सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बड़वारा विधायक ने पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की उठाई मांग

 बड़वारा विधायक ने पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की उठाई मांग



कटनी ।  बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को पत्र लिखकर पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उन्नयन करने की मांग की है।23 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र में विधायक ने कहा कि बड़वारा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन अत्यंत आवश्यक है।इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर उपचार, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा । विधायक ने जिन स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन की मांग की है, उनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढीमरखेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलौड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमतरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भजिया उप स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उल्लेखित पत्र में उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि इन स्वास्थ्य संस्थानों का शीघ्र उन्नयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा प्रदान किया जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि यह मांग स्वीकृत होती है, तो बड़वारा विधानसभा के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और मरीजों को इलाज के लिए दूरस्थ शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...

रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस

 रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस  कटनी  |  जिले की ढीमरखेड़ा तहसील से भ्रष्टाचार का एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पटवारी पर गरीब ग्रामीण से जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर ₹1,40,000 की रिश्वत ऐंठने का आरोप लगा है। मामला उजागर होने और रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने महिला पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। *9 महीने तक कटवाए चक्कर, 3 किस्तों में वसूली रकम* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हर्रई का है। गाँव के निवासी ज्ञान सिंह (पिता इंदर सिंह) ने एसडीएम को सौंपी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी खसरा नंबर 15 (रकबा 2 एकड़ 70 डिसमिल) जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर पटवारी शहर बानो ने झांसा देकर 9 महीने पहले तीन अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1.40 लाख ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद भी जब महीनों बीत जाने पर पट्टा नहीं बना और पटवारी टालमटोल करती रही, तो परेशान पीड़ित ने रिश्वत के लेन-देन का वीडियो बना लिया...