सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्राम पंचायत खम्हरिया बागरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों व संतों की गरिमामयी उपस्थिति

 ग्राम पंचायत खम्हरिया बागरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों व संतों की गरिमामयी उपस्थिति



कटनी  |  ग्राम पंचायत खम्हरिया बागरी में इन दिनों धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है। यहां विगत 13 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे श्री विष्णु ज्ञान यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत पुराण कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ चल रहा है। कथा स्थल पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचकर भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं। जैसे ही कथा वाचन आरंभ होता है, पूरा वातावरण “हरि-हरि” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंज उठता है। इस पावन अवसर पर प्रतिमा सिंह बागरी, प्रणय प्रभात पाण्डेय, दिलीप दुबे तथा संत भरभरा वाले श्री श्री 1008 महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा और आध्यात्मिक ऊर्जा को और बढ़ा दिया। मंच से सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया, ग्रामवासियों ने पुष्पमालाएं एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान प्रकट किया। कथा के दौरान संत भरभरा वाले श्री श्री 1008 महाराज ने श्रीमद्भागवत पुराण के विविध प्रसंगों का सरल, सारगर्भित और भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि “भागवत कथा केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का मार्ग है। जब समाज में नैतिकता और करुणा का ह्रास होने लगता है, तब भागवत जैसे ग्रंथ मानव को पुनः सत्य के पथ पर ले आते हैं।” उनके वचनों ने श्रद्धालुओं के हृदय को गहराई से स्पर्श किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों के बीच विशेष सम्मान रखने वाले शिक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। इसके साथ ही मनीष बागरी, गोविंद बागरी तथा सिलौड़ी क्षेत्र की राजनीति के स्तंभ माने जाने वाले प्रकाश बागरी की मौजूदगी ने आयोजन को और भी भव्य स्वरूप प्रदान किया।

*बाल लीला प्रसंग से भक्त हुए भाव-विभोर*

श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पंडित मानवेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि बाल्यावस्था में भगवान श्रीकृष्ण अपनी शरारतों और लीलाओं से पूरे गांव के प्रिय थे। उनकी कथाओं को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

इस दौरान राज्य मंत्री प्रतिमा सिंह बागरी कथा स्थल पर पहुंचीं और कथावाचक का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी एवं ग्राम सरपंच अनिल सिंह बागरी ने राज्य मंत्री का भव्य स्वागत किया। सरपंच अनिल सिंह बागरी के निज निवास पर भी कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री से मुलाकात की। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया।ग्रामवासियों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और आपसी समरसता को बल मिलता है। ग्राम खम्हरिया बागरी में चल रहा यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का प्रेरक उदाहरण बना हुआ है।

टिप्पणियाँ

popular post

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी कटनी । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुपालन में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जनपद पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री कृष्णकांत पांडे ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न में जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देशों के पालन में श्री पांडे ने नई जिम्मेदारी संभाली। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी। *ग्रामीण विकास कार्यों पर रहेगी नजर* जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का संचालन, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों...

रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

 रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई ढीमरखेड़ा ।  क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस द्वारा समय-समय पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में रेत का परिवहन धड़ल्ले से जारी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर मनोज बागरी के कथित रेत कारोबार की भी जांच कराए जाने और यदि अवैध गतिविधियों में संलिप्तता प्रमाणित होती है तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब पुलिस अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है, तो इस कारोबार से जुड़े कथित संचालकों और मुख्य जिम्मेदार लोगों तक कार्रवाई क्यों नहीं पहुंच रही है? अब क्षेत्रवासियों की निगाहें सिलौड़ी चौकी पुलिस और ढीमरखेड़ा थाना पुलिस पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस केवल वाहन पकड़ने तक सीमित न रहकर रेत के अवैध कारोबार की पूर...

सरदार पटेल जयंती पर ढीमरखेड़ा थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बच्चों को पुलिस ने किया जागरूक थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी, परेड एवं पुलिस अनुशासन से भी कराया परिचित

 सरदार पटेल जयंती पर ढीमरखेड़ा थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बच्चों को पुलिस ने किया जागरूक थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी, परेड एवं पुलिस अनुशासन से भी कराया परिचित ढीमरखेड़ा। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और अनुशासन का महत्व समझाते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। इस दौरान थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को न केवल देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रनिर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से परिचित कराया गया, बल्कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका तथा पुलिस परेड और अनुशासन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस...