सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्रामीण अंचलों के हजारों विद्यार्थी वाणिज्य संकाय से वंचित, अभिभावकों में भारी रोष, बहोरीबंद व बड़वारा विधानसभा के कई बड़े हायर सेकेंडरी विद्यालयों में आज तक नहीं खुला कॉमर्स संकाय, कलेक्टर से की गई मांग

 ग्रामीण अंचलों के हजारों विद्यार्थी वाणिज्य संकाय से वंचित, अभिभावकों में भारी रोष, बहोरीबंद व बड़वारा विधानसभा के कई बड़े हायर सेकेंडरी विद्यालयों में आज तक नहीं खुला कॉमर्स संकाय, कलेक्टर से की गई मांग



कटनी ।  जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था में एक गंभीर कमी सामने आई है। बहोरीबंद एवं बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के अनेक बड़े शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में आज तक वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय प्रारंभ नहीं हो सका है। इसके कारण हजारों छात्र-छात्राओं को मजबूरी में कला संकाय (आर्ट्स) में प्रवेश लेना पड़ रहा है या फिर निजी विद्यालयों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बहोरीबंद विधानसभा के स्लीमनाबाद, तेवरी, धूरी, परौहा पिपरिया तथा बड़वारा विधानसभा के धरवारा, बँधी, देवरी हटाई, कुलुआ और बढ़खेरा जैसे बड़े शासकीय विद्यालय, जो संकुल केंद्र भी हैं, वहां छात्र संख्या अधिक होने के बावजूद वाणिज्य संकाय की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे नई शिक्षा नीति (NEP) के उद्देश्यों का भी प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, जबकि वर्षों से विद्यार्थियों को कॉमर्स शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है। इधर, ग्राम पंचायत धरवारा के उपसरपंच अमित गर्ग एवं सरपंच ने जिला कलेक्टर को पत्र सौंपकर शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय में वाणिज्य संकाय प्रारंभ करने की मांग की है। उनका कहना है कि ग्रामीण विद्यार्थियों को भी शहरों की तरह सभी विषयों में अध्ययन का समान अवसर मिलना चाहिए। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आगामी शैक्षणिक सत्र से इन विद्यालयों में वाणिज्य संकाय शुरू किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर मिल सकें।

टिप्पणियाँ

popular post

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब ढीमरखेड़ा ।  सरकारी सेवा में आना और वर्षों तक जनता व शासन की सेवा करना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अपने संपूर्ण कार्यकाल को ईमानदारी, समर्पण, सहजता और बेदाग छवि के साथ पूर्ण कर सेवानिवृत्त होना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पदस्थ लेखापाल (बाबू ए ग्रेड) केशव प्रसाद परौहा जी का शासकीय सेवा सफर भी कुछ ऐसा ही मिसाल पेश करने वाला रहा। अपने जीवन के 38 अनमोल और स्वर्णिम वर्ष शासकीय सेवा में समर्पित करने के बाद, केशव प्रसाद परौहा जी अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर ढीमरखेड़ा स्थित मंगल भवन में एक भव्य, भावुक और गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे और उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल सहित जनपद के सभी अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव और रोज़गार सहायकों ने एक साथ उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की ...

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस

 रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस  कटनी  |  जिले की ढीमरखेड़ा तहसील से भ्रष्टाचार का एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पटवारी पर गरीब ग्रामीण से जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर ₹1,40,000 की रिश्वत ऐंठने का आरोप लगा है। मामला उजागर होने और रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने महिला पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। *9 महीने तक कटवाए चक्कर, 3 किस्तों में वसूली रकम* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हर्रई का है। गाँव के निवासी ज्ञान सिंह (पिता इंदर सिंह) ने एसडीएम को सौंपी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी खसरा नंबर 15 (रकबा 2 एकड़ 70 डिसमिल) जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर पटवारी शहर बानो ने झांसा देकर 9 महीने पहले तीन अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1.40 लाख ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद भी जब महीनों बीत जाने पर पट्टा नहीं बना और पटवारी टालमटोल करती रही, तो परेशान पीड़ित ने रिश्वत के लेन-देन का वीडियो बना लिया...