सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सड़क हादसे में अधिवक्ता और टाइपिस्ट घायल, डिप्टी कलेक्टर की तेज रफ्तार बुलेरो ने मारी टक्कर

 सड़क हादसे में अधिवक्ता और टाइपिस्ट घायल, डिप्टी कलेक्टर की तेज रफ्तार बुलेरो ने मारी टक्कर



कटनी ।  जिला न्यायालय से कार्य निपटाकर घर लौट रहे अधिवक्ता विवेक जैन और टाइपिस्ट रिंकू सिंह ठाकुर एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। माधव नगर गेट के पास डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा की तेज रफ्तार बुलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

*तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे का कारण*

उपचाररत अधिवक्ता विवेक जैन ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपनी बाइक से जा रहे थे। पीछे से आ रही डिप्टी कलेक्टर  की बुलेरो (क्रमांक MP 19 ZL-5117) की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बाइक को टक्कर मार दी।

*घायलों की स्थिति और उपचार*

अधिवक्ता विवेक जैन: गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें तत्काल बरगंवा स्थित अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

रिंकू सिंह ठाकुर: हादसे में टाइपिस्ट रिंकू सिंह ठाकुर को भी चोटें आई हैं।

*भागने की कोशिश, लोगों ने दबोचा*

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद बुलेरो चालक वाहन लेकर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन घटनास्थल पर मौजूद सजग लोगों ने पीछा करके वाहन को रोक लिया।

टिप्पणियाँ

popular post

रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

 रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई ढीमरखेड़ा ।  क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस द्वारा समय-समय पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में रेत का परिवहन धड़ल्ले से जारी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर मनोज बागरी के कथित रेत कारोबार की भी जांच कराए जाने और यदि अवैध गतिविधियों में संलिप्तता प्रमाणित होती है तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब पुलिस अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है, तो इस कारोबार से जुड़े कथित संचालकों और मुख्य जिम्मेदार लोगों तक कार्रवाई क्यों नहीं पहुंच रही है? अब क्षेत्रवासियों की निगाहें सिलौड़ी चौकी पुलिस और ढीमरखेड़ा थाना पुलिस पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस केवल वाहन पकड़ने तक सीमित न रहकर रेत के अवैध कारोबार की पूर...

सरदार पटेल जयंती पर ढीमरखेड़ा थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बच्चों को पुलिस ने किया जागरूक थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी, परेड एवं पुलिस अनुशासन से भी कराया परिचित

 सरदार पटेल जयंती पर ढीमरखेड़ा थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बच्चों को पुलिस ने किया जागरूक थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी, परेड एवं पुलिस अनुशासन से भी कराया परिचित ढीमरखेड़ा। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और अनुशासन का महत्व समझाते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। इस दौरान थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को न केवल देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रनिर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से परिचित कराया गया, बल्कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका तथा पुलिस परेड और अनुशासन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस...

स्टाफ और बच्चों से मारपीट के आरोप में शिक्षिका निलंबित, ढीमरखेड़ा विकासखंड के खमतरा स्कूल का मामला,डीईओ ने जारी किया आदेश

 स्टाफ और बच्चों से मारपीट के आरोप में शिक्षिका निलंबित, ढीमरखेड़ा विकासखंड के खमतरा स्कूल का मामला,डीईओ ने जारी किया आदेश ढीमरखेड़ा  |  ढीमरखेड़ा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खमतरा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षिका वीणा धुर्वे को स्टाफ और बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की जांच रिपोर्ट में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने और पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने यह कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, बीईओ ढीमरखेड़ा ने 2 नवंबर 2026 को शिक्षिका के विरुद्ध जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शिक्षिका ने शाला में कार्यरत स्टाफ और बच्चों के साथ मारपीट की। इस संबंध में शिक्षिका को 8 अक्टूबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। इसके बाद 28 अक्टूबर को स्मरण पत्र भी भेजा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। जांच प्रतिवेदन में आरोप सही पाए जाने पर डीईओ ने इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965...