सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शासकीय प्राथमिक शाला मंगेली में बच्चों को बांटे गए स्वेटर व टोपा, समाजसेवियों की पहल सराहनीय

 शासकीय प्राथमिक शाला मंगेली में बच्चों को बांटे गए स्वेटर व टोपा, समाजसेवियों की पहल सराहनीय



कटनी  |  ढीमरखेड़ा जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मंगेली में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को सर्दी से राहत दिलाने के उद्देश्य से स्वेटर एवं टोपा का वितरण किया गया। यह सराहनीय पहल समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच सुनीता कल्लू पटेल तथा ओम प्रकाश यादव के सहयोग से संपन्न हुई। स्वेटर और टोपा पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। ठंड के मौसम में गर्म कपड़े मिलने से बच्चों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी इस मानवीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। समाजसेवी सुनीता कल्लू पटेल लंबे समय से सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय रही हैं। वे विशेष रूप से जरूरतमंद बच्चों की सहायता, शिक्षा के प्रति जागरूकता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर संवेदनशील रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा अभावों के कारण शिक्षा से दूर न हो। वहीं ओम प्रकाश यादव ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को ठंड से सुरक्षा प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के नियमित रूप से विद्यालय आ सकें और अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान जन शिक्षक रविन्द्र दुबे, अनिल पटेल, सविता मेश्राम, ध्यान बाई एवं राधा बाई की गरिमामयी उपस्थिति रही।सभी ने इस पहल को प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर शाला प्रभारी सूर्यकांत त्रिपाठी ने दानदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की मानवीय पहल से न केवल बच्चों को राहत मिलती है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है। उन्होंने सुनीता कल्लू पटेल एवं ओम प्रकाश यादव का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा जताई।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

कलम के साधक और संघर्ष के प्रतीक, सिहोरा के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन के पत्रकारिता के 30 गौरवशाली वर्ष, बचपन के अभावों को हराकर चुनी ईमानदारी की राह, समाज सेवा में समर्पित जीवन, आज बच्चे वकील और इंजीनियर बनकर रोशन कर रहे हैं नाम

 कलम के साधक और संघर्ष के प्रतीक, सिहोरा के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन के पत्रकारिता के 30 गौरवशाली वर्ष, बचपन के अभावों को हराकर चुनी ईमानदारी की राह, समाज सेवा में समर्पित जीवन, आज बच्चे वकील और इंजीनियर बनकर रोशन कर रहे हैं नाम जबलपुर | कहते हैं कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने और शोषितों की आवाज़ बनने का एक कठिन संकल्प है। इस संकल्प को पिछले तीन दशकों से अपने खून-पसीने से सींचने वाले सिहोरा निवासी अनिल जैन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले अनिल जैन ने अपने जीवन में केवल खबरें नहीं लिखीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा अपने हाथ आगे बढ़ाए। बचपन से लेकर आज तक का उनका सफर संघर्ष, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति की एक ऐसी महागाथा है, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है। *बचपन का संघर्ष अभावों के बीच तपी शख्सियत* अनिल जैन जी का शुरुआती जीवन बेहद सरल लेकिन चुनौतियों से भरा रहा। बचपन में जब आम बच्चे सुख-सुविधाओं का आनंद लेते हैं, तब अनिल जी ने जीवन की कड़वी सच...

अवैध शराब बिक्री से तंग आकर महिलाओं का हल्लाबोल, पोड़ी खिरवा में चक्काजाम, ढीमरखेड़ा मार्ग पर थमे पहिए

 अवैध शराब बिक्री से तंग आकर महिलाओं का हल्लाबोल, पोड़ी खिरवा में चक्काजाम, ढीमरखेड़ा मार्ग पर थमे पहिए कटनी । ग्रामीण अंचलों में पैर पसार चुकी अवैध शराब की बिक्री (पैकारी) के खिलाफ अब महिलाओं ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। तहसील ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ी खिरवा में शुक्रवार को ग्रामीणों का सब्र का बांध आखिरकार टूट गया।गांव में लंबे समय से बेखौफ चल रही अवैध पैकारी और उससे बिगड़ते सामाजिक माहौल से आक्रोशित सैकड़ों महिलाओं ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। हाथों में तख्तियां लिए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाओं के इस कदम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। *अवैध पैकारी से बेहाल गांव का माहौल* ग्राम पोड़ी खिरवा में अवैध शराब की पैकारी कोई नया मामला नहीं है। स्थानीय महिलाओं के अनुसार, गांव के विभिन्न मोहल्लों में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जगह-जगह शराब की उपलब्धता के कारण न केवल युवा पीढ़ी नशे की गर्त में धकेली जा रही है, बल्कि गांव का शांतिपूर्ण माहौल भी ...