सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलयुग की कलम के संपादक राकेश यादव की पुत्री स्वाति यादव ने 90.5% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर

 कलयुग की कलम के संपादक राकेश यादव की पुत्री स्वाति यादव ने 90.5% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर



ढीमरखेड़ा ।  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या शाला, उमरियापान (इंग्लिश मीडियम) की छात्रा स्वाति यादव ने कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90.5% अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम गर्व से रोशन किया है।स्वाति, कलयुग के कलम के संपादक राकेश यादव की पुत्री हैं। स्वाति की इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन इस उपलब्धि का मुख्य आधार रहे हैं। स्वाति ने अपनी पढ़ाई के प्रति निरंतर समर्पण और कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। वहीं, परिवार के बेटे पुष्पराज यादव ने भी कक्षा पांचवीं में 66% अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत का अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों बच्चों की सफलता से परिजन गर्व महसूस कर रहे हैं।परिवारजनों ने स्वाति और पुष्पराज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी स्वाति की इस सफलता पर हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

टिप्पणियाँ

popular post

रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

 रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई ढीमरखेड़ा ।  क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस द्वारा समय-समय पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में रेत का परिवहन धड़ल्ले से जारी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर मनोज बागरी के कथित रेत कारोबार की भी जांच कराए जाने और यदि अवैध गतिविधियों में संलिप्तता प्रमाणित होती है तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब पुलिस अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है, तो इस कारोबार से जुड़े कथित संचालकों और मुख्य जिम्मेदार लोगों तक कार्रवाई क्यों नहीं पहुंच रही है? अब क्षेत्रवासियों की निगाहें सिलौड़ी चौकी पुलिस और ढीमरखेड़ा थाना पुलिस पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस केवल वाहन पकड़ने तक सीमित न रहकर रेत के अवैध कारोबार की पूर...

सरदार पटेल जयंती पर ढीमरखेड़ा थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बच्चों को पुलिस ने किया जागरूक थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी, परेड एवं पुलिस अनुशासन से भी कराया परिचित

 सरदार पटेल जयंती पर ढीमरखेड़ा थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बच्चों को पुलिस ने किया जागरूक थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी, परेड एवं पुलिस अनुशासन से भी कराया परिचित ढीमरखेड़ा। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और अनुशासन का महत्व समझाते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। इस दौरान थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को न केवल देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रनिर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से परिचित कराया गया, बल्कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका तथा पुलिस परेड और अनुशासन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस...

स्टाफ और बच्चों से मारपीट के आरोप में शिक्षिका निलंबित, ढीमरखेड़ा विकासखंड के खमतरा स्कूल का मामला,डीईओ ने जारी किया आदेश

 स्टाफ और बच्चों से मारपीट के आरोप में शिक्षिका निलंबित, ढीमरखेड़ा विकासखंड के खमतरा स्कूल का मामला,डीईओ ने जारी किया आदेश ढीमरखेड़ा  |  ढीमरखेड़ा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खमतरा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षिका वीणा धुर्वे को स्टाफ और बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की जांच रिपोर्ट में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने और पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने यह कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, बीईओ ढीमरखेड़ा ने 2 नवंबर 2026 को शिक्षिका के विरुद्ध जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शिक्षिका ने शाला में कार्यरत स्टाफ और बच्चों के साथ मारपीट की। इस संबंध में शिक्षिका को 8 अक्टूबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। इसके बाद 28 अक्टूबर को स्मरण पत्र भी भेजा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। जांच प्रतिवेदन में आरोप सही पाए जाने पर डीईओ ने इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965...