भाजपा नेता इंजीनियर खेमचंद यादव को कब मिलेगी अहम जिम्मेदारी? कटनी जिले के बड़वारा में कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा तेज
भाजपा नेता इंजीनियर खेमचंद यादव को कब मिलेगी अहम जिम्मेदारी? कटनी जिले के बड़वारा में कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा तेज
कटनी । भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में निष्ठावान, शिक्षित और जुझारू कार्यकर्ताओं की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण मानी जाती रही है। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों राजनीतिक गलियारों से लेकर चाय की चौपालों तक एक ही सवाल तैर रहा है भाजपा नेता इंजीनियर खेमचंद यादव को पार्टी संगठन में कब कोई बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपेगी? छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने वाले खेमचंद यादव की जमीनी सक्रियता को देखते हुए बड़वारा और कटनी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय समर्थकों के बीच यह चर्चा काफी जोर पकड़ चुकी है।
*छात्र राजनीति से सामाजिक जीवन की मजबूत शुरुआत*
इंजीनियर खेमचंद यादव का सार्वजनिक जीवन किसी पहचान का मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने छात्र जीवन की शुरुआत से ही जनहित और छात्र हितों के मुद्दों पर मुखर होकर आवाज उठाई है। राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर वे विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े और निष्ठापूर्वक कार्य किया। शासकीय तिलक महाविद्यालय, कटनी में अध्ययन के दौरान उन्होंने छात्रसंघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर अपनी सांगठनिक क्षमता और लोकप्रियता का लोहा मनवाया था। इसके बाद जब वे दतिया जिले में पॉलीटेक्निक की पढ़ाई करने पहुंचे, तो वहां भी छात्र राजनीति में अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आए। छात्रवृत्ति, हॉस्टल की सुविधाएं और शैक्षणिक गुणवत्ता जैसे अहम मुद्दों पर उन्होंने जिला प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कई सफल आंदोलन चलाए। उनकी छात्र राजनीति का एक और चर्चित अध्याय रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज से जुड़ा है। रीवा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान जब कॉलेज की बेशकीमती भूमि को लेकर विवाद हुआ, तब इंजीनियर खेमचंद यादव ने आगे बढ़कर कॉलेज की भूमि को बचाने के लिए विशाल छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस आंदोलन ने न केवल कॉलेज प्रशासन बल्कि क्षेत्रीय राजनीति का ध्यान भी उनकी ओर आकर्षित किया। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र के आकर्षक अवसरों को छोड़कर समाज सेवा और राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करने का रास्ता चुना।
*सांगठनिक क्षमता और सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़*
वर्ष 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया था। पार्टी नेतृत्व ने उनकी कार्यकुशलता और संवाद शैली को देखते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा मीडिया विभाग का विधानसभा संयोजक नियुक्त किया था। चुनाव के उस अति-महत्वपूर्ण दौर में इंजीनियर खेमचंद यादव ने संगठन के रुख और पार्टी के एजेंडे को जनता तक पहुंचाने में बेहद पेशेवर और आक्रामक भूमिका निभाई। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे भ्रामक मुद्दों का आंकड़ों और तथ्यों के साथ करारा जवाब दिया। स्थानीय मीडिया से समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। उनकी इस कुशल रणनीति का असर चुनाव परिणामों में भी साफ नजर आया। सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत उपस्थिति और तार्किक संवाद शैली के कारण वे युवाओं और शिक्षित वर्ग के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बनकर उभरे हैं।
*सामाजिक समीकरण और जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रियता*
कटनी जिला और विशेष रूप से बड़वारा विधानसभा क्षेत्र सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पूरे अंचल में यादव समाज और युवाओं के बीच इंजीनियर खेमचंद यादव की पकड़ काफी गहरी और असरदार मानी जाती है। वे सामाजिक कार्यक्रमों, धार्मिक आयोजनों और समाज सुधार अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।स्थानीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि खेमचंद यादव केवल चुनाव के समय नजर आने वाले नेताओं में से नहीं हैं। वे वर्ष के बारह महीने और चौबीसों घंटे क्षेत्र की जनता के बीच उपलब्ध रहते हैं।किसानों को खाद-बीज की किल्लत हो, सिंचाई का मुद्दा हो, युवाओं के रोजगार और खेल सुविधाओं से जुड़ा मामला हो या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली-पानी की समस्या इंजीनियर खेमचंद यादव हर मंच पर मुखर होकर जनता की आवाज बनते रहे हैं।
*कार्यकर्ताओं की उत्सुकता और भाजपा संगठन से उम्मीदें*
इतनी लंबी राजनीतिक यात्रा, निर्विवाद छवि, उच्च शैक्षणिक योग्यता और लगातार सांगठनिक समर्पण के बावजूद, संगठन स्तर पर अब तक उन्हें कोई बड़ा स्थायी पद या प्रदेश/जिला स्तर का मुख्य दायित्व नहीं मिलना कार्यकर्ताओं के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। बड़वारा क्षेत्र के वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं का स्पष्ट मानना है कि पार्टी को अपने ऊर्जावान और शिक्षित कैडर को उचित समय पर सही जिम्मेदारी देनी चाहिए, ताकि पार्टी की नीतियों को और अधिक मजबूती के साथ धरातल पर उतारा जा सके।कार्यकर्ताओं में यह भावना बलवती हो रही है कि यदि खेमचंद यादव जैसे निष्ठावान नेता को संगठन के जिला, संभाग या प्रदेश स्तर के किसी महत्वपूर्ण पद पर बैठाया जाता है, तो इससे बड़वारा और कटनी जिले में भाजपा का जनाधार और अधिक मजबूत होगा। वर्तमान में जब भारतीय जनता पार्टी अपने सांगठनिक पुनर्गठन और भावी राजनीतिक रणनीतियों पर काम कर रही है, तब सभी कार्यकर्ताओं की निगाहें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर टिकी हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें