सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्राम पंचायत सगौना के ग्राम सिवनी में एक साल से बंद है वाटर सप्लाई, शोपीस बनी पानी की टंकी, हर घर नल, हर घर जल योजना पर उठे सवाल, आदिवासी बस्ती के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान, छह माह तक वाटर सप्लाई चलाने वाले का मानदेय भी बकाया

 ग्राम पंचायत सगौना के ग्राम सिवनी में एक साल से बंद है वाटर सप्लाई, शोपीस बनी पानी की टंकी, हर घर नल, हर घर जल योजना पर उठे सवाल, आदिवासी बस्ती के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान, छह माह तक वाटर सप्लाई चलाने वाले का मानदेय भी बकाया



ढीमरखेड़ा ।  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सगौना के ग्राम सिवनी में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकी करीब एक साल से बंद पड़ी है। वाटर सप्लाई बंद होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जबकि लाखों रुपये की लागत से तैयार की गई पानी की टंकी अब महज शोपीस बनकर रह गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव की आदिवासी बस्ती में रहने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों तक नल कनेक्शन होने के बावजूद नियमित रूप से पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी की व्यवस्था दूसरे साधनों से करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी ‘हर घर नल, हर घर जल’ योजना के तहत गांव-गांव में पानी पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया है, लेकिन ग्राम पंचायत सगौना के ग्राम सिवनी में करीब एक साल से वाटर सप्लाई बंद होने के कारण योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। इससे ग्रामीणों में जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है।

*छह माह तक वाटर सप्लाई चलाने वाले का मानदेय भी बकाया*

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में करीब छह माह तक वाटर सप्लाई का संचालन करने वाले व्यक्ति को उसके कार्य का मानदेय भी अब तक नहीं दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब पानी की सप्लाई शुरू की गई थी, तब कुछ समय तक व्यवस्था संचालित हुई, लेकिन बाद में सप्लाई बंद हो गई। अब लंबे समय से टंकी और वाटर सप्लाई व्यवस्था बंद पड़ी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और पंचायत के जिम्मेदारों से मामले की जांच कराने, बंद पड़ी वाटर सप्लाई को जल्द शुरू कराने तथा वाटर सप्लाई संचालित करने वाले व्यक्ति के बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव में पानी की टंकी और पाइपलाइन की व्यवस्था मौजूद है तो उसका लाभ ग्रामीणों को मिलना चाहिए। जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था बहाल करनी चाहिए, ताकि आदिवासी बस्ती सहित पूरे गांव के लोगों को राहत मिल सके।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस

 रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस  कटनी  |  जिले की ढीमरखेड़ा तहसील से भ्रष्टाचार का एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पटवारी पर गरीब ग्रामीण से जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर ₹1,40,000 की रिश्वत ऐंठने का आरोप लगा है। मामला उजागर होने और रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने महिला पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। *9 महीने तक कटवाए चक्कर, 3 किस्तों में वसूली रकम* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हर्रई का है। गाँव के निवासी ज्ञान सिंह (पिता इंदर सिंह) ने एसडीएम को सौंपी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी खसरा नंबर 15 (रकबा 2 एकड़ 70 डिसमिल) जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर पटवारी शहर बानो ने झांसा देकर 9 महीने पहले तीन अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1.40 लाख ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद भी जब महीनों बीत जाने पर पट्टा नहीं बना और पटवारी टालमटोल करती रही, तो परेशान पीड़ित ने रिश्वत के लेन-देन का वीडियो बना लिया...

सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को संगठित करने की मुहिम तेज कटनी में पंडित सुरेश त्रिपाठी बने जिला संयोजक, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष के अनुभव को मिला सम्मान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक की बुलंद होती आवाज

 सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को संगठित करने की मुहिम तेज कटनी में पंडित सुरेश त्रिपाठी बने जिला संयोजक, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष के अनुभव को मिला सम्मान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक की बुलंद होती आवाज कटनी |  भारतीय समाज में सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) को अमूमन सक्रिय जीवन का ठहराव मान लिया जाता है, लेकिन समकालीन परिदृश्य में यह धारणा तेजी से बदल रही है। सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी जीवनभर राष्ट्र निर्माण और शासकीय व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में अपना अमूल्य योगदान देते हैं।सेवाकाल के बाद भी उनकी समस्याओं, पेंशन विसंगतियों, चिकित्सा सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर एक मजबूत और एकजुट मंच की आवश्यकता हमेशा महसूस की जाती रही है। इसी आवश्यकता को समझते हुए, भारतीय मजदूर संघ (BMS), मध्यप्रदेश से संबद्ध सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ ने पूरे प्रदेश में अपने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज कर दिया है।इस राष्ट्रव्यापी और प्रांतीय मुहिम का मुख्य उद्देश्य बिखरे हुए पेंशनभोगी समाज को एक सूत्र में पिरोकर उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती स...