सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गढ़ी गैवींनाथ धाम रामपुर में बाल संत जू महाराज का भव्य आगमन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

 गढ़ी गैवींनाथ धाम रामपुर में बाल संत जू महाराज का भव्य आगमन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़



कटनी ।  कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम रामपुर स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक गढ़ी गैवींनाथ धाम में बुधवार को आध्यात्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ आश्रम के पूज्य बाल संत जू महाराज के आगमन पर क्षेत्रभर से अनेकों श्रद्धालु गैवींनाथ धाम पहुंचे, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा । बाल संत जू महाराज के स्वागत के लिए ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भव्य तैयारियां की थीं। जैसे ही महाराज का आगमन हुआ, जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। गढ़ी गैवींनाथ धाम अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है।बाल संत जू महाराज के आगमन से इस प्राचीन धाम की महत्ता और भी बढ़ गई है।ग्रामीणों का कहना है कि यह आयोजन क्षेत्र के लिए सौभाग्य और आध्यात्मिक जागरण का अवसर है। धार्मिक आयोजन के दौरान संत प्रवचनों, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने महाराज के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से गढ़ी गैवींनाथ धाम को धार्मिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।बाल संत जू महाराज के आगमन से न केवल रामपुर बल्कि पूरे ढीमरखेड़ा क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण निर्मित हुआ है।क्षेत्रवासियों का मानना है कि इस पावन अवसर ने गढ़ी गैवींनाथ धाम को एक बार फिर जन-जन की आस्था का केंद्र बना दिया है तथा आने वाले समय में यह धाम धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...