सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वन विभाग और वन विकास निगम पर गंभीर सवाल, पेड़ों की छाल निकल रही हैं लेकिन नहीं हो रही कार्यवाही, कई पंचायतों के पत्थर पकड़कर पैसे लेकर छोड़ रहे हैं

 वन विभाग और वन विकास निगम पर गंभीर सवाल, पेड़ों की छाल निकल रही हैं लेकिन नहीं हो रही कार्यवाही, कई पंचायतों के पत्थर पकड़कर पैसे लेकर छोड़ रहे हैं 



कटनी  |  ढीमरखेड़ा क्षेत्र में एक बार फिर जंगलों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग और वन विकास निगम की निगरानी में बड़ी संख्या में पेड़ों की छाल उतारी गई है, लेकिन अब तक इस कार्य को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इससे क्षेत्र में शंका और आक्रोश दोनों बढ़ते जा रहे हैं।

*बिना जानकारी छाल उतारने पर उठे सवाल*

ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में खड़े अनेकों पेड़ों की छाल व्यवस्थित तरीके से निकाली गई है। आमतौर पर छाल निकालना किसी विशेष प्रक्रिया या औषधीय, व्यावसायिक उपयोग के लिए किया जाता है, लेकिन इस मामले में न तो कोई सूचना सार्वजनिक की गई और न ही स्थानीय स्तर पर कोई जानकारी दी गई। लोगों का आरोप है कि यह पूरा कार्य गुपचुप तरीके से किया गया है, जिससे संदेह और गहरा गया है।

*पेड़ों की कटाई की आशंका*

स्थानीय लोगों के अनुसार, छाल उतारे जाने के बाद अब उन्हीं पेड़ों को काटने की तैयारी भी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि छाल निकालने से पेड़ कमजोर हो जाते हैं और कुछ समय बाद उन्हें “सूखा” घोषित कर आसानी से काटा जा सकता है। यदि यह सच है, तो यह न केवल पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि नियमों की अनदेखी का भी मामला बनता है।

टिप्पणियाँ