सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की बैठक संपन्न, कटनी में कार्यालय और पत्रकारों के मुद्दों पर मंथन

 राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की बैठक संपन्न, कटनी में कार्यालय और पत्रकारों के मुद्दों पर मंथन



कटनी ।  स्थानीय शहीद स्मारक भवन में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने के लिए तीन प्रमुख बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। यह बैठक संभागीय पदाधिकारी भारत भूषण श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष गोपाल सिंघानिया के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें जिले के अनेक पत्रकार साथी सम्मिलित हुए।

*बैठक के मुख्य निर्णय और चर्चा के बिंदु*

बैठक के दौरान परिषद ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अपनी सहमति जताई तदुपरांत कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा गया।

*जिले में स्वतंत्र कार्यालय की मांग:* 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व निर्णय के अनुसार, परिषद के विस्तार के लिए हर जिले में एक समर्पित कार्यालय होना अनिवार्य है। इसी कड़ी में कटनी जिले में परिषद के कार्यालय की स्थापना हेतु चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि कार्यालय हेतु स्थान आवंटन की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

*प्रशासन के साथ समन्वय:* पत्रकारों की सुरक्षा और पहचान को पुख्ता करने के लिए परिषद के सभी सक्रिय सदस्यों की सूची आधिकारिक तौर पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (SP) और जनसंपर्क विभाग को सौंपी गई। इससे प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी।

*किसे माना जाए पत्रकार? भ्रम की स्थिति पर स्पष्टीकरण:*

 वर्तमान में पत्रकारों को लेकर समाज में फैलाई जा रही दुविधाओं और विभिन्न विवादों पर परिषद ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने स्पष्ट किया कि:


* "वास्तविक पत्रकार वही है जो धरातल पर उतरकर खबरें लिखता है और जनता के ज्वलंत मुद्दों को गंभीरता से उठाता है। यदि उसकी संस्था और संबंधित संगठन उसे पत्रकार मानते हैं, तो परिषद को भी वह स्वीकार है।"


साथ ही, परिषद ने यह भी साफ कर दिया कि किसी भी व्यक्ति या स्वघोषित संगठन द्वारा निजी हितों के लिए 'पत्रकार' चिन्हित करने की प्रक्रिया का राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद कतई समर्थन नहीं करेगी।

*संगठन की एकजुटता पर जोर*

बैठक के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता के गिरते स्तर और पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुटता आवश्यक है। परिषद केवल उन लोगों के साथ खड़ी है जो ईमानदारी से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मर्यादा बनाए हुए हैं।

*यह रहे उपस्थित-*

 संतोष उपाध्याय, अजय त्रिपाठी, कृपानंद तिवारी, राजेन्द्र राठौर, मनोज प्यासी, प्रमोद खमपरिया, संजीव श्रीवास्तव, अनिरुद्ध बजाज, पुष्पेंद्र मोदी, राजेश सिंघई, अरविन्द गुप्ता, प्रकाश जैन,सुनील रावत, अशोक अग्रवाल, संतोष गुप्ता, संदीप शर्मा, आशीष दुबे, विकास श्रीवास्तव, अनुज कोरी, हंसराज सिंह, अभिमन्यु विश्वकर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, तन्मय सिंघई, अनुराग जैसवाल,लवकुश पटेल, वेदप्रकाश दुबे, ज्योति तिवारी, सुरेन्द्र कुमार शर्मा,सुमित जैसवाल, हिमांशु जैसवाल, कमल नाकरा, गुलशन चक्रवर्ती, मुकेश ब्योहार, राजेन्द्र गुप्ता, आदि।

टिप्पणियाँ

popular post

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब ढीमरखेड़ा ।  सरकारी सेवा में आना और वर्षों तक जनता व शासन की सेवा करना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अपने संपूर्ण कार्यकाल को ईमानदारी, समर्पण, सहजता और बेदाग छवि के साथ पूर्ण कर सेवानिवृत्त होना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पदस्थ लेखापाल (बाबू ए ग्रेड) केशव प्रसाद परौहा जी का शासकीय सेवा सफर भी कुछ ऐसा ही मिसाल पेश करने वाला रहा। अपने जीवन के 38 अनमोल और स्वर्णिम वर्ष शासकीय सेवा में समर्पित करने के बाद, केशव प्रसाद परौहा जी अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर ढीमरखेड़ा स्थित मंगल भवन में एक भव्य, भावुक और गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे और उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल सहित जनपद के सभी अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव और रोज़गार सहायकों ने एक साथ उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की ...

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...