी कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर स्लीमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी,स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश सुमन, ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी,उमरियापान थाना से एसआई भरत सिंह मार्को के साथ उमरियापान,ढीमरखेड़ा थाने का पुलिस बल और राजस्व एवं वन विभाग का अमला तैनात रहा। ग्रामसभा के आदिवासी ग्रामीणों ने सौंपें ज्ञापन में बताया कि दूसरे जिलों से आए कुछ लोग भटगवां के चंदौल क्षेत्र में आदिवासियों की निजी एवं शासकीय भूमि पर कब्जा कर जबरन झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। बड़े क्षेत्र में बाड़ी लगाकर खेती का कार्य कर रहे हैं। बड़ी मात्रा में सरकारी भूमि को कब्जे में लिया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर उन्हें धमकाया जाता हैं। कुल्हाड़ी बका व अन्य हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी जाती है। जिससे क्षेत्र के लोग भय और असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। आदिवासी ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाहर से आकर बसे लोंगों द्वारा पूर्व से बने क्षेत्र के देवस्थल और धार्मिक आस्था से जुड़े स्थानों को नुकसान पहुंचाया गया था, जिससे आदिवासी समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।असामाजिक गतिविधियों से भटगवां, भसेड़ा और झुनकी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पहले ये लोग जिर्री अमझर गांव में रहकर वहा भी कब्जा जमाए हुए थे। ज्ञापन में कुछ स्थानीय लोगों पर बाहरी लोगों को संरक्षण देने तथा दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग करने का आरोप लगाया है। आदिवासी ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा कथित रूप से अवैध रूप से निवास कर रहे लोगों को हटाने की मांग की है। आदिवासी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो रूढीप्रथा पारंपरिक ग्रामसभा स्थायी समिति के नेतृत्व में 30 जून को कटनी कलेक्ट्रेट परिसर के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर पारंपरिक ग्राम सभा के आदिवासी ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...