सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ढीमरखेड़ा पुलिस ने मंदिर चोरी का किया सफल खुलासा, 4 चांदी के मुकुट बरामद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

 ढीमरखेड़ा पुलिस ने मंदिर चोरी का किया सफल खुलासा, 4 चांदी के मुकुट बरामद

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार



कटनी  |  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक स्थलों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 जनवरी 2026 को थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि सिलौड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम सिलौड़ी स्थित धर्मपुरा हनुमान कुटी मंदिर एवं सिलौड़ी कस्बा के एक निजी मंदिर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगवान हनुमान जी एवं भगवान राम-लक्ष्मण जी के चांदी के 4 मुकुट चोरी कर लिए गए हैं। चोरी गए मुकुटों का वजन लगभग 30 तोला एवं अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई। सूचना पर थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 38/26 एवं 39/26, धारा 331(3), 305A बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अभिषेक चौबे द्वारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनिल पांडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से सतत प्रयास किए। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की वारदात में संलिप्त एक संदिग्ध युवक क्षेत्र में घूम रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए भगवान के चारों चांदी के मुकुट बरामद कर लिए गए। आरोपी की पहचान निखिल सेन पिता विजय सेन उम्र 19 वर्ष, निवासी सिलौड़ी थाना ढीमरखेड़ा, जिला कटनी के रूप में हुई है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है। ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा धार्मिक स्थल पर हुई चोरी का त्वरित खुलासा किए जाने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ हैं। चोरी का खुलासा होने पर स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने संतोष एवं खुशी जाहिर की है।इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे, चौकी प्रभारी अनिल पांडे, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक रामसेवक एवं धरमवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

कलम के साधक और संघर्ष के प्रतीक, सिहोरा के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन के पत्रकारिता के 30 गौरवशाली वर्ष, बचपन के अभावों को हराकर चुनी ईमानदारी की राह, समाज सेवा में समर्पित जीवन, आज बच्चे वकील और इंजीनियर बनकर रोशन कर रहे हैं नाम

 कलम के साधक और संघर्ष के प्रतीक, सिहोरा के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन के पत्रकारिता के 30 गौरवशाली वर्ष, बचपन के अभावों को हराकर चुनी ईमानदारी की राह, समाज सेवा में समर्पित जीवन, आज बच्चे वकील और इंजीनियर बनकर रोशन कर रहे हैं नाम जबलपुर | कहते हैं कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने और शोषितों की आवाज़ बनने का एक कठिन संकल्प है। इस संकल्प को पिछले तीन दशकों से अपने खून-पसीने से सींचने वाले सिहोरा निवासी अनिल जैन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले अनिल जैन ने अपने जीवन में केवल खबरें नहीं लिखीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा अपने हाथ आगे बढ़ाए। बचपन से लेकर आज तक का उनका सफर संघर्ष, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति की एक ऐसी महागाथा है, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है। *बचपन का संघर्ष अभावों के बीच तपी शख्सियत* अनिल जैन जी का शुरुआती जीवन बेहद सरल लेकिन चुनौतियों से भरा रहा। बचपन में जब आम बच्चे सुख-सुविधाओं का आनंद लेते हैं, तब अनिल जी ने जीवन की कड़वी सच...

अवैध शराब बिक्री से तंग आकर महिलाओं का हल्लाबोल, पोड़ी खिरवा में चक्काजाम, ढीमरखेड़ा मार्ग पर थमे पहिए

 अवैध शराब बिक्री से तंग आकर महिलाओं का हल्लाबोल, पोड़ी खिरवा में चक्काजाम, ढीमरखेड़ा मार्ग पर थमे पहिए कटनी । ग्रामीण अंचलों में पैर पसार चुकी अवैध शराब की बिक्री (पैकारी) के खिलाफ अब महिलाओं ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। तहसील ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ी खिरवा में शुक्रवार को ग्रामीणों का सब्र का बांध आखिरकार टूट गया।गांव में लंबे समय से बेखौफ चल रही अवैध पैकारी और उससे बिगड़ते सामाजिक माहौल से आक्रोशित सैकड़ों महिलाओं ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। हाथों में तख्तियां लिए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाओं के इस कदम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। *अवैध पैकारी से बेहाल गांव का माहौल* ग्राम पोड़ी खिरवा में अवैध शराब की पैकारी कोई नया मामला नहीं है। स्थानीय महिलाओं के अनुसार, गांव के विभिन्न मोहल्लों में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जगह-जगह शराब की उपलब्धता के कारण न केवल युवा पीढ़ी नशे की गर्त में धकेली जा रही है, बल्कि गांव का शांतिपूर्ण माहौल भी ...