सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत समस्त जनपद पंचायतों के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों की प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न, जन केंद्रित दृष्टिकोण, संतुलन और निष्पक्षता, जनता के प्रति जवाबदेही और शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन हम सब की जिम्मेदारी - सुश्री कौर , जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्षेत्र के अनुभव किए साझा,सहयोग, समन्वय और शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने लिया संकल्प

 राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत समस्त जनपद पंचायतों के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों की प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न, जन केंद्रित दृष्टिकोण, संतुलन और निष्पक्षता, जनता के प्रति जवाबदेही और शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन हम सब की जिम्मेदारी - सुश्री कौर , जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्षेत्र के अनुभव किए साझा,सहयोग, समन्वय और शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने लिया संकल्प



कटनी  |  जन केंद्रित दृष्टिकोण, जनता के प्रति जवाबदेही, संतुलन और निष्पक्षता, आपसी सहयोग और समन्वय, जमीनी हकीकत का विश्लेषण कर केंद्र सरकार और राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर हर पात्र व्यक्ति को हितलाभ पहुंचाना एवं विकास कार्यों को जनहित में गति प्रदान करना हम सबकी संयुक्त जिम्मेदारी है। कुछ ऐसे विचार जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने बुधवार को जिला पंचायत के सभापक्ष में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में समस्त जनपद पंचायतों से आए जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों के सम्मुख व्यक्त किए। सुश्री कौर ने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के पूर्व उनके विषय में भली भांति जानकारी होनी चाहिए ताकि हम जरूरतमंदों की सहायता समय पर कर सकें। इसके पूर्व मां सरस्वती की पूजा अर्चना के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद प्रतिभागियों का मैन्युअल एवं टीएमपी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन की कार्रवाई की गई। एसआईआरडी जबलपुर से उपस्थित प्रशिक्षण प्रभारी श्री पंकज राय द्वारा जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण की रूपरेखा,परिचय एवं प्रारंभिक जानकारी से अवगत कराया गया। 

*चुनौतियों से सामना और स्पष्ट व्याख्या, प्रश्नों का समाधान*

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने कहा कि नागरिकों ने आपको चुना है इसलिए नागरिकों की अपेक्षाएं आपसे हमेशा होती हैं। आप सभी को प्रतिदिन एक नई चुनौती का सामना करना पड़ता है। किंतु यदि हमें शासन की योजनाओं की जानकारी एवं नियमों का ज्ञान है तो स्पष्ट व्याख्या करने से बहुत सी तात्कालिक समस्याओं का समाधान त्वरित हो जाता है। इस दौरान हमें राजनीतिक और प्रशासनिक संतुलन का भी ध्यान रखना आवश्यक है। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा किए गए प्रश्नों का समाधान जिला पंचायत की सीईओ ने चर्चा करते हुए किया। उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने कंधे से कंधा मिलाकर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन एवं विकास को गति प्रदान करने का संकल्प लिया।

*संवाद कर अनुभव साझा किये, मांगे सुझाव,लिया फीडबैक*

प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए अपने कार्यक्षेत्र में प्राप्त होने वाले अनुभव साझा करने को कहा। इस दौरान उन्होंने आवश्यक सुझाव भी मांगे ताकि सहयोग एवं समन्वय से योजनाओं का क्रियान्वयन और भी बेहतर तरीके से हो सके। उन्होंने प्रशिक्षण का फीडबैक भी लिया। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी ने योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता जताई। प्रशिक्षण में सतत विकास के 17 लक्ष्य, नौ थीम पर सतत विकास के लक्षण का स्थानीयकरण ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) जनपद पंचायत विकास योजना (बीपीडीपी) एवं जिला पंचायत विकास योजना (डीपीडीपी) तथा अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियम (एफआरए) के संबंध में अधिकारियों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।

*इनकी रही मौजूदगी*

इस दौरान जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, जनपद पंचायत के सीईओ प्रदीप सिंह, वन क्षेत्रपाल देवेश गौतम, श्री सुरेश बरोले सहायक वन संरक्षक, मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार असाटी, कमल सिंह ठाकुर जिला समन्वयक आरजीएसए, जग्गी पटेल, संदीप विश्वकर्मा,विनोद शर्मा सुजाता पांडे, मोहम्मद आरिफ, सपन चतुर्वेदी,आशीष,महेंद्र,किरण,हर्ष,पुष्पेंद्र मानसी जैन, संजय पटेल एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

कलम के साधक और संघर्ष के प्रतीक, सिहोरा के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन के पत्रकारिता के 30 गौरवशाली वर्ष, बचपन के अभावों को हराकर चुनी ईमानदारी की राह, समाज सेवा में समर्पित जीवन, आज बच्चे वकील और इंजीनियर बनकर रोशन कर रहे हैं नाम

 कलम के साधक और संघर्ष के प्रतीक, सिहोरा के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन के पत्रकारिता के 30 गौरवशाली वर्ष, बचपन के अभावों को हराकर चुनी ईमानदारी की राह, समाज सेवा में समर्पित जीवन, आज बच्चे वकील और इंजीनियर बनकर रोशन कर रहे हैं नाम जबलपुर | कहते हैं कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने और शोषितों की आवाज़ बनने का एक कठिन संकल्प है। इस संकल्प को पिछले तीन दशकों से अपने खून-पसीने से सींचने वाले सिहोरा निवासी अनिल जैन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले अनिल जैन ने अपने जीवन में केवल खबरें नहीं लिखीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा अपने हाथ आगे बढ़ाए। बचपन से लेकर आज तक का उनका सफर संघर्ष, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति की एक ऐसी महागाथा है, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है। *बचपन का संघर्ष अभावों के बीच तपी शख्सियत* अनिल जैन जी का शुरुआती जीवन बेहद सरल लेकिन चुनौतियों से भरा रहा। बचपन में जब आम बच्चे सुख-सुविधाओं का आनंद लेते हैं, तब अनिल जी ने जीवन की कड़वी सच...

अवैध शराब बिक्री से तंग आकर महिलाओं का हल्लाबोल, पोड़ी खिरवा में चक्काजाम, ढीमरखेड़ा मार्ग पर थमे पहिए

 अवैध शराब बिक्री से तंग आकर महिलाओं का हल्लाबोल, पोड़ी खिरवा में चक्काजाम, ढीमरखेड़ा मार्ग पर थमे पहिए कटनी । ग्रामीण अंचलों में पैर पसार चुकी अवैध शराब की बिक्री (पैकारी) के खिलाफ अब महिलाओं ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। तहसील ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ी खिरवा में शुक्रवार को ग्रामीणों का सब्र का बांध आखिरकार टूट गया।गांव में लंबे समय से बेखौफ चल रही अवैध पैकारी और उससे बिगड़ते सामाजिक माहौल से आक्रोशित सैकड़ों महिलाओं ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। हाथों में तख्तियां लिए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाओं के इस कदम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। *अवैध पैकारी से बेहाल गांव का माहौल* ग्राम पोड़ी खिरवा में अवैध शराब की पैकारी कोई नया मामला नहीं है। स्थानीय महिलाओं के अनुसार, गांव के विभिन्न मोहल्लों में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जगह-जगह शराब की उपलब्धता के कारण न केवल युवा पीढ़ी नशे की गर्त में धकेली जा रही है, बल्कि गांव का शांतिपूर्ण माहौल भी ...