सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तहसील मुख्यालय ढीमरखेड़ा में बस स्टैंड का अभाव, बरसात में यात्री बेहाल, आंदोलन और चक्का जाम की चेतावनी

 तहसील मुख्यालय ढीमरखेड़ा में बस स्टैंड का अभाव, बरसात में यात्री बेहाल, आंदोलन और चक्का जाम की चेतावनी



ढीमरखेड़ा । तहसील मुख्यालय होने के बावजूद ढीमरखेड़ा आज तक एक व्यवस्थित बस स्टैंड से वंचित है। इसका खामियाजा प्रतिदिन क्षेत्र के हजारों यात्रियों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्र में बना यात्री प्रतीक्षालय वर्षों से उपेक्षा का शिकार होकर खंडहर में तब्दील हो चुका है। यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बसें प्रतीक्षालय पर नहीं रुकतीं, जबकि असामाजिक तत्व इस परिसर का उपयोग अवैध गतिविधियों के लिए करते हैं। इससे आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और छात्राओं में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। स्थानीय समाजसेवियों एवं नागरिकों द्वारा कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बस स्टैंड निर्माण एवं यात्री प्रतीक्षालय को व्यवस्थित करने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार हो रही अनदेखी से क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही बस स्टैंड निर्माण, यात्री प्रतीक्षालय का जीर्णोद्धार तथा बसों का नियमित ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया, तो वे दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर चक्का जाम और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ढीमरखेड़ा जैसे तहसील मुख्यालय की मूलभूत सुविधाओं की उपेक्षा बंद कर तत्काल बस स्टैंड निर्माण और यात्री सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसी बीच रमन सोनी,लकी चौरसिया रोहित कोरी , अखलेश बर्मन , शुभम बर्मन, रोहित विश्वकर्मा,राजा पटेल ,साहिल शर्मा ,मनीष पटेल,सतेन्द्र यादव ,राम यादव ,सुनील यादव,अजय रजक की रही उपस्थिति।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस

 रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस  कटनी  |  जिले की ढीमरखेड़ा तहसील से भ्रष्टाचार का एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पटवारी पर गरीब ग्रामीण से जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर ₹1,40,000 की रिश्वत ऐंठने का आरोप लगा है। मामला उजागर होने और रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने महिला पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। *9 महीने तक कटवाए चक्कर, 3 किस्तों में वसूली रकम* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हर्रई का है। गाँव के निवासी ज्ञान सिंह (पिता इंदर सिंह) ने एसडीएम को सौंपी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी खसरा नंबर 15 (रकबा 2 एकड़ 70 डिसमिल) जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर पटवारी शहर बानो ने झांसा देकर 9 महीने पहले तीन अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1.40 लाख ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद भी जब महीनों बीत जाने पर पट्टा नहीं बना और पटवारी टालमटोल करती रही, तो परेशान पीड़ित ने रिश्वत के लेन-देन का वीडियो बना लिया...

48 घंटे के भीतर हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 48 घंटे के भीतर हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई कटनी । जमीनी विवाद में हुई हत्या के मामले में ढीमरखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं मामले के अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को ग्राम खम्हरिया निवासी सुखबरा बाई ने अपने पति प्रहलाद कोल के साथ मारपीट किए जाने की रिपोर्ट थाना ढीमरखेड़ा में दर्ज कराई थी। प्रारंभ में संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। उपचार के दौरान 29 जुलाई को प्रहलाद कोल की गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं का इजाफा किया गया। विवेचना के दौरान विदेशी उर्फ परदेशी कोल, कुलसिया बाई एवं संतराम कोल निवासी ग्राम खम्हरिया ...