सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्राचार्य की पोस्ट ने पार की सारी हदें, हाईकोर्ट और ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी से भड़का जनाक्रोश, सड़क से सोशल मीडिया तक विरोध, कॉलेज प्राचार्य ने हाई कोर्ट और ब्राह्मण समाज पर की अभद्र टिप्पणी, जांच के आदेश सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, निलंबन और एफआईआर की मांग

 प्राचार्य की पोस्ट ने पार की सारी हदें, हाईकोर्ट और ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी से भड़का जनाक्रोश, सड़क से सोशल मीडिया तक विरोध, कॉलेज प्राचार्य ने हाई कोर्ट और ब्राह्मण समाज पर की अभद्र टिप्पणी, जांच के आदेश सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, निलंबन और एफआईआर की मांग



कटनी ।  ढीमरखेड़ा स्थित शासकीय महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बृजलाल अहिरवार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर माननीय हाई कोर्ट और ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र, अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिसके बाद मामला प्रशासन और पुलिस तक पहुंच गया है। गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

*सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद*

जानकारी के अनुसार, प्रभारी प्राचार्य ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें कथित तौर पर हाई कोर्ट के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, वहीं ब्राह्मण समाज को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। पोस्ट के सामने आते ही क्षेत्र में नाराजगी फैल गई और सामाजिक संगठनों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया।

*जनसुनवाई में पहुंची शिकायत*

मामला मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रशासन तक पहुंचा। सामाजिक कार्यकर्ता सागर शुक्ला ने कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए प्राचार्य की तत्काल बर्खास्तगी और आपराधिक कार्रवाई की मांग की।

*प्रशासन और पुलिस ने संभाला मोर्चा*

कलेक्टर ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित विभाग को तत्काल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने मीडिया को बताया कि प्राचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत प्राप्त हुई है और सोशल मीडिया पोस्ट की डिजिटल व तकनीकी जांच कराई जा रही है। साक्ष्य मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

popular post

वर्दी ही नहीं हमदर्दी भी, ढीमरखेड़ा पुलिस का मानवीय चेहरा, विजेंद्र तिवारी बने बुजुर्ग का सहारा

 वर्दी ही नहीं हमदर्दी भी, ढीमरखेड़ा पुलिस का मानवीय चेहरा, विजेंद्र तिवारी बने बुजुर्ग का सहारा ढीमरखेड़ा  |  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो पुलिस की पारंपरिक छवि को पीछे छोड़ते हुए संवेदनशीलता और इंसानियत की नई मिसाल पेश करती है । अक्सर सख्ती और कानून के पालन के लिए पहचानी जाने वाली वर्दी, इस बार ममता और सहारे का प्रतीक बन गई । मामला एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का है, जो थाना ढीमरखेड़ा के बाहर अपने घर रामपुर जाने के लिए बेबस खड़ी थी। न साधन, न सहारा उम्र और मजबूरी ने उन्हें सड़क किनारे रोक दिया था।तभी वहां तैनात पुलिसकर्मी विजेंद्र तिवारी की नजर उन पर पड़ी। हालात समझते देर नहीं लगी, और फिर जो हुआ, उसने “पुलिस” शब्द के मायने ही बदल दिए । विजेंद्र तिवारी ने केवल ड्यूटी नहीं निभाई, बल्कि इंसानियत का फर्ज निभाया।उन्होंने उस बुजुर्ग महिला को अपना समझते हुए, बेटे की तरह जिम्मेदारी उठाई और सुरक्षित उनके घर रामपुर तक पहुंचाया । यह सिर्फ एक मदद नहीं, बल्कि समाज के लिए एक मजबूत संदेश है वर्दी में भी दिल धड़कता है, गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका...

जनपद पंचायत भवन निर्माण का औचक निरीक्षण, कार्य की गुणवत्ता पर दिया जोर, संतोष दुबे, राहुल दुबे, अनिल बागरी तीनों शेर ने पहुंचकर देखा निर्माण कार्य

 जनपद पंचायत भवन निर्माण का औचक निरीक्षण, कार्य की गुणवत्ता पर दिया जोर, संतोष दुबे, राहुल दुबे, अनिल बागरी तीनों शेर ने पहुंचकर देखा निर्माण कार्य  ढीमरखेड़ा ।  जनपद पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन जनपद पंचायत भवन का औचक निरीक्षण जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। यह भवन जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे की पहल और सतत प्रयासों से तैयार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। निरीक्षण के दौरान संतोष दुबे, राहुल दुबे एवं अनिल बागरी ने निर्माण कार्य का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता, कार्य की गति और तकनीकी मानकों की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हो तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह भवन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।स्...

अग्नि की तरह ज्वाला रखने वाली समाज, जिनके मंत्रों से भगवान भी बंध जाते हैं ऐसी समाज की निकली शोभायात्रा, उमरियापान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

 अग्नि की तरह ज्वाला रखने वाली समाज, जिनके मंत्रों से भगवान भी बंध जाते हैं ऐसी समाज की निकली शोभायात्रा, उमरियापान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब ढीमरखेड़ा ।  ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर उमरियापान स्थित बड़ी माई परिसर में एक भव्य एवं धार्मिक आयोजन का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज की एकजुटता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का भी जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत बड़ी माई मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां भगवान परशुराम जी का स्मरण करते हुए समाज के वरिष्ठजनों और संतों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजन का शुभारंभ किया गया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो बड़ी माई से प्रारंभ होकर उमरियापान के कटराबाजार सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः बड़ी माई में आकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते...