सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिलौड़ी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, फूलों की वर्षा से गूंजा पंडाल

 सिलौड़ी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, फूलों की वर्षा से गूंजा पंडाल



कटनी ।  भगवान श्रीकृष्ण के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर सिलौड़ी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। जैसे ही व्यासपीठ से “खुल गए सारे ताले क्या बात हो गई, जब जन्मे कन्हैया वाह क्या बात हो गई”, “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” जैसे भजनों की गूंज उठी, पूरा कथा पंडाल भक्तिरस में सराबोर हो गया। श्रद्धालु झूम उठे और फूलों की वर्षा से वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा व्यास दिव्य कृष्ण महाराज की मधुर वाणी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। बालकृष्ण की मनोहारी झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। जन्मोत्सव के विशेष अवसर पर कथा पंडाल को गुब्बारों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चे भी कृष्ण रूप में सजकर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

जैसे ही वासुदेव जी डलिया में बालकृष्ण को लेकर प्रकट हुए, उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह की होड़ मच गई। भक्ति संगीत की धुनों पर श्रद्धालु कृष्णभक्ति में लीन होकर नाचते-गाते नजर आए।

कथावाचक दिव्य कृष्ण महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य जीवन भर अहंकार में जीता है, किंतु अंत समय में ही उसे भगवान का स्मरण आता है। केवल अंतिम क्षण की गुहार से पाप कर्म समाप्त नहीं होते, इसलिए प्रतिपल भगवान का सुमिरन आवश्यक है, जिससे मनुष्य पाप मार्ग से दूर रहकर सत्कर्म की ओर अग्रसर होता है।

वामन अवतार की कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म, अर्थ और काम—इन तीनों का समुचित निर्वहन होने पर मोक्ष की प्राप्ति संभव है। राजा बलि के त्याग से प्रसन्न होकर भगवान वामन ने उन्हें ऐसा वरदान दिया कि स्वयं भगवान उनके द्वारपाल बन गए। यह दर्शाता है कि जब भगवान की कृपा होती है तो भक्त की झोली संसार के समस्त सुखों से भर जाती है। कथा के दौरान परम त्यागी संत श्री श्री 1008 गोविंद सरकार जी महाराज (भरभरा वाले) का शुभ आगमन हुआ। महाराज जी ने कथा पंडाल में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय परिवार सहित उपस्थित रहीं और जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाते हुए नाच-गान एवं प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में सरपंच पंचों संतोष कुमार, उपसरपंच राहुल राय, राजनारायण राय, सेवाराम साहू, रामलाल काछी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का यह आयोजन सिलौड़ी में भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बनकर सभी के हृदय में अविस्मरणीय स्मृति छोड़ गया।

टिप्पणियाँ

popular post

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब ढीमरखेड़ा ।  सरकारी सेवा में आना और वर्षों तक जनता व शासन की सेवा करना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अपने संपूर्ण कार्यकाल को ईमानदारी, समर्पण, सहजता और बेदाग छवि के साथ पूर्ण कर सेवानिवृत्त होना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पदस्थ लेखापाल (बाबू ए ग्रेड) केशव प्रसाद परौहा जी का शासकीय सेवा सफर भी कुछ ऐसा ही मिसाल पेश करने वाला रहा। अपने जीवन के 38 अनमोल और स्वर्णिम वर्ष शासकीय सेवा में समर्पित करने के बाद, केशव प्रसाद परौहा जी अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर ढीमरखेड़ा स्थित मंगल भवन में एक भव्य, भावुक और गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे और उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल सहित जनपद के सभी अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव और रोज़गार सहायकों ने एक साथ उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की ...

रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस

 रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस  कटनी  |  जिले की ढीमरखेड़ा तहसील से भ्रष्टाचार का एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पटवारी पर गरीब ग्रामीण से जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर ₹1,40,000 की रिश्वत ऐंठने का आरोप लगा है। मामला उजागर होने और रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने महिला पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। *9 महीने तक कटवाए चक्कर, 3 किस्तों में वसूली रकम* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हर्रई का है। गाँव के निवासी ज्ञान सिंह (पिता इंदर सिंह) ने एसडीएम को सौंपी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी खसरा नंबर 15 (रकबा 2 एकड़ 70 डिसमिल) जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर पटवारी शहर बानो ने झांसा देकर 9 महीने पहले तीन अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1.40 लाख ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद भी जब महीनों बीत जाने पर पट्टा नहीं बना और पटवारी टालमटोल करती रही, तो परेशान पीड़ित ने रिश्वत के लेन-देन का वीडियो बना लिया...

48 घंटे के भीतर हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 48 घंटे के भीतर हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई कटनी । जमीनी विवाद में हुई हत्या के मामले में ढीमरखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं मामले के अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को ग्राम खम्हरिया निवासी सुखबरा बाई ने अपने पति प्रहलाद कोल के साथ मारपीट किए जाने की रिपोर्ट थाना ढीमरखेड़ा में दर्ज कराई थी। प्रारंभ में संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। उपचार के दौरान 29 जुलाई को प्रहलाद कोल की गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं का इजाफा किया गया। विवेचना के दौरान विदेशी उर्फ परदेशी कोल, कुलसिया बाई एवं संतराम कोल निवासी ग्राम खम्हरिया ...