सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पटवारी की कथित लापरवाही से झिन्ना की भूमि दूसरे गांव के व्यक्ति के नाम दर्ज, कब्जे की आशंका से ग्रामीण परेशान

 पटवारी की कथित लापरवाही से झिन्ना की भूमि दूसरे गांव के व्यक्ति के नाम दर्ज, कब्जे की आशंका से ग्रामीण परेशान



ढीमरखेड़ा । तहसील ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम झिन्ना में भूमि रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर ग्राम झिन्ना स्थित खसरा नंबर 152/743 रकबा 0.36 हेक्टेयर भूमि को गलत तरीके से दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज कर दिया गया, जिससे अब उक्त व्यक्ति भूमि पर कब्जा करने पहुंच रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ढीमरखेड़ा को आवेदन देकर बताया है कि संबंधित भूमि पूर्व में सुनिया उर्फ सुनिया उर्फ सुभिया बाई के नाम दर्ज थी। आरोप है कि पिपरिया शुक्ल की एक अन्य भूमि से संबंधित प्रकरण के आदेश का हवाला देकर झिन्ना की भूमि पर भी नामांतरण कर दिया गया और वर्तमान रिकॉर्ड में पिपरिया शुक्ल निवासी व्यक्ति का नाम दर्ज हो गया।शिकायत में यह भी कहा गया है कि जिस आदेश के आधार पर नाम दर्ज किया गया, वह ग्राम पिपरिया शुक्ल की अलग भूमि से संबंधित था, जबकि झिन्ना स्थित खसरा नंबर 152/743 का उससे कोई संबंध नहीं था। इसके बावजूद राजस्व रिकॉर्ड में परिवर्तन कर दिया गया।आवेदक का दावा है कि वह लंबे समय से उक्त भूमि पर काबिज है तथा भूमि का क्रय-विक्रय भी पूर्व में विधिवत हुआ था। अब रिकॉर्ड में नाम परिवर्तन होने के बाद दूसरे गांव का व्यक्ति भूमि पर कब्जा करने पहुंच रहा है, जिससे विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा भूमि का नामांतरण निरस्त कर वास्तविक स्थिति बहाल करने की मांग की है। फिलहाल मामला राजस्व विभाग के संज्ञान में है और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...