सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बड़वारा क्षेत्र में टायर से तेल बनाने वाली इकाइयों से प्रदूषण का आरोप, विधायक ने मुख्यमंत्री से जांच की मांग

 बड़वारा क्षेत्र में टायर से तेल बनाने वाली इकाइयों से प्रदूषण का आरोप, विधायक ने मुख्यमंत्री से जांच की मांग



कटनी | बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर जनपद पंचायत बड़वारा क्षेत्र में संचालित टायर आधारित ईंधन एवं तेल निर्माण इकाइयों से फैल रहे कथित पर्यावरण प्रदूषण की उच्च स्तरीय जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। विधायक द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बड़वारा जनपद क्षेत्र में संचालित विभिन्न इकाइयों में पुराने टायरों को जलाकर तेल निकाला जा रहा है, जिससे वायु प्रदूषण, दुर्गंध, धुएं तथा अन्य पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों का स्थानीय ग्रामीणों के स्वास्थ्य और कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा क्षेत्र के लोगों को पर्यावरणीय दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि संबंधित इकाइयों की पर्यावरणीय स्वीकृतियों, प्रदूषण नियंत्रण मानकों के पालन तथा संचालन की वैधानिक स्थिति की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही यदि जांच में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित इकाइयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र के पर्यावरण और जनस्वास्थ्य की रक्षा हो सके। विधायक ने अपने पत्र के साथ बड़वारा जनपद क्षेत्र में संचालित 12 कंपनियों की सूची भी संलग्न की है। इनमें एसएसआर एनर्जी, श्रीराम फ्यूल इंडस्ट्रीज, अहिंसा लुब्रिकेंट्स, श्रीनाथ फ्यूल, गुणसागर प्रो फ्यूल, श्रीश्याम प्रो फ्यूल, एसआरएम कार्ब फ्यूल्स, सदाशिव फ्यूल कंपनी, विहान फ्यूल, एसआरएमएस फ्यूल कंपनी, खंडेल माता जी एनर्जी एंड फ्यूल तथा गजलक्ष्मी इंडस्ट्रीज सहित अन्य इकाइयों के नाम शामिल हैं। विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मांग के बाद क्षेत्र में संचालित उक्त इकाइयों को लेकर चर्चा तेज हो गई है और अब लोगों की नजर प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...