सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनपद सीईओ ढीमरखेड़ा श्री कोरी ने विद्यालयों और अपूर्ण आवासों का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा, शिक्षकों से उपस्थिति बढ़ाने और हितग्राहियों से आवास पूर्ण कराने किया संवाद, दिए निर्देश

 जनपद सीईओ ढीमरखेड़ा श्री कोरी ने विद्यालयों और अपूर्ण आवासों का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा, शिक्षकों से उपस्थिति बढ़ाने और हितग्राहियों से आवास पूर्ण कराने किया संवाद, दिए निर्देश



कटनी |  जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी का सिलसिला जारी है। बुधवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी ने शिक्षा की गुणवत्ता परखने शासकीय प्राथमिक शाला सनकुई और प्राथमिक शिक्षा गारंटी  शाला का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। श्री कोरी ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति और मेन्यू के अनुसार मध्यान्ह भोजन नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई। कुछ विषयों की पुस्तकें नहीं आना बताया गया। श्री कोरी ने विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने पालकों से सतत संपर्क करने निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण, गर्मागर्म स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान हैंडपंप खराब होने के कारण मरम्मत कराए जाने योग्य है, इस संबंध में जानकारी दी गई।

*खाम्हा में पीएम आवास देखे*

सीईओ श्री कोरी ने ग्राम पंचायत खाम्हा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों से घर घर जाकर और समूह में संवाद किया। उन्होंने कुल 62 में से शेष 31 अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों से शीघ्र आवास पूर्ण कराने हेतु समझाइश दी। उन्होंने राजकुमार, सुनीता बाई, सचिन कोल, बलराम एवं अन्य हितग्राहियों से आवास अभी तक पूर्ण नहीं होने के संबंध में कारणों की जानकारी ली। आवास प्लस 2.0 में शेष 101 हितग्राही में से दुर्गा राजमणि, आरती, राधा, अंजनी, वंदना एवं अन्य का पुनःसत्यापन किया गया।  दौरान पीएम आवास (ग्रामीण) के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अभिषेक भार्गव, गणेश मेहरा, कृष्ण कुमार लोधी, सुशील चौधरी,अंजू कोल ,अजय कुमार पटेल, भुवनेश्वर बर्मन आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...