सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कटरिया में युवाओं के बीच पहुँचे पंकज तिवारी, समस्याएँ सुनकर अधिकारियों को किया फोन, हर रविवार होगी युवाओं से चर्चा, सत्यप्रकाश गुप्ता, मुकेश कुशवाहा सोमनाथ झारिया आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर कर रहे आपस में संवाद

 कटरिया में युवाओं के बीच पहुँचे पंकज तिवारी, समस्याएँ सुनकर अधिकारियों को किया फोन, हर रविवार होगी युवाओं से चर्चा, सत्यप्रकाश गुप्ता, मुकेश कुशवाहा सोमनाथ झारिया आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर कर रहे आपस में संवाद 


ढीमरखेड़ा । क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से युवा जनकल्याण मोर्चा ने नई पहल की शुरुआत की है। मोर्चा के नेतृत्वकर्ता पंकज तिवारी ग्राम कटरिया पहुँचे, जहाँ उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं।

ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, बिजली तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान पंकज तिवारी ने कई मामलों में तत्काल संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है और प्रशासन से समन्वय बनाकर उन्हें दूर कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पंकज तिवारी ने घोषणा की कि अब प्रत्येक रविवार आम नागरिकों की समस्याएँ सुनने के लिए जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, ताकि लोगों को अपनी बात रखने का नियमित मंच मिल सके और समस्याओं के निराकरण की दिशा में त्वरित कार्रवाई हो सके।

उन्होंने कहा कि युवा जनकल्याण मोर्चा समाज सेवा, जनहित और विकास के उद्देश्य से कार्य कर रहा है तथा युवाओं को सामाजिक परिवर्तन का सहभागी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।जहाँ युवाओं का होता है सम्मान, वहीं बनता है खुशहाल हिंदुस्तान। युवा जनकल्याण मोर्चा का है यही अभियान,सेवा, समर्पण और जनकल्याण। न कोई भेद, न कोई दीवार, जनसेवा ही हमारा सच्चा आधार। युवा बढ़े तो बदले हर हाल, युवा जनकल्याण मोर्चा बने जनविश्वास की मिसाल।कार्यक्रम में उपस्थित सत्यप्रकाश गुप्ता ,मुकेश कुशवाहा सोमनाथ झारिया ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यदि नियमित जनसुनवाई और प्रशासनिक समन्वय जारी रहा तो क्षेत्र की अनेक समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा। युवा जनकल्याण मोर्चा ने भी भरोसा दिलाया कि संगठन जनसेवा, विकास और जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

टिप्पणियाँ

popular post

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी कटनी । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुपालन में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जनपद पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री कृष्णकांत पांडे ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न में जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देशों के पालन में श्री पांडे ने नई जिम्मेदारी संभाली। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी। *ग्रामीण विकास कार्यों पर रहेगी नजर* जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का संचालन, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों...

रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

 रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई ढीमरखेड़ा ।  क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस द्वारा समय-समय पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में रेत का परिवहन धड़ल्ले से जारी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर मनोज बागरी के कथित रेत कारोबार की भी जांच कराए जाने और यदि अवैध गतिविधियों में संलिप्तता प्रमाणित होती है तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब पुलिस अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है, तो इस कारोबार से जुड़े कथित संचालकों और मुख्य जिम्मेदार लोगों तक कार्रवाई क्यों नहीं पहुंच रही है? अब क्षेत्रवासियों की निगाहें सिलौड़ी चौकी पुलिस और ढीमरखेड़ा थाना पुलिस पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस केवल वाहन पकड़ने तक सीमित न रहकर रेत के अवैध कारोबार की पूर...

सरदार पटेल जयंती पर ढीमरखेड़ा थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बच्चों को पुलिस ने किया जागरूक थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी, परेड एवं पुलिस अनुशासन से भी कराया परिचित

 सरदार पटेल जयंती पर ढीमरखेड़ा थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बच्चों को पुलिस ने किया जागरूक थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी, परेड एवं पुलिस अनुशासन से भी कराया परिचित ढीमरखेड़ा। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और अनुशासन का महत्व समझाते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। इस दौरान थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को न केवल देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रनिर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से परिचित कराया गया, बल्कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका तथा पुलिस परेड और अनुशासन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस...