सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दतला घाट में धड़ल्ले से चल रहा था रेत का काला कारोबार, पुलिस की दबिश में ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

 दतला घाट में धड़ल्ले से चल रहा था रेत का काला कारोबार, पुलिस की दबिश में ट्रैक्टर-ट्राली जप्त



कटनी ।  जिले में लंबे समय से जारी अवैध रेत के काले कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली जप्त की है। दतला घाट दशरमन के पास अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली को चौकी सिलौड़ी, थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने पकड़ लिया । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।15 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि दतला घाट क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्राली में अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रैक्टर को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम अरविंद सोनी पिता जगदीश प्रसाद सोनी, उम्र 45 वर्ष निवासी दशरमन बताया । जब पुलिस ने ट्रैक्टर चलाने का लाइसेंस और रेत परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे तो चालक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका ।  इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही गवाहों के सामने ट्रैक्टर सहित एक ट्राली रेत जप्त कर ली और वाहन को चौकी परिसर में खड़ा करा दिया।आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 106 के तहत कार्रवाई की गई है।हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन लंबे समय से चल रहा है और रोजाना कई ट्रैक्टर-ट्रालियां घाटों से रेत लेकर निकलती हैं।ऐसे में एक-दो वाहनों की कार्रवाई से बड़े स्तर पर चल रहे रेत माफियाओं पर कितना असर पड़ेगा, यह सवाल भी उठने लगा है।

*इनकी रही भूमिका*

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा और आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

popular post

रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

 रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई ढीमरखेड़ा ।  क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस द्वारा समय-समय पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में रेत का परिवहन धड़ल्ले से जारी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर मनोज बागरी के कथित रेत कारोबार की भी जांच कराए जाने और यदि अवैध गतिविधियों में संलिप्तता प्रमाणित होती है तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब पुलिस अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है, तो इस कारोबार से जुड़े कथित संचालकों और मुख्य जिम्मेदार लोगों तक कार्रवाई क्यों नहीं पहुंच रही है? अब क्षेत्रवासियों की निगाहें सिलौड़ी चौकी पुलिस और ढीमरखेड़ा थाना पुलिस पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस केवल वाहन पकड़ने तक सीमित न रहकर रेत के अवैध कारोबार की पूर...

सरदार पटेल जयंती पर ढीमरखेड़ा थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बच्चों को पुलिस ने किया जागरूक थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी, परेड एवं पुलिस अनुशासन से भी कराया परिचित

 सरदार पटेल जयंती पर ढीमरखेड़ा थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बच्चों को पुलिस ने किया जागरूक थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी, परेड एवं पुलिस अनुशासन से भी कराया परिचित ढीमरखेड़ा। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और अनुशासन का महत्व समझाते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। इस दौरान थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को न केवल देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रनिर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से परिचित कराया गया, बल्कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका तथा पुलिस परेड और अनुशासन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस...

स्टाफ और बच्चों से मारपीट के आरोप में शिक्षिका निलंबित, ढीमरखेड़ा विकासखंड के खमतरा स्कूल का मामला,डीईओ ने जारी किया आदेश

 स्टाफ और बच्चों से मारपीट के आरोप में शिक्षिका निलंबित, ढीमरखेड़ा विकासखंड के खमतरा स्कूल का मामला,डीईओ ने जारी किया आदेश ढीमरखेड़ा  |  ढीमरखेड़ा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खमतरा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षिका वीणा धुर्वे को स्टाफ और बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की जांच रिपोर्ट में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने और पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने यह कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, बीईओ ढीमरखेड़ा ने 2 नवंबर 2026 को शिक्षिका के विरुद्ध जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शिक्षिका ने शाला में कार्यरत स्टाफ और बच्चों के साथ मारपीट की। इस संबंध में शिक्षिका को 8 अक्टूबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। इसके बाद 28 अक्टूबर को स्मरण पत्र भी भेजा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। जांच प्रतिवेदन में आरोप सही पाए जाने पर डीईओ ने इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965...