सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तेज कार्रवाई का असर, रात में चोरी, दिन में गिरफ्तारी चावल चोर ढीमरखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में, 24 घंटे में चोरी का माल बरामद

 तेज कार्रवाई का असर, रात में चोरी, दिन में गिरफ्तारी चावल चोर ढीमरखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में, 24 घंटे में चोरी का माल बरामद



कटनी  |  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चोरी व नकबजनी के मामलों में सख्ती के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया । दिनांक 12/01/2026 को प्रार्थी चमन लाल पिता होलली चौधरी (70 वर्ष), निवासी ग्राम सरई, थाना ढीमरखेड़ा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पुत्र रमेश चौधरी के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों ने रात्रि में घर में घुसकर 2 क्विंटल चावल एवं एक गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 25/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

*पुलिस की कार्रवाई*

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम सरई से चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद 24 घंटे के भीतर चोरी गया माल (मसरुका) बरामद कर लिया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

मोनू सिंह पिता शेर सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी सरई

कृष्ण पाल सिंह पिता सुशील सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी सरई कटरिया

जयभान सिंह पिता प्रणाम सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी छोटी सरई

उमेश सिंह पिता प्रणाम सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी छोटी सरई

*इनकी रही विशेष भूमिका*

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक दीपक, मनोज तथा आरक्षक डोमन दास, पंकज, रंजीत, जागेश्वर एवं अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

टिप्पणियाँ

popular post

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लेखापाल केशव प्रसाद परौहा, मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब ढीमरखेड़ा ।  सरकारी सेवा में आना और वर्षों तक जनता व शासन की सेवा करना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अपने संपूर्ण कार्यकाल को ईमानदारी, समर्पण, सहजता और बेदाग छवि के साथ पूर्ण कर सेवानिवृत्त होना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पदस्थ लेखापाल (बाबू ए ग्रेड) केशव प्रसाद परौहा जी का शासकीय सेवा सफर भी कुछ ऐसा ही मिसाल पेश करने वाला रहा। अपने जीवन के 38 अनमोल और स्वर्णिम वर्ष शासकीय सेवा में समर्पित करने के बाद, केशव प्रसाद परौहा जी अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर ढीमरखेड़ा स्थित मंगल भवन में एक भव्य, भावुक और गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे और उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल सहित जनपद के सभी अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव और रोज़गार सहायकों ने एक साथ उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की ...

रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस

 रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस  कटनी  |  जिले की ढीमरखेड़ा तहसील से भ्रष्टाचार का एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पटवारी पर गरीब ग्रामीण से जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर ₹1,40,000 की रिश्वत ऐंठने का आरोप लगा है। मामला उजागर होने और रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने महिला पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। *9 महीने तक कटवाए चक्कर, 3 किस्तों में वसूली रकम* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हर्रई का है। गाँव के निवासी ज्ञान सिंह (पिता इंदर सिंह) ने एसडीएम को सौंपी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी खसरा नंबर 15 (रकबा 2 एकड़ 70 डिसमिल) जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर पटवारी शहर बानो ने झांसा देकर 9 महीने पहले तीन अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1.40 लाख ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद भी जब महीनों बीत जाने पर पट्टा नहीं बना और पटवारी टालमटोल करती रही, तो परेशान पीड़ित ने रिश्वत के लेन-देन का वीडियो बना लिया...

48 घंटे के भीतर हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 48 घंटे के भीतर हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई कटनी । जमीनी विवाद में हुई हत्या के मामले में ढीमरखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं मामले के अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को ग्राम खम्हरिया निवासी सुखबरा बाई ने अपने पति प्रहलाद कोल के साथ मारपीट किए जाने की रिपोर्ट थाना ढीमरखेड़ा में दर्ज कराई थी। प्रारंभ में संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। उपचार के दौरान 29 जुलाई को प्रहलाद कोल की गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं का इजाफा किया गया। विवेचना के दौरान विदेशी उर्फ परदेशी कोल, कुलसिया बाई एवं संतराम कोल निवासी ग्राम खम्हरिया ...