सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कर्म के प्रति समर्पित रहिए, अनावश्यक नमस्ते नहीं करना पड़ेगा, श्रेष्ठ कार्य ही दिलाते हैं वास्तविक सम्मान

 कर्म के प्रति समर्पित रहिए, अनावश्यक नमस्ते नहीं करना पड़ेगा, श्रेष्ठ कार्य ही दिलाते हैं वास्तविक सम्मान



कटनी  |  समाज में सम्मान प्राप्त करने के लिए किसी व्यक्ति को बार-बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने या अनावश्यक रूप से लोगों के सामने झुकने की आवश्यकता नहीं होती। यदि व्यक्ति अपने कर्म, कर्तव्य और जिम्मेदारियों के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करता है, तो उसका काम ही उसकी पहचान बन जाता है। प्रसिद्ध विचार है कि कर्म के प्रति समर्पित रहिए, अनावश्यक नमस्ते नहीं करना पड़ेगा। इसका आशय यह है कि जब व्यक्ति ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करता है, तो समाज स्वयं उसका सम्मान करता है। ऐसे लोगों को पहचान दिलाने के लिए प्रचार या दिखावे की आवश्यकता नहीं पड़ती । वर्तमान समय में कई लोग सम्मान पाने की अपेक्षा रखते हैं, लेकिन सम्मान का वास्तविक आधार पद, प्रतिष्ठा या बाहरी प्रदर्शन नहीं, बल्कि व्यक्ति के उत्कृष्ट कर्म होते हैं।इतिहास और समाज में जिन लोगों को आदर और सम्मान मिला है, उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से लोगों के दिलों में स्थान बनाया है। कर्मठ व्यक्ति का व्यक्तित्व स्वतः प्रभावशाली बन जाता है। उसकी ईमानदारी, कार्यकुशलता और सेवा भावना ही उसके लिए सम्मान का मार्ग प्रशस्त करती है। वहीं केवल दिखावे और औपचारिकताओं के सहारे प्राप्त सम्मान स्थायी नहीं होता। समाज के युवाओं को भी यह संदेश दिया गया कि वे सफलता और सम्मान के लिए शॉर्टकट खोजने के बजाय अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। मेहनत, अनुशासन और सतत प्रयास ही वह शक्ति है जो व्यक्ति को भीड़ से अलग पहचान दिलाती है। सम्मान मांगने से नहीं, बल्कि कर्म से प्राप्त होता है इसलिए व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहना चाहिए, क्योंकि जब कर्म बोलते हैं तो परिचय देने या अनावश्यक नमस्ते करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।



प्रधान संपादक राहुल पाण्डेय

टिप्पणियाँ

popular post

5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई कटनी ।  भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। टीम ने स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पटवारी साहब एक किसान से जमीन के सीमांकन (नाप-जोख) के एवज में इस रकम की डिमांड कर रहे थे। *चार बार कराया सीमांकन, फिर भी अटका रखी थी रिपोर्ट* इस पूरी कार्रवाई के पीछे पीड़ित की लंबी प्रताड़ना की कहानी है। जानकारी के अनुसार, कौड़िया निवासी शिकायतकर्ता शिव कुमार जायसवाल अपनी जमीन का सीमांकन कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुका था। बताया गया है कि पीड़ित ने पटवारी से चार बार सीमांकन करवाया, लेकिन पटवारी साहब हर बार बिना 'सेवा-पानी' के ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने को राजी नहीं थे। रिपोर्ट दबाकर बैठना और किसान को दौड़ाना, पटवारी की आदत बन चुका था। अंत में परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से कर दी। *लोकायुक्त के जाल में फंसे पटवारी साहब* जबलपुर लोकाय...

ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता, सुश्री कौर ने अच्छे साइट सिलेक्शन की सराहना कर पीठ थपथपाई तो कहीं नाराजगी भी जताई, निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने अधिकारियों को दिए निर्देश

 ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांव पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोलेते हुए परखी गुणवत्ता, सुश्री कौर ने अच्छे साइट सिलेक्शन की सराहना कर पीठ थपथपाई तो कहीं नाराजगी भी जताई, निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने अधिकारियों को दिए निर्देश कटनी | भीषण गर्मी, तपती दोपहरी का वक्त,सकरी मेढ़ें, कटीली झाड़ियों और खेतों के बीच पगडंडी मार्ग से ऊबड़ खाबड़ पथरीली राहों में पसीने से तरबतर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ढाई से तीन किलोमीटर पैदल चलकर विकासखंड ढीमरखेड़ा के दूरस्थ आधा दर्जन से अधिक गांवों में निर्माण एवं विकास कार्यों की नब्ज़ टटोली। इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा, कोठी, झिन्ना पिपरिया, भमका, खमतरा पहरुआ एवं अन्य गांव पहुंचकर, नवीन स्वीकृत जनपद पंचायत भवन निर्माण कार्य स्थल,गेहूं खरीदी केंद्र, जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खेत तालाब, डगवेल, आंगनवाड़ी भवन एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लैब एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता को परखा और प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा म...

आखिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति की जांच कब

 आखिर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति की जांच कब कटनी  |  सरकारी कुर्सी जनता की सेवा के लिए होती है, लेकिन जब वही कुर्सी सवालों के घेरे में आ जाए तो फिर जांच की मांग उठना स्वाभाविक है। इन दिनों क्षेत्र में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आमजन के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर नौकरी में आने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति क्या थी और अब कितनी संपत्ति अर्जित हो चुकी है? यदि सब कुछ नियम और कानून के दायरे में है तो फिर पारदर्शिता से जांच कराने में हिचक कैसी? जनता का कहना है कि शासन की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने वाले विभाग में बैठे अधिकारियों की जीवनशैली और बढ़ती संपत्ति पर समय-समय पर निगरानी होना बेहद जरूरी है। राशन व्यवस्था, खाद्यान्न वितरण और सार्वजनिक आपूर्ति प्रणाली सीधे गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन से जुड़ी होती है। ऐसे में यदि किसी अधिकारी की संपत्ति अचानक चर्चा का विषय बन जाए तो सवाल उठना लाजिमी है। क्षेत्र में लोग खुलकर कह रहे हैं कि नौकरी से पहले आखिर पीयूष शुक्ला के पास कितनी जमीन, मकान, वाहन और बै...