सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अवैध रेत परिवहन पर सवालों से बचते नजर आए एसपी, पत्रकारों के सवालों का नहीं मिला स्पष्ट जवाब, जनसुनवाई में समस्याओं के निराकरण के दावों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, पत्रकारों की अनदेखी करने का भी आरोप

 अवैध रेत परिवहन पर सवालों से बचते नजर आए एसपी, पत्रकारों के सवालों का नहीं मिला स्पष्ट जवाब, जनसुनवाई में समस्याओं के निराकरण के दावों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, पत्रकारों की अनदेखी करने का भी आरोप



 ढीमरखेड़ा । तहसील मुख्यालय ढीमरखेड़ा में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी के दौरान अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मुद्दा भी उठा। क्षेत्र में आए दिन रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और कुछ मामलों में ट्रैक्टरों के नंबर तक स्पष्ट दिखाई देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने को लेकर पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से सवाल किए। हालांकि, पत्रकारों का आरोप है कि एसपी इन सवालों का स्पष्ट जवाब देने के बजाय मामले से बचते नजर आए।

 पत्रकारों ने सवाल उठाया कि जब क्षेत्र में खुलेआम रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां निकलने के वीडियो सामने आ रहे हैं, कहीं वाहनों के नंबर स्पष्ट हैं तो कहीं यह जानकारी भी सामने आ रही है कि रेत किसके द्वारा और कहां ले जाई जा रही है, तो फिर पुलिस इन सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? आखिर ऐसी कौन सी वजह है कि लगातार शिकायतों और वीडियो सामने आने के बावजूद रेत के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है?

 पत्रकारों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ने सवालों का सीधा जवाब देने के बजाय उन्हें कलेक्टर से पूछने की बात कही। इस दौरान पत्रकारों को अपेक्षित जवाब नहीं मिला। पत्रकारों ने एसपी के व्यवहार पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि सवाल पूछे जाने के दौरान उन्हें नजरअंदाज किया गया और उनकी बातों को गंभीरता से नहीं सुना गया।

 *जनसुनवाई का उद्देश्य सिर्फ औपचारिकता नहीं* 

जनसुनवाई का मूल उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनके निराकरण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह बनाना है। ऐसे में जब क्षेत्र की एक गंभीर जनसमस्या को लेकर पत्रकार वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से सवाल करते हैं, तो उसका स्पष्ट जवाब मिलना भी जरूरी है। पत्रकारों का कहना है कि यदि पत्रकार अधिकारियों से सवाल नहीं करेंगे तो आखिर जनता की समस्याओं और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े सवाल कौन उठाएगा? ढीमरखेड़ा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है।ऐसे में जनसुनवाई के दौरान उठे सवालों पर स्पष्ट जवाब और ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि पुलिस एवं खनिज विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और अवैध रेत कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कब तक प्रभावी कार्रवाई होती है।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी कटनी । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुपालन में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जनपद पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री कृष्णकांत पांडे ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न में जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देशों के पालन में श्री पांडे ने नई जिम्मेदारी संभाली। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी। *ग्रामीण विकास कार्यों पर रहेगी नजर* जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का संचालन, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...