सिद्धार्थ दीक्षित पुनः बने कटनी जिला ग्रामीण कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष
कटनी । उमरियापान के कद्दावर, जुझारू नेता और जाने-माने समाजसेवी सिद्धार्थ दीक्षित को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ जिला कटनी का ग्रामीण अध्यक्ष पुनः नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थ दीक्षित की यह नियुक्ति कटनी जिले के ग्रामीण जिला अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह और परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पांघे की विशेष अनुशंसा पर, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा की गई है।
*पार्टी में उत्साह की लहर*
सिद्धार्थ दीक्षित को कांग्रेस की एक बुलंद आवाज और क्षेत्र के धाकड़ नेताओं में गिना जाता है।जमीन से जुड़े होने और समाजसेवा में हमेशा अग्रणी रहने के कारण क्षेत्र के युवाओं और कार्यकर्ताओं में उनका खासा प्रभाव है। उनकी इस पुनर्नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिवहन प्रकोष्ठ में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है सिद्धार्थ दीक्षित के नेतृत्व में कटनी ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत होगा। वे हमेशा आम जनता और श्रमिकों के हितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं।
*बधाइयों का तांता*
पुनर्नियुक्ति की खबर मिलते ही उमरियापान सहित पूरे कटनी जिले से उनके समर्थकों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि श्री दीक्षित के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति मिलेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें