भरत तिवारी हत्याकांड, ब्राह्मण समाज कटनी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों को फांसी देने की मांग, ब्राह्मण समाज पर अत्याचार करने वालो की अब खैर नहीं, ब्राह्मण समाज ने किया रौद्र रुप धारण
भरत तिवारी हत्याकांड, ब्राह्मण समाज कटनी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों को फांसी देने की मांग, ब्राह्मण समाज पर अत्याचार करने वालो की अब खैर नहीं, ब्राह्मण समाज ने किया रौद्र रुप धारण
कटनी | बिहार में पुलिस द्वारा निहत्थे युवक भरत तिवारी की कथित गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस जघन्य घटना के विरोध में ब्राह्मण समाज कटनी की जिला इकाई ने भारत की माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समाज के पदाधिकारियों ने अपने ज्ञापन में कहा कि भरत तिवारी की हत्या न केवल अमानवीय और निंदनीय है, बल्कि यह कानून व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। संगठन का आरोप है कि पुलिस द्वारा शक्ति का दुरुपयोग करते हुए एक निर्दोष एवं निहत्थे व्यक्ति की जान ली गई, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। ज्ञापन में मांग की गई है कि घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा मामले में शामिल सभी दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही महासभा ने दोषियों को फांसी जैसी कठोर सजा देने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें