सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अभाविप बहोरीबंद ने निकाली विशाल तिरंगा पदयात्रा, 251 मीटर लंबे तिरंगे के साथ गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

 अभाविप बहोरीबंद ने निकाली विशाल तिरंगा पदयात्रा, 251 मीटर लंबे तिरंगे के साथ गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष



बहोरीबंद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बहोरीबंद इकाई द्वारा नगर में भव्य और ऐतिहासिक विशाल तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह पदयात्रा उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। 251 मीटर लंबे विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा में “मां भारती की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत के प्रांत मंत्री श्री सुव्रत जैन उपस्थित रहे। वहीं विशेष उपस्थिति में जिला प्रमुख अनिल गर्ग, जिला संयोजक कटनी ऋषभ त्रिपाठी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं कटनी नगर मंत्री संजय कुशवाहा, नगर अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा, नगर उपाध्यक्ष महेंद्र राय मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शिक्षा जगत से रानी दुर्गावती महाविद्यालय के प्राध्यापक विनय जैन एवं महिमा तिवारी, जेपीजी विद्यालय से राकेश गर्ग सहित बहोरीबंद नगर के समाजसेवी लोकेश ब्यौहार, रोहित गुप्ता तथा बड़ी संख्या में युवा शक्ति की सहभागिता रही।इस अवसर पर बहोरीबंद नगर मंत्री एवं महाकौशल प्रांत कार्यकारिणी सदस्य संस्कार बाजपेई ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट्रहित एवं छात्रहित में निरंतर कार्य कर रही है। विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के भीतर राष्ट्रभक्ति और देशभक्ति की भावना का रोपण कर उन्हें राष्ट्रनिर्माण का सक्रिय सहभागी बनाना है। उन्होंने बताया कि यह तिरंगा यात्रा उन सभी वीर सपूतों को समर्पित है जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्योछावर किए और मां भारती के चरणों में समर्पित हुए। आयोजन को सफल बनाने में अभाविप बहोरीबंद के लक्ष्य सोनी, अनुराग लोधी, विवेक तिवारी, यश नामदेव, आदित्य तिवारी, राम यादव, लखन यादव, सौरभ बंसल, अभिनय मेहरा, भूपेंद्र ठाकुर, विमल दीवान, कमल दीवान, शरद गुप्ता, साहिल, तुषार राजपूत सहित सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। पूरे आयोजन ने बहोरीबंद नगर में राष्ट्रप्रेम, एकता और युवा चेतना का सशक्त संदेश दिया।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

कलम के साधक और संघर्ष के प्रतीक, सिहोरा के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन के पत्रकारिता के 30 गौरवशाली वर्ष, बचपन के अभावों को हराकर चुनी ईमानदारी की राह, समाज सेवा में समर्पित जीवन, आज बच्चे वकील और इंजीनियर बनकर रोशन कर रहे हैं नाम

 कलम के साधक और संघर्ष के प्रतीक, सिहोरा के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन के पत्रकारिता के 30 गौरवशाली वर्ष, बचपन के अभावों को हराकर चुनी ईमानदारी की राह, समाज सेवा में समर्पित जीवन, आज बच्चे वकील और इंजीनियर बनकर रोशन कर रहे हैं नाम जबलपुर | कहते हैं कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने और शोषितों की आवाज़ बनने का एक कठिन संकल्प है। इस संकल्प को पिछले तीन दशकों से अपने खून-पसीने से सींचने वाले सिहोरा निवासी अनिल जैन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले अनिल जैन ने अपने जीवन में केवल खबरें नहीं लिखीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा अपने हाथ आगे बढ़ाए। बचपन से लेकर आज तक का उनका सफर संघर्ष, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति की एक ऐसी महागाथा है, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है। *बचपन का संघर्ष अभावों के बीच तपी शख्सियत* अनिल जैन जी का शुरुआती जीवन बेहद सरल लेकिन चुनौतियों से भरा रहा। बचपन में जब आम बच्चे सुख-सुविधाओं का आनंद लेते हैं, तब अनिल जी ने जीवन की कड़वी सच...

अवैध शराब बिक्री से तंग आकर महिलाओं का हल्लाबोल, पोड़ी खिरवा में चक्काजाम, ढीमरखेड़ा मार्ग पर थमे पहिए

 अवैध शराब बिक्री से तंग आकर महिलाओं का हल्लाबोल, पोड़ी खिरवा में चक्काजाम, ढीमरखेड़ा मार्ग पर थमे पहिए कटनी । ग्रामीण अंचलों में पैर पसार चुकी अवैध शराब की बिक्री (पैकारी) के खिलाफ अब महिलाओं ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। तहसील ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ी खिरवा में शुक्रवार को ग्रामीणों का सब्र का बांध आखिरकार टूट गया।गांव में लंबे समय से बेखौफ चल रही अवैध पैकारी और उससे बिगड़ते सामाजिक माहौल से आक्रोशित सैकड़ों महिलाओं ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। हाथों में तख्तियां लिए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाओं के इस कदम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। *अवैध पैकारी से बेहाल गांव का माहौल* ग्राम पोड़ी खिरवा में अवैध शराब की पैकारी कोई नया मामला नहीं है। स्थानीय महिलाओं के अनुसार, गांव के विभिन्न मोहल्लों में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जगह-जगह शराब की उपलब्धता के कारण न केवल युवा पीढ़ी नशे की गर्त में धकेली जा रही है, बल्कि गांव का शांतिपूर्ण माहौल भी ...