सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कटनी पुलिस की संपूर्ण विवेचना घोर उपेक्षा और लापरवाही का ज्वलंत उदाहरण मानकर कोर्ट ने हवाला कांड के सभी आठ आरोपियों को बरी किया अभियुक्तों की हस्तलिपी हस्ताक्षरों का एक्सपर्ट से परीक्षण नहीं कराया, मूल दस्तावेज का विलोपन 56 अभियोजन साक्ष्यों का समर्थन खोखला सिद्ध हुआ कुछ ने पुलिस के सामने दिए कथनों को अस्वीकारा संदीप बर्मन, सतीश सरावगी, मानवेन्द्र मिस्त्री, मनीष सरावगी, दस्सू पटेल, नरेश पोद्दार, नरेश बर्मन, मो. यासीन पर जालसाजी और फर्जी लेनदेन सिद्ध नहीं कर पाई पुलिस

 कटनी पुलिस की संपूर्ण विवेचना घोर उपेक्षा और लापरवाही का ज्वलंत उदाहरण मानकर कोर्ट ने हवाला कांड के सभी आठ आरोपियों को बरी किया अभियुक्तों की हस्तलिपी हस्ताक्षरों का एक्सपर्ट से परीक्षण नहीं कराया, मूल दस्तावेज का विलोपन 56 अभियोजन साक्ष्यों का समर्थन खोखला सिद्ध हुआ कुछ ने पुलिस के सामने दिए कथनों को अस्वीकारा संदीप बर्मन, सतीश सरावगी, मानवेन्द्र मिस्त्री, मनीष सरावगी, दस्सू पटेल, नरेश पोद्दार, नरेश बर्मन, मो. यासीन पर जालसाजी और फर्जी लेनदेन सिद्ध नहीं कर पाई पुलिस कटनी ।  तृतीय अपर सत्र न्यायालय जबलपुर के न्यायाधीश श्रीमान इरशाद अहमद ने कटनी में फर्जी रूप से बनाई गई 16 व्यापारिक फर्मों के फर्जी संचालकों के नाम से फर्जी खाते खोलकर कई सौ करोड़ रूपए के लेनदेन वाले हवाला काण्ड की कटनी पुलिस द्वारा की गई विवेचना को घोर उपेक्षा और लापरवाही का जीवंत उदाहरण करार देते हुए उन सभी आठ आरोपियों पर दोषसिद्धी नहीं पाते हुए उन्हें बाईज्जत बरी कर दिया। जिसमें अदालत ने पूर्व विवेचनाधिकारी टीआई एसपीएस बघेल और बाद में टीआई शैलेष मिश्रा द्वारा अनुसंधान में शुरू से अंत तक की गई लीपापोती को ही आ...

बड़वारा विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, 38 किमी सड़क निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी

 बड़वारा विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, 38 किमी सड़क निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी कटनी । बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के लिए नए वर्ष में विकास की बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत बड़वारा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार स्लीमनाबाद–विलायतकला मार्ग के निर्माण/उन्नयन हेतु 38.18 किलोमीटर लंबाई के कार्य को मंजूरी दी गई है, जिसकी कुल लागत 10.70 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। यह स्वीकृति लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह द्वारा जारी पत्र के माध्यम से बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह धीरू को अवगत कराई गई। पत्र में उल्लेख है कि उक्त निर्माण कार्य से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में राहत मिलेगी । क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को लेकर प्रसन्नता जताई है और उम्मीद व्यक्त की है कि कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर समयबद्ध रूप से पूर्ण होगा । स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का म...

दैनिक ताज़ा ख़बर के प्रधान संपादक राहुल पाण्डेय का आरोप देश को जाति, धर्म और मुकदमेबाज़ी में बाँटने की कोशिश

 दैनिक ताज़ा ख़बर के प्रधान संपादक राहुल पाण्डेय का आरोप देश को जाति, धर्म और मुकदमेबाज़ी में बाँटने की कोशिश कटनी  |  दैनिक ताज़ा ख़बर के प्रधान संपादक राहुल पाण्डेय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि मौजूदा सरकार देश को विकास और एकता के रास्ते पर ले जाने के बजाय जातिवाद, धर्मवाद और मुकदमेबाज़ी में उलझाने का प्रयास कर रही है। राहुल पाण्डेय ने कहा कि सरकार की नीतियाँ और राजनीतिक एजेंडा समाज को बाँटने का कार्य कर रहा है, जिससे आपसी सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुँच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के मूल मुद्दों महंगाई, बेरोज़गारी, शिक्षा और स्वास्थ्य—से ध्यान भटकाने के लिए जाति और धर्म के आधार पर राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधान संपादक ने यह भी कहा कि लगातार बढ़ती मुकदमेबाज़ी से आम नागरिक मानसिक और आर्थिक दबाव में है, जबकि सरकार को न्याय व्यवस्था को सरल और सुलभ बनाने पर ध्यान देना चाहिए। राहुल पाण्डेय ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे विभाजन की राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में सकारात्मक और विकासोन्मुखी राजनीति करें, ताकि लोकतंत्र मजब...

यूजीसी के नए समानता नियम से आरक्षण को बढ़ावा, धर्म के ठेकेदारों ने शिक्षा पर कर दिया वार, वोट बैंक की नीति ने देश को कर दिया बर्बाद

 यूजीसी के नए समानता नियम से आरक्षण को बढ़ावा, धर्म के ठेकेदारों ने शिक्षा पर कर दिया वार, वोट बैंक की नीति ने देश को कर दिया बर्बाद नई दिल्ली  |  भारत में उच्च शिक्षा को अधिक समावेशी, समान और न्यायपूर्ण बनाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने “उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता के प्रचार नियम, 2026” लागू करने की घोषणा की है। इन नियमों को सामाजिक न्याय और समान अवसर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों और नीति-विश्लेषकों के बीच यह बहस भी तेज हो गई है कि क्या ये प्रावधान वास्तव में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को मजबूत करेंगे या फिर अनजाने में कुछ नए सवाल और आशंकाएँ खड़ी करेंगे। भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का नारा देती आई है। यह नारा केवल राजनीतिक संदेश नहीं, बल्कि शासन और नीति-निर्माण की दिशा तय करने वाला सूत्र माना जाता है। ऐसे में यूजीसी के नए नियमों को इसी कसौटी पर परखा जाना स्वाभाविक है। प्रश्न यह नहीं है कि समानता की बात गलत है, बल्कि यह है क...

अभाविप बहोरीबंद ने निकाली विशाल तिरंगा पदयात्रा, 251 मीटर लंबे तिरंगे के साथ गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

 अभाविप बहोरीबंद ने निकाली विशाल तिरंगा पदयात्रा, 251 मीटर लंबे तिरंगे के साथ गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष बहोरीबंद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बहोरीबंद इकाई द्वारा नगर में भव्य और ऐतिहासिक विशाल तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह पदयात्रा उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। 251 मीटर लंबे विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा में “मां भारती की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत के प्रांत मंत्री श्री सुव्रत जैन उपस्थित रहे। वहीं विशेष उपस्थिति में जिला प्रमुख अनिल गर्ग, जिला संयोजक कटनी ऋषभ त्रिपाठी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं कटनी नगर मंत्री संजय कुशवाहा, नगर अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा, नगर उपाध्यक्ष महेंद्र राय मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से रानी दुर्गावती महाविद्यालय के प्राध्यापक विनय जैन एवं महिमा तिवारी, जेपीजी विद्यालय से राकेश गर्ग सहित बहोर...

बेटी के जन्मदिन पर अनोखी पहल पथवारी के गणेशपुरी गोस्वामी द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

 बेटी के जन्मदिन पर अनोखी पहल पथवारी के गणेशपुरी गोस्वामी द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन    ढीमरखेड़ा |  समाज में जब भी किसी के घर में खुशियों का अवसर होता है, तो अक्सर लोग भव्य पार्टियों का आयोजन करते हैं। लेकिन ग्राम पंचायत पथवारी  और जाने-माने समाजसेवी श्री गणेशपुरी गोस्वामी ने अपनी पुत्री आर्या गोस्वामी के 28 जनवरी को आने वाले जन्मदिन को एक यादगार और परोपकारी रूप देने का निर्णय लिया है। इस विशेष अवसर पर, ग्रामवासियों और क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में सुख सागर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, जबलपुर के अनुभवी डॉक्टरों की टीम अपनी सेवाएं देगी। विशेष रूप से डॉ. पवन कुमार यादव द्वारा मरीजों की आंखों की गहन जांच की जाएगी। शिविर की खास बात यह है कि जांच के दौरान आंखों में जो भी समस्या पाई जाएगी, उसका उचित इलाज भी सुख सागर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से किया जाएगा। अवसर आर्या गोस्वामी का जन्मदिवस दिनांक 28 जनवरी प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ है जिसमे प्रमुख चिकित्सक: डॉ. पवन...

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत नेगई ग्राम में ग्राम विकास पखवाड़ा आयोजित

 ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत नेगई ग्राम में ग्राम विकास पखवाड़ा आयोजित ढीमरखेड़ा ।  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विकासखंड ढीमरखेड़ा के सेक्टर क्रमांक 03 सिलौड़ी अंतर्गत ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत ग्राम विकास पखवाड़ा का आयोजन ग्राम पंचायत नेगई में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नेगई द्वारा ग्रामवासियों की सहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।स्वागत उपरांत कार्यक्रम के उद्देश्यों को उपस्थित जनसमूह के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक बबीता शाह ने 12 जनवरी से 26 जनवरी तक पखवाड़े के रूप में संचालित ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह अभियान संपूर्ण प्रदेश में संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना तथा पात्र हितग्राहियों को योज...

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने वित्‍तीय अनियमितता पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के लेखापाल को किया निलंबित

 कलेक्‍टर श्री तिवारी ने वित्‍तीय अनियमितता पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के लेखापाल को किया निलंबित कटनी  |  वित्‍तीय अनियमितता और पदीय दायित्‍वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने बहोरीबंद अस्पताल में पदस्‍थ तत्‍कालीन प्रभारी लेखापाल (वर्तमान में जिला अस्पताल में पदस्‍थ) श्री राहुल मिश्रा, सहायक ग्रेड-3 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्‍टर श्री तिवारी को बीते मंगलवार को बहोरीबंद में आयोजित जनसुनवाई में मिली शिकायत पर, कलेक्टर ने तत्काल जांच कराने के बाद यह कार्रवाई की है। बहोरीबंद में आयोजित जनसुनवाई में यह तथ्य सामने आया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाकल, बहोरीबंद से सेवानिवृत्‍त एएनएम श्रीमती सावित्री देवी वर्मा के पेंशन व जीपीएफ की राशि एवं अन्य स्वत्वों का भुगतान उनके खातों में नहीं मिल पाया था। कलेक्टर के निर्देश पर की गई जांच में पाया गया कि बहोरीबंद सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के तत्कालीन प्रभारी लेखापाल श्री राहुल मिश्रा द्वारा पदीय कर्तव्यों के अनुरूप कार्य न किया जाकर म०प्र० सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 में वर्णित प्रावधानों ...

जनपद पंचायत रीठी में सहायक यंत्री मनोज कौशल की कार्यप्रणाली पर सवाल बिना कमीशन के नहीं चलती साहब की कलम

 जनपद पंचायत रीठी में सहायक यंत्री मनोज कौशल की कार्यप्रणाली पर सवाल बिना कमीशन के नहीं चलती साहब की कलम कटनी ।  जनपद पंचायत रीठी इन दिनों विकास कार्यों से ज्यादा विवादों और आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। पंचायत क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों, भुगतान प्रक्रिया और तकनीकी स्वीकृतियों को लेकर सहायक यंत्री मनोज कौशल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ठेकेदारों और पंचायत स्तर के कर्मचारियों का आरोप है कि बिना कमीशन दिए कोई भी फाइल आगे नहीं बढ़ती, और यदि कोई नियमों के तहत काम करवाना चाहता है तो उसे महीनों कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। *कागजों में विकास, जमीन पर सवाल* जनपद पंचायत रीठी अंतर्गत सड़क, नाली, भवन निर्माण, सामुदायिक भवन, पुलिया, सीसी रोड जैसे कई कार्य स्वीकृत हुए हैं। कागजों में ये कार्य समय पर पूर्ण और गुणवत्ता युक्त दर्शाए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। कई गांवों में अधूरे निर्माण, घटिया सामग्री का उपयोग और निर्धारित मापदंडों की अनदेखी साफ नजर आती है। इसके बावजूद तकनीकी माप-जोख और पूर्णता प्रमा...

जनपद पंचायत बहोरीबंद में प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप, दैनिक वेतन भोगी को सौंपे गए अहम प्रभारों पर उठे गंभीर सवाल

 जनपद पंचायत बहोरीबंद में प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप, दैनिक वेतन भोगी को सौंपे गए अहम प्रभारों पर उठे गंभीर सवाल कटनी । जनपद पंचायत बहोरीबंद इन दिनों एक बार फिर प्रशासनिक अनियमितताओं और कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं में है। ताजा मामला जनपद पंचायत में पदस्थ एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी भावना राय से जुड़ा हुआ है, जिनके पास एक साथ तीन महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यों का प्रभार होने की बात सामने आ रही है। इन योजनाओं में सीएम हेल्पलाइन निराकरण, भवन निर्माण कार्ड संबंधी कार्य तथा संभल योजना का प्रभार शामिल बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को इस प्रकार के संवेदनशील और जवाबदेही वाले कार्यों का प्रभार दिया जाना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। नियमों के मुताबिक, ऐसी योजनाएं जिनमें आम नागरिकों की शिकायतों का निराकरण, पात्रता का निर्धारण और सरकारी लाभों का वितरण शामिल हो, वहां नियमित एवं अधिकृत कर्मचारियों की तैनाती अपेक्षित मानी जाती है। *बिना वास्तविक निराकरण के बंद हो रही शिकायतें* सबसे गंभीर आरोप सीएम हेल्पलाइन 181 से जुड़े हुए हैं।आरोप है कि कई मामलों में शिका...

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला, बहोरीबंद जनपद पंचायत में संविदा कर्मी अखिलेश वर्मा पर गंभीर आरोप लखपतियों को मिला गरीबों का हक, नाम परिवर्तन में कथित मास्टरमाइंड की भूमिका उजागर, ‘अंगद के पांव’ बने प्रभारी, बहोरीबंद जनपद में पीएम आवास योजना सवालों के घेरे में

 प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला,  बहोरीबंद जनपद पंचायत में संविदा कर्मी अखिलेश वर्मा पर गंभीर आरोप लखपतियों को मिला गरीबों का हक, नाम परिवर्तन में कथित मास्टरमाइंड की भूमिका उजागर, ‘अंगद के पांव’ बने प्रभारी, बहोरीबंद जनपद में पीएम आवास योजना सवालों के घेरे में कटनी । केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जिसका उद्देश्य गरीब, बेघर और कच्चे मकानों में जीवन यापन कर रहे परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, वही योजना बहोरीबंद जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। जनपद पंचायत बहोरीबंद में पदस्थ संविदा कर्मी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना प्रभारी अखिलेश वर्मा पर गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिनमें योजना के मूल उद्देश्य को तार-तार करने का आरोप लगाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बहोरीबंद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों को न देकर कथित रूप से आर्थिक रूप से संपन्न और लखपति वर्ग के लोगों को दिलाया गया, जबकि पात्र गरीब परिवार आज भी कच्चे मकानों या झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। *“अंगद के...

ढीमरखेड़ा पुलिस ने मंदिर चोरी का किया सफल खुलासा, 4 चांदी के मुकुट बरामद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

 ढीमरखेड़ा पुलिस ने मंदिर चोरी का किया सफल खुलासा, 4 चांदी के मुकुट बरामद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार कटनी  |  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक स्थलों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 जनवरी 2026 को थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि सिलौड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम सिलौड़ी स्थित धर्मपुरा हनुमान कुटी मंदिर एवं सिलौड़ी कस्बा के एक निजी मंदिर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगवान हनुमान जी एवं भगवान राम-लक्ष्मण जी के चांदी के 4 मुकुट चोरी कर लिए गए हैं। चोरी गए मुकुटों का वजन लगभग 30 तोला एवं अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई। सूचना पर थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 38/26 एवं 39/26, धारा 331(3), 305A बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की ग...

