सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा के भगवान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे बरही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत, घर का काम काज छोड़कर भाजपा के कार्यकर्ता अपने भगवान के दर्शन करने पहुंचे आरती वंदन के लिए तैयार शायद भाजपा के भगवान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एकाद एकड़ जमीन नाम पर कर दे भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए जो भूमिहीन हैं भगवान प्रसन्न होते हैं तो कुछ भी करने को रहते हैं तैयार

 भाजपा के भगवान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे बरही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत, घर का काम काज छोड़कर भाजपा के कार्यकर्ता अपने भगवान के दर्शन करने पहुंचे आरती वंदन के लिए तैयार शायद भाजपा के भगवान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एकाद एकड़ जमीन नाम पर कर दे भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए जो भूमिहीन हैं भगवान प्रसन्न होते हैं तो कुछ भी करने को रहते हैं तैयार 



कटनी  |  कटनी जिले के बरही क्षेत्र में उस समय खासा उत्साह देखने को मिला जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का आगमन हुआ ।  मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या पहले से ही मौजूद रही ।  जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आगमन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों का काम-काज छोड़कर बरही पहुंच गए। कई कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत के लिए घंटों पहले से इंतजार करते नजर आए।कार्यक्रम स्थल पर फूल-मालाओं और नारों के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत में आरती और वंदन की तैयारी करते हुए भी दिखाई दिए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री लगातार काम कर रहे हैं और इसी कारण कार्यकर्ताओं के मन में उनके प्रति विशेष सम्मान और उत्साह देखने को मिलता है। हालांकि क्षेत्र के कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री वास्तव में कार्यकर्ताओं की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझें तो कई भूमिहीन कार्यकर्ताओं को जमीन उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं पर भी विचार किया जा सकता है। उनका कहना है कि वर्षों से पार्टी के लिए काम करने वाले कई कार्यकर्ता आज भी मूलभूत सुविधाओं और जमीन जैसी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा यह भी रही कि नेताओं के स्वागत और बड़े आयोजनों के साथ-साथ जमीनी समस्याओं के समाधान पर भी उतना ही ध्यान दिया जाना चाहिए। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि अगर सरकार और नेतृत्व कार्यकर्ताओं तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करे तो राजनीतिक कार्यक्रमों का वास्तविक उद्देश्य भी पूरा होगा। फिलहाल मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बरही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज रही और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस दौरे के बाद क्षेत्र के विकास और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को लेकर क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

टिप्पणियाँ

popular post

रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

 रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई ढीमरखेड़ा ।  क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस द्वारा समय-समय पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में रेत का परिवहन धड़ल्ले से जारी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर मनोज बागरी के कथित रेत कारोबार की भी जांच कराए जाने और यदि अवैध गतिविधियों में संलिप्तता प्रमाणित होती है तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब पुलिस अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है, तो इस कारोबार से जुड़े कथित संचालकों और मुख्य जिम्मेदार लोगों तक कार्रवाई क्यों नहीं पहुंच रही है? अब क्षेत्रवासियों की निगाहें सिलौड़ी चौकी पुलिस और ढीमरखेड़ा थाना पुलिस पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस केवल वाहन पकड़ने तक सीमित न रहकर रेत के अवैध कारोबार की पूर...

सरदार पटेल जयंती पर ढीमरखेड़ा थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बच्चों को पुलिस ने किया जागरूक थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी, परेड एवं पुलिस अनुशासन से भी कराया परिचित

 सरदार पटेल जयंती पर ढीमरखेड़ा थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बच्चों को पुलिस ने किया जागरूक थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी, परेड एवं पुलिस अनुशासन से भी कराया परिचित ढीमरखेड़ा। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और अनुशासन का महत्व समझाते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। इस दौरान थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को न केवल देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रनिर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से परिचित कराया गया, बल्कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका तथा पुलिस परेड और अनुशासन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस...

स्टाफ और बच्चों से मारपीट के आरोप में शिक्षिका निलंबित, ढीमरखेड़ा विकासखंड के खमतरा स्कूल का मामला,डीईओ ने जारी किया आदेश

 स्टाफ और बच्चों से मारपीट के आरोप में शिक्षिका निलंबित, ढीमरखेड़ा विकासखंड के खमतरा स्कूल का मामला,डीईओ ने जारी किया आदेश ढीमरखेड़ा  |  ढीमरखेड़ा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खमतरा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षिका वीणा धुर्वे को स्टाफ और बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की जांच रिपोर्ट में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने और पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने यह कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, बीईओ ढीमरखेड़ा ने 2 नवंबर 2026 को शिक्षिका के विरुद्ध जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शिक्षिका ने शाला में कार्यरत स्टाफ और बच्चों के साथ मारपीट की। इस संबंध में शिक्षिका को 8 अक्टूबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। इसके बाद 28 अक्टूबर को स्मरण पत्र भी भेजा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। जांच प्रतिवेदन में आरोप सही पाए जाने पर डीईओ ने इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965...