सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नवागत सिलौड़ी चौकी प्रभारी अनिल पाण्डेय ने रेत माफियाओ पर कसा शिकंजा, अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

 नवागत सिलौड़ी चौकी प्रभारी अनिल पाण्डेय ने रेत माफियाओ पर कसा शिकंजा, अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त



ढीमरखेड़ा ।  नवागत सिलौड़ी चौकी प्रभारी के रूप में कमान संभालते ही अनिल पाण्डेय ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।इसी कड़ी में रेत के अवैध परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी सिलौड़ी पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के निर्देश तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को चौकी सिलौड़ी पुलिस द्वारा बाजार भ्रमण के दौरान एक न्यू महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया, जिसमें अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था।पुलिस जांच में ट्रैक्टर चालक नरेंद्र चौधरी निवासी पाली द्वारा रेत परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। दस्तावेजों के अभाव में पुलिस ने अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही जब्त कर लिया तथा चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और कानून व्यवस्था मजबूत होगी। उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा एवं आरक्षक धर्मवीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

कलम के साधक और संघर्ष के प्रतीक, सिहोरा के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन के पत्रकारिता के 30 गौरवशाली वर्ष, बचपन के अभावों को हराकर चुनी ईमानदारी की राह, समाज सेवा में समर्पित जीवन, आज बच्चे वकील और इंजीनियर बनकर रोशन कर रहे हैं नाम

 कलम के साधक और संघर्ष के प्रतीक, सिहोरा के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन के पत्रकारिता के 30 गौरवशाली वर्ष, बचपन के अभावों को हराकर चुनी ईमानदारी की राह, समाज सेवा में समर्पित जीवन, आज बच्चे वकील और इंजीनियर बनकर रोशन कर रहे हैं नाम जबलपुर | कहते हैं कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने और शोषितों की आवाज़ बनने का एक कठिन संकल्प है। इस संकल्प को पिछले तीन दशकों से अपने खून-पसीने से सींचने वाले सिहोरा निवासी अनिल जैन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले अनिल जैन ने अपने जीवन में केवल खबरें नहीं लिखीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा अपने हाथ आगे बढ़ाए। बचपन से लेकर आज तक का उनका सफर संघर्ष, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति की एक ऐसी महागाथा है, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है। *बचपन का संघर्ष अभावों के बीच तपी शख्सियत* अनिल जैन जी का शुरुआती जीवन बेहद सरल लेकिन चुनौतियों से भरा रहा। बचपन में जब आम बच्चे सुख-सुविधाओं का आनंद लेते हैं, तब अनिल जी ने जीवन की कड़वी सच...

अवैध शराब बिक्री से तंग आकर महिलाओं का हल्लाबोल, पोड़ी खिरवा में चक्काजाम, ढीमरखेड़ा मार्ग पर थमे पहिए

 अवैध शराब बिक्री से तंग आकर महिलाओं का हल्लाबोल, पोड़ी खिरवा में चक्काजाम, ढीमरखेड़ा मार्ग पर थमे पहिए कटनी । ग्रामीण अंचलों में पैर पसार चुकी अवैध शराब की बिक्री (पैकारी) के खिलाफ अब महिलाओं ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। तहसील ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ी खिरवा में शुक्रवार को ग्रामीणों का सब्र का बांध आखिरकार टूट गया।गांव में लंबे समय से बेखौफ चल रही अवैध पैकारी और उससे बिगड़ते सामाजिक माहौल से आक्रोशित सैकड़ों महिलाओं ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। हाथों में तख्तियां लिए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाओं के इस कदम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। *अवैध पैकारी से बेहाल गांव का माहौल* ग्राम पोड़ी खिरवा में अवैध शराब की पैकारी कोई नया मामला नहीं है। स्थानीय महिलाओं के अनुसार, गांव के विभिन्न मोहल्लों में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जगह-जगह शराब की उपलब्धता के कारण न केवल युवा पीढ़ी नशे की गर्त में धकेली जा रही है, बल्कि गांव का शांतिपूर्ण माहौल भी ...