अन्नदाता की खामोश ताकत, कड़ाके की ठंड सन्नाटा और आधी रात फिर भी खेत में डटा किसान न शिकायत न बहाना उसकी मेहनत से ही देश का हर घर रोशन और हर थाली भरती हैं वहीं असली प्रेरणा हैं

 अन्नदाता की खामोश ताकत, कड़ाके की ठंड सन्नाटा और आधी रात फिर भी खेत में डटा किसान न शिकायत न बहाना उसकी मेहनत से ही देश का हर घर रोशन और हर थाली भरती हैं वहीं असली प्रेरणा हैं संपादक राहुल पाण्डेय | कड़ाके की ठंड, चारों ओर पसरा सन्नाटा और आधी रात का स्याह अंधेरा इन सबके बीच खेत में डटा किसान किसी दृश्य का हिस्सा नहीं, बल्कि देश की धड़कन है। न उसके होंठों पर शिकायत है, न हालातों को कोसने का बहाना। मौसम की मार, अनिश्चित आमदनी और कठिन श्रम के बावजूद वह चुपचाप अपनी जिम्मेदारी निभाता रहता है। उसकी यह खामोशी कमजोरी नहीं, बल्कि असाधारण धैर्य और संकल्प की पहचान है। जब देश चैन की नींद सोता है, तब किसान की आंखों में अगली फसल के सपने और चिंता साथ-साथ पलते हैं।किसान की मेहनत से ही हर घर में चूल्हा जलता है और हर थाली भरती है। खेतों में बहता उसका पसीना सिर्फ अनाज नहीं उगाता, बल्कि देश की आत्मनिर्भरता को सींचता है। विडंबना यह है कि जिस हाथ से देश का भविष्य लिखा जाता है, वही हाथ अक्सर उपेक्षा का शिकार होता है। संपादकीय दृष्टि से यह समय केवल प्रशंसा का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भी है नीतियों में...

सिलौड़ी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, फूलों की वर्षा से गूंजा पंडाल

 सिलौड़ी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, फूलों की वर्षा से गूंजा पंडाल कटनी ।  भगवान श्रीकृष्ण के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर सिलौड़ी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। जैसे ही व्यासपीठ से “खुल गए सारे ताले क्या बात हो गई, जब जन्मे कन्हैया वाह क्या बात हो गई”, “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” जैसे भजनों की गूंज उठी, पूरा कथा पंडाल भक्तिरस में सराबोर हो गया। श्रद्धालु झूम उठे और फूलों की वर्षा से वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा व्यास दिव्य कृष्ण महाराज की मधुर वाणी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। बालकृष्ण की मनोहारी झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। जन्मोत्सव के विशेष अवसर पर कथा पंडाल को गुब्बारों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चे भी कृष्ण रूप में सजकर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। जैसे ही वासुदेव जी डलिया में बालकृष्ण को लेकर प्रकट हुए, उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह की होड़ मच गई। भक्ति संगीत की धुनों पर श्रद्धालु कृष्णभक्ति ...

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर के निर्देश पर विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने ढीमरखेड़ा में हुई समीक्षा बैठक, संकल्प से समाधान अभियान के क्रियान्वयन में कोताही बर्दाश्त नहीं श्री कोरी

 जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर के निर्देश पर विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने ढीमरखेड़ा में हुई समीक्षा बैठक, संकल्प से समाधान अभियान के क्रियान्वयन में कोताही बर्दाश्त नहीं श्री कोरी कटनी  |  संकल्प से समाधान अभियान के प्रथम चरण में सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का हितलाभ पात्रता के अनुसार आवेदकों को दिलाया जाना सुनिश्चित करें, इसके क्रियान्वयन में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण करें। समग्र ईकेवाईसी, निर्माणाधीन अपूर्ण निर्माण एवं विकास कार्य और चेकर अधिकारियों द्वारा सत्यापन कार्य,आवास पूर्णता, श्रमिक नियोजन और लेवर बजट में वृद्धि, मनरेगा योजना अंतर्गत सामग्री भुगतान, एक बगिया मां के नाम, जल संवर्धन, नागरिकों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, सहित एजेंडा के अनुसार अन्य विषयों पर प्रगति लाएं। इस आशय के निर्देश जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री यजुवेंद्र कोरी ने बुधवार को मंगल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम रोजग...

जर्जर स्कूल भवनों को लेकर मढ़ाना सरपंच अंबिका सिंह ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

 जर्जर स्कूल भवनों को लेकर मढ़ाना सरपंच अंबिका सिंह ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र कटनी |  कटनी जिले के विकासखंड ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत मढ़ाना के शासकीय स्कूल भवनों की जर्जर स्थिति को लेकर सरपंच अंबिका सिंह ने स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर ध्यानाकर्षण किया है।पत्र में बताया गया है कि ग्राम पंचायत मढ़ाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई शाला भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ रहा है। सरपंच द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला भवन मढ़ाना, शासकीय प्राथमिक शाला भवन डहुली तथा शासकीय प्राथमिक शाला भवन डहुली टोला की स्थिति अत्यंत दयनीय है। भवनों की खराब हालत के कारण बीते चार वर्षों से इन स्कूलों का संचालन सामुदायिक भवनों में किया जा रहा है। अंबिका सिंह ने पत्र में उल्लेख किया है कि जर्जर भवनों के कारण विद्यार्थियों को अध्ययन कार्य में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त शैक्षणिक सुविधाओं के अभाव में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा दोनों ही प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री से शीघ्र नए स्कूल भवनो...

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत समस्त जनपद पंचायतों के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों की प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न, जन केंद्रित दृष्टिकोण, संतुलन और निष्पक्षता, जनता के प्रति जवाबदेही और शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन हम सब की जिम्मेदारी - सुश्री कौर , जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्षेत्र के अनुभव किए साझा,सहयोग, समन्वय और शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने लिया संकल्प

 राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत समस्त जनपद पंचायतों के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों की प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न, जन केंद्रित दृष्टिकोण, संतुलन और निष्पक्षता, जनता के प्रति जवाबदेही और शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन हम सब की जिम्मेदारी - सुश्री कौर , जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्षेत्र के अनुभव किए साझा,सहयोग, समन्वय और शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने लिया संकल्प कटनी  |  जन केंद्रित दृष्टिकोण, जनता के प्रति जवाबदेही, संतुलन और निष्पक्षता, आपसी सहयोग और समन्वय, जमीनी हकीकत का विश्लेषण कर केंद्र सरकार और राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर हर पात्र व्यक्ति को हितलाभ पहुंचाना एवं विकास कार्यों को जनहित में गति प्रदान करना हम सबकी संयुक्त जिम्मेदारी है। कुछ ऐसे विचार जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने बुधवार को जिला पंचायत के सभापक्ष में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में समस्त जनपद पंचायतों से आए जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों के सम्मुख व्यक्त किए। सुश्री कौर ने कहा...

ग्राम पंचायत खम्हरिया बागरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों व संतों की गरिमामयी उपस्थिति

 ग्राम पंचायत खम्हरिया बागरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों व संतों की गरिमामयी उपस्थिति कटनी  |  ग्राम पंचायत खम्हरिया बागरी में इन दिनों धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है। यहां विगत 13 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे श्री विष्णु ज्ञान यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत पुराण कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ चल रहा है। कथा स्थल पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचकर भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं। जैसे ही कथा वाचन आरंभ होता है, पूरा वातावरण “हरि-हरि” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंज उठता है। इस पावन अवसर पर प्रतिमा सिंह बागरी, प्रणय प्रभात पाण्डेय, दिलीप दुबे तथा संत भरभरा वाले श्री श्री 1008 महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा और आध्यात्मिक ऊर्जा को और बढ़ा दिया। मंच से सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया, ग्रामवासियों ने पुष्पमालाएं एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान प्रकट किया। कथा के दौरान संत भरभरा वाले श्री श्री 1008 महाराज ने श्रीमद्भागवत पुराण के विविध प्रसंगों का सरल, सारगर्भित और भाव...

बड़वारा में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन, हिंदू सम्मेलन एवं संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन 22 जनवरी को

 बड़वारा में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन, हिंदू सम्मेलन एवं संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन 22 जनवरी को कटनी | क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन, हिंदू सम्मेलन तथा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र में निवासरत जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी सहित समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना है। आयोजकों द्वारा समस्त अतिथियों के लिए भोजन व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इस संबंध में योगेंद्र सिंह दादा ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने की सभी तैयारियां की जा रही हैं। उक्त जानकारी संपादक राहुल पाण्डेय को अवगत कराई गई। आयोजन को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं...

विजेंद्र चौहान के बयान पर उठा विवाद, आलोचना या बहानेबाज़ी

 विजेंद्र चौहान के बयान पर उठा विवाद, आलोचना या बहानेबाज़ी नई दिल्ली ।  हाल ही में विजेंद्र चौहान द्वारा दिए गए एक बयान ने सोशल मीडिया और बौद्धिक हलकों में नई बहस को जन्म दे दिया है । बयान में आधुनिक तकनीक, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्लेटफॉर्म्स पर जातिगत पक्षपात का आरोप लगाए जाने के बाद कई विशेषज्ञों और अभ्यर्थियों ने इसे आलोचना से अधिक एक बहाना करार दिया है। आलोचकों का कहना है कि जब तर्क और तथ्य कमजोर पड़ने लगते हैं, तब साज़िश के सिद्धांत गढ़े जाने लगते हैं। पहले सिस्टम को दोषी ठहराया जाता है, फिर समाज को, और अब तकनीक तक को “अपर कास्ट” जैसे आरोपों के दायरे में लाया जा रहा है।जानकारों के अनुसार, तकनीकी प्लेटफॉर्म किसी व्यक्ति की जाति, वर्ग या सामाजिक पृष्ठभूमि नहीं देखते, बल्कि डेटा, लॉजिक और पूछे गए प्रश्नों के आधार पर उत्तर देते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि किसी को किसी सवाल का जवाब संतोषजनक नहीं लगता, तो इसका अर्थ यह नहीं कि सिस्टम पक्षपाती है। कई बार सवाल की संरचना, तथ्यों की कमी या अपेक्षाओं का अव्यावहारिक होना भी इसका कारण हो सकता है। उनका कहना है कि ह...

जनता को हर चीज़ मुफ़्त देना दया नहीं होता, अक्सर वह आदत बन जाती है, जब मेहनत का मूल्य घटता है तो जिम्मेदारी भी धीरे-धीरे मरने लगती है, मनोविज्ञान कहता है कि जो चीज़ बिना प्रयास मिलती है, उसकी कदर नहीं होती, शिक्षा, न्याय और इलाज सहारा हैं, लेकिन मुफ़्तखोरी कमज़ोरी सिखा देती है

 जनता को हर चीज़ मुफ़्त देना दया नहीं होता, अक्सर वह आदत बन जाती है, जब मेहनत का मूल्य घटता है तो जिम्मेदारी भी धीरे-धीरे मरने लगती है, मनोविज्ञान कहता है कि जो चीज़ बिना प्रयास मिलती है, उसकी कदर नहीं होती, शिक्षा, न्याय और इलाज सहारा हैं, लेकिन मुफ़्तखोरी कमज़ोरी सिखा देती है संपादक राहुल पाण्डेय  |  जनता को हर चीज़ मुफ़्त देना पहली नज़र में करुणा और जनहित का प्रतीक लगता है, लेकिन गहराई से देखें तो यह नीति कई बार समाज को मज़बूत करने के बजाय उसे कमज़ोर बना देती है। दया और सशक्तिकरण में बारीक लेकिन बेहद अहम अंतर है। दया वह है जो कठिन समय में सहारा दे, जबकि सशक्तिकरण वह है जो व्यक्ति को अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाए। दुर्भाग्यवश, आज की राजनीति और नीतियों में यह रेखा अक्सर धुंधली होती जा रही है। मनोविज्ञान स्पष्ट रूप से कहता है कि जो चीज़ बिना प्रयास के मिलती है, उसकी कदर नहीं होती। जब मेहनत का मूल्य घटता है, तो ज़िम्मेदारी भी धीरे-धीरे मरने लगती है। व्यक्ति यह मानने लगता है कि राज्य या व्यवस्था हर आवश्यकता अपने आप पूरी कर देगी। इस सोच का सीधा असर कामकाज की नैतिकता, सामाजिक...

ब्राह्मण समाज का दिग्गज ‘बब्बर शेर’ रोशन दीक्षित, आस्था, साहस और सामाजिक चेतना का प्रतीक

 ब्राह्मण समाज का दिग्गज ‘बब्बर शेर’ रोशन दीक्षित, आस्था, साहस और सामाजिक चेतना का प्रतीक कटनी  |  ब्राह्मण समाज में यदि आज किसी एक नाम की चर्चा सबसे अधिक आत्मविश्वास, निर्भीकता और सामाजिक हस्तक्षेप के साथ हो रही है, तो वह नाम है रोशन दीक्षित। उन्हें यूँ ही लोग “बब्बर शेर” नहीं कहते। यह उपाधि उन्हें न तो किसी पद से मिली है और न ही किसी प्रचार से, बल्कि उनके कर्म, स्पष्ट सोच और निडर आचरण ने उन्हें यह पहचान दिलाई है। रोशन दीक्षित का व्यक्तित्व उस शेर के समान है, जो शांत रहता है, लेकिन जब अन्याय, अधर्म या समाज को तोड़ने वाली शक्तियाँ सिर उठाती हैं, तो पूरे साहस के साथ उनका सामना करता है। रोशन दीक्षित का भगवान के प्रति गहरा लगाव उनकी सोच और कार्यशैली की नींव है। वे धर्म को केवल पूजा-पाठ या दिखावे तक सीमित नहीं मानते, बल्कि धर्म को कर्तव्य, साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मानते हैं। उनके लिए भगवान का अर्थ है अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की शक्ति, कमजोर की आवाज़ बनने का संकल्प और सत्य के पक्ष में हर कीमत चुकाने की तैयारी। यही कारण है कि उनके निर्णयों में स्पष्टता है और ...

आपसी रंजिश की भेंट चढ़ते रोजगार सहायक

 आपसी रंजिश की भेंट चढ़ते रोजगार सहायक संपादक राहुल पाण्डेय  |  ग्रामीण विकास की रीढ़ माने जाने वाले रोजगार सहायक आज प्रशासनिक तंत्र और राजनीतिक स्वार्थों के बीच पिसते नजर आ रहे हैं। हालात यह हैं कि यदि किसी रोजगार सहायक के परिवार का कोई सदस्य सरपंच के खिलाफ चुनाव लड़ ले, या पंचायत की राजनीति में अलग विचारधारा रखता हो, तो उसका सीधा खामियाजा रोजगार सहायक को भुगतना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार कई पंचायतों में बिना पंचों की अनुमति और बिना किसी ठोस कारण के सरपंच रोजगार सहायकों का स्थानांतरण दूसरी पंचायतों में करवाने का प्रयास कर रहे हैं।इसके पीछे सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है भ्रष्टाचार पर लगाम। जहां रोजगार सहायक नियमों के तहत काम करते हुए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं, वहीं कुछ सरपंच इसे अपने “अधिकारों में दखल” मानते हैं। आरोप यह भी है कि कुछ सरपंच रोजगार सहायकों को अपना “नौकर” समझकर उनसे मनमाना काम कराना चाहते हैं। जब रोजगार सहायक नियम, पारदर्शिता और जवाबदेही की बात करते हैं, तो आपसी रंजिश को आधार बनाकर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। स्थानांतरण को दंड के रूप में इस्तेमा...

रोजगार सहायक संघ ने ब्रजेश पाठक के समर्थन में लिखा पत्र, आरोपों को बताया निराधार

 रोजगार सहायक संघ ने ब्रजेश पाठक के समर्थन में लिखा पत्र, आरोपों को बताया निराधार कटनी  |  ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक लेखा अधिकारी ब्रजेश पाठक को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रोजगार सहायक संघ खुलकर उनके समर्थन में सामने आया है।रोजगार सहायक संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी एवं ढीमरखेड़ा ब्लॉक के रोजगार सहायक संघ अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से एक पत्र लिखकर ब्रजेश पाठक के पक्ष में अपना स्पष्ट रुख रखा है। संघ पदाधिकारियों द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि सहायक लेखा अधिकारी ब्रजेश पाठक एक स्पष्ट एवं बेदाग छवि के अधिकारी हैं। उनके विरुद्ध जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से आपसी रंजिश और व्यक्तिगत द्वेष के चलते लगाए जा रहे हैं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल विपरीत है। रोजगार सहायक संघ के अनुसार ब्रजेश पाठक का व्यवहार हमेशा शांत, संयमित और मिलनसार रहा है।वे कार्यालय में आने वाले प्रत्येक कर्मचारी और जनप्रतिनिधि की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हैं और नियमो...

शाहडार के घने जंगलों में अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

 शाहडार के घने जंगलों में अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कटनी ।  म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्र के पालन में एवं अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को शाहडार के घने जंगलों में अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर का उद्देश्य प्रकृति से जुड़ाव के माध्यम से विधिक जागरूकता एवं वन्य प्राणी संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना रहा ।  शिविर का आयोजन ढीमरखेड़ा की न्यायाधीश पूर्वी तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि वन्य जीवों का संरक्षण केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। विधिक साक्षरता शिविर को रोचक एवं ज्ञानवर्धक बना...

छुटभैया नेता दयाराम यादव ने सभी यादव एक हो जाओ और उस ब्राह्मण को उसकी औकात बता दो पर ढीमरखेड़ा के ब्राह्मण समाज में आक्रोश बहुत जल्द एफ. आई. आर और आंदोलन की तैयारी

 छुटभैया नेता दयाराम यादव ने सभी यादव एक हो जाओ और उस ब्राह्मण को उसकी औकात बता दो पर ढीमरखेड़ा के ब्राह्मण समाज में आक्रोश बहुत जल्द एफ. आई. आर और आंदोलन की तैयारी कटनी  |  ढीमरखेड़ा क्षेत्र में एक कथित जातिगत टिप्पणी को लेकर माहौल गरमा गया है। स्थानीय स्तर पर सक्रिय बताए जा रहे छुटभैया नेता दयाराम यादव द्वारा सार्वजनिक रूप से “सभी यादव एक हो जाओ और उस ब्राह्मण को उसकी औकात बता दो” जैसे शब्दों का प्रयोग किए जाने का आरोप सामने आया है। इस बयान के बाद ढीमरखेड़ा के ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि इस प्रकार के बयान सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले हैं और जातियों के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास हैं।समाज के प्रतिनिधियों ने इसे आपत्तिजनक, भड़काऊ और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बताया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, ब्राह्मण समाज जल्द ही संबंधित बयान के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।इसके साथ ही शांतिपूर्ण आंदोलन और ज्ञापन के माध्यम से प्रशास...

यात्री सुविधाओं की दिशा में सराहनीय पहल, क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह की आमजन में हो रही प्रशंसा

 यात्री सुविधाओं की दिशा में सराहनीय पहल, क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह की आमजन में हो रही प्रशंसा कटनी  |  क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा क्षेत्र में जगह-जगह यात्री प्रतीक्षालय लगवाए जाने की पहल को आम जनता से भरपूर सराहना मिल रही है । इस जनहितकारी कार्य से यात्रियों को अब धूप, बारिश और पानी की समस्या से राहत मिल रही है। प्रतीक्षालयों के साथ-साथ सौर ऊर्जा आधारित लाइटें भी लगाई जा रही हैं, जिससे रात के समय यात्रियों को सुरक्षित और रोशन वातावरण उपलब्ध हो रहा है। यह सुविधाएँ विशेष रूप से हर तिराहे और बस स्टॉप पर स्थापित की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को प्रतीक्षा के दौरान आवश्यक आराम मिल सके। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह पहल छोटे कस्बों और गांवों में आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। इस जनकल्याणकारी कार्य की जानकारी योगेंद्र सिंह ‘दादा ठाकुर’ ने दैनिक ताज़ा खबर के प्रधान संपादक राहुल पाण्डेय का ध्यान आकर्षित कराते हुए साझा की। उन्होंने बताया कि विधायक द्वारा किए जा रहे ये कार्य न केवल सुविधा बढ़ा रहे हैं, बल्कि स्वच्छ ...

नवागत सिलौड़ी चौकी प्रभारी अनिल पाण्डेय ने रेत माफियाओ पर कसा शिकंजा, अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

 नवागत सिलौड़ी चौकी प्रभारी अनिल पाण्डेय ने रेत माफियाओ पर कसा शिकंजा, अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त ढीमरखेड़ा ।  नवागत सिलौड़ी चौकी प्रभारी के रूप में कमान संभालते ही अनिल पाण्डेय ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।इसी कड़ी में रेत के अवैध परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी सिलौड़ी पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के निर्देश तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को चौकी सिलौड़ी पुलिस द्वारा बाजार भ्रमण के दौरान एक न्यू महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया, जिसमें अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था।पुलिस जांच में ट्रैक्टर चालक नरेंद्र चौधरी निवासी पाली द्वारा रेत परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। दस्तावेजों के अभाव में पुलिस ने अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही जब्त कर लिया तथा चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इस क...

शासकीय प्राथमिक शाला मंगेली में बच्चों को बांटे गए स्वेटर व टोपा, समाजसेवियों की पहल सराहनीय

 शासकीय प्राथमिक शाला मंगेली में बच्चों को बांटे गए स्वेटर व टोपा, समाजसेवियों की पहल सराहनीय कटनी  |  ढीमरखेड़ा जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मंगेली में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को सर्दी से राहत दिलाने के उद्देश्य से स्वेटर एवं टोपा का वितरण किया गया। यह सराहनीय पहल समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच सुनीता कल्लू पटेल तथा ओम प्रकाश यादव के सहयोग से संपन्न हुई। स्वेटर और टोपा पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। ठंड के मौसम में गर्म कपड़े मिलने से बच्चों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी इस मानवीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। समाजसेवी सुनीता कल्लू पटेल लंबे समय से सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय रही हैं। वे विशेष रूप से जरूरतमंद बच्चों की सहायता, शिक्षा के प्रति जागरूकता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर संवेदनशील रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा अभावों के कारण शिक्षा से दूर न हो।...

इस सिस्टम में सत्यमेव जयते सिर्फ सरकारी दीवारों पर अच्छा लगता है, हकीकत में तो पैसा मेव जयते है

 इस सिस्टम में सत्यमेव जयते सिर्फ सरकारी दीवारों पर अच्छा लगता है, हकीकत में तो पैसा मेव जयते है कटनी  |  देश की सरकारी इमारतों, दफ्तरों और कार्यालयों की दीवारों पर बड़े गर्व से लिखा रहता है ‘सत्यमेव जयते’। यह वाक्य सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा और नैतिक आधार माना जाता है। लेकिन आज का कड़वा सच यह है कि यह वाक्य दीवारों तक ही सीमित होकर रह गया है।ज़मीनी हकीकत में अक्सर यह महसूस होता है कि सिस्टम पर ‘पैसा मेव जयते’ का बोलबाला है। आज आम नागरिक का अनुभव यही कहता है कि बिना पैसे के न तो काम समय पर होता है, न ही न्याय आसानी से मिलता है। एक छोटा सा प्रमाण पत्र बनवाना हो, किसी योजना का लाभ लेना हो, या फिर किसी शिकायत पर कार्रवाई करवानी हो हर मोड़ पर “खर्चा-पानी” की अनकही मांग सामने आ जाती है। *रिश्वत बना सिस्टम का अनकहा नियम* सरकारी दफ्तरों में फैली यह बीमारी अब किसी से छिपी नहीं है। कागज फाइलों में दबे रहते हैं, जब तक उन्हें नोटों की हवा न मिले। कई मामलों में काम करना अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है, लेकिन उसे ‘एहसान’ की तरह पेश किया जाता है। यह स्थिति सिर्...

निपुण लक्ष्य की दिशा में कटनी जिले की शालाओं में प्रभावी पहल, बच्चों का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक

 निपुण लक्ष्य की दिशा में कटनी जिले की शालाओं में प्रभावी पहल, बच्चों का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक कटनी । राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप “हर बच्चा निपुण बने” के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में कटनी जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कटनी के निर्देशन में जिले की निपुण प्रस्तावित 153 शालाओं के कक्षा दूसरी एवं तीसरी में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन डाइट कटनी में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों, शिक्षण विधियों एवं बच्चों की बुनियादी समझ को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक रणनीतियों से अवगत कराना रहा। कार्यशाला के उपरांत बच्चों में सीखने की वास्तविक स्थिति का आकलन करने हेतु डाइट कटनी के व्याख्याता राकेश सिन्नरकर द्वारा जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र दशरमन की निपुण प्रस्तावित शासकीय प्राथमिक शाला बरहटा, शासकीय प्राथमिक शाला बसहरा, शासकीय प्राथमिक शाला डाला तथा जन शिक्षा केंद्र सिलौड़ी की शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला अतरसूमा का अनुवीक्षण किया गया। अनुवीक्षण के...

तेज कार्रवाई का असर, रात में चोरी, दिन में गिरफ्तारी चावल चोर ढीमरखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में, 24 घंटे में चोरी का माल बरामद

 तेज कार्रवाई का असर, रात में चोरी, दिन में गिरफ्तारी चावल चोर ढीमरखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में, 24 घंटे में चोरी का माल बरामद कटनी  |  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चोरी व नकबजनी के मामलों में सख्ती के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया । दिनांक 12/01/2026 को प्रार्थी चमन लाल पिता होलली चौधरी (70 वर्ष), निवासी ग्राम सरई, थाना ढीमरखेड़ा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पुत्र रमेश चौधरी के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों ने रात्रि में घर में घुसकर 2 क्विंटल चावल एवं एक गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 25/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना...

प्राचार्य की पोस्ट ने पार की सारी हदें, हाईकोर्ट और ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी से भड़का जनाक्रोश, सड़क से सोशल मीडिया तक विरोध, कॉलेज प्राचार्य ने हाई कोर्ट और ब्राह्मण समाज पर की अभद्र टिप्पणी, जांच के आदेश सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, निलंबन और एफआईआर की मांग

 प्राचार्य की पोस्ट ने पार की सारी हदें, हाईकोर्ट और ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी से भड़का जनाक्रोश, सड़क से सोशल मीडिया तक विरोध, कॉलेज प्राचार्य ने हाई कोर्ट और ब्राह्मण समाज पर की अभद्र टिप्पणी, जांच के आदेश सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, निलंबन और एफआईआर की मांग कटनी ।  ढीमरखेड़ा स्थित शासकीय महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बृजलाल अहिरवार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर माननीय हाई कोर्ट और ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र, अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिसके बाद मामला प्रशासन और पुलिस तक पहुंच गया है। गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। *सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद* जानकारी के अनुसार, प्रभारी प्राचार्य ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें कथित तौर पर हाई कोर्ट के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, वहीं ब्राह्मण समाज को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। पोस्ट के सामने आते ही क्षेत्र में नाराजगी फैल गई और सामाजिक संगठनों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया। *जनसुनवाई में पहुंची शिकायत* ...