सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत नेगई ग्राम में ग्राम विकास पखवाड़ा आयोजित

 ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत नेगई ग्राम में ग्राम विकास पखवाड़ा आयोजित



ढीमरखेड़ा ।  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विकासखंड ढीमरखेड़ा के सेक्टर क्रमांक 03 सिलौड़ी अंतर्गत ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत ग्राम विकास पखवाड़ा का आयोजन ग्राम पंचायत नेगई में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नेगई द्वारा ग्रामवासियों की सहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।स्वागत उपरांत कार्यक्रम के उद्देश्यों को उपस्थित जनसमूह के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक बबीता शाह ने 12 जनवरी से 26 जनवरी तक पखवाड़े के रूप में संचालित ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह अभियान संपूर्ण प्रदेश में संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसी क्रम में विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर ग्राम उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम में सहायक सचिव द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं सिलौड़ी चौकी प्रभारी अनिल पाण्डे ने नशा मुक्ति, साइबर अपराधों से बचाव एवं जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। जानकारी सत्र के उपरांत ग्रामोत्सव के अंतर्गत पारंपरिक खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत नेगई में आयोजित ग्राम स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ एवं अन्य पारंपरिक खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामलोचन राय (पूर्व सरपंच), विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशील कुमार साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष) तथा पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर जन चेतना विकास संस्था के सेक्टर प्रभारी विकास हल्दकार, परामर्शदाता मुकेश सिंह वरकड़े, सत्येंद्र सिंह राजपूत, जीआरएस भागचंद दुबे, सचिव अजय सिंह बागरी, सरपंच रुग्गो बाई, सरपंच प्रतिनिधि गणेश प्रसाद, पूर्व सरपंच श्री राय, उपसरपंच बलराम बागरी, बीएसडब्ल्यू छात्र विजय सिंह बागरी, बसंत सिंह, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष रामशरण राजभर, सचिव सीताराम राजभर, सदस्य नाथूराम राजभर, बाल गोविन्द सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रस्फुटन समिति द्वारा सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

कलम के साधक और संघर्ष के प्रतीक, सिहोरा के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन के पत्रकारिता के 30 गौरवशाली वर्ष, बचपन के अभावों को हराकर चुनी ईमानदारी की राह, समाज सेवा में समर्पित जीवन, आज बच्चे वकील और इंजीनियर बनकर रोशन कर रहे हैं नाम

 कलम के साधक और संघर्ष के प्रतीक, सिहोरा के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन के पत्रकारिता के 30 गौरवशाली वर्ष, बचपन के अभावों को हराकर चुनी ईमानदारी की राह, समाज सेवा में समर्पित जीवन, आज बच्चे वकील और इंजीनियर बनकर रोशन कर रहे हैं नाम जबलपुर | कहते हैं कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने और शोषितों की आवाज़ बनने का एक कठिन संकल्प है। इस संकल्प को पिछले तीन दशकों से अपने खून-पसीने से सींचने वाले सिहोरा निवासी अनिल जैन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले अनिल जैन ने अपने जीवन में केवल खबरें नहीं लिखीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा अपने हाथ आगे बढ़ाए। बचपन से लेकर आज तक का उनका सफर संघर्ष, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति की एक ऐसी महागाथा है, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है। *बचपन का संघर्ष अभावों के बीच तपी शख्सियत* अनिल जैन जी का शुरुआती जीवन बेहद सरल लेकिन चुनौतियों से भरा रहा। बचपन में जब आम बच्चे सुख-सुविधाओं का आनंद लेते हैं, तब अनिल जी ने जीवन की कड़वी सच...

अवैध शराब बिक्री से तंग आकर महिलाओं का हल्लाबोल, पोड़ी खिरवा में चक्काजाम, ढीमरखेड़ा मार्ग पर थमे पहिए

 अवैध शराब बिक्री से तंग आकर महिलाओं का हल्लाबोल, पोड़ी खिरवा में चक्काजाम, ढीमरखेड़ा मार्ग पर थमे पहिए कटनी । ग्रामीण अंचलों में पैर पसार चुकी अवैध शराब की बिक्री (पैकारी) के खिलाफ अब महिलाओं ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। तहसील ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ी खिरवा में शुक्रवार को ग्रामीणों का सब्र का बांध आखिरकार टूट गया।गांव में लंबे समय से बेखौफ चल रही अवैध पैकारी और उससे बिगड़ते सामाजिक माहौल से आक्रोशित सैकड़ों महिलाओं ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। हाथों में तख्तियां लिए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाओं के इस कदम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। *अवैध पैकारी से बेहाल गांव का माहौल* ग्राम पोड़ी खिरवा में अवैध शराब की पैकारी कोई नया मामला नहीं है। स्थानीय महिलाओं के अनुसार, गांव के विभिन्न मोहल्लों में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जगह-जगह शराब की उपलब्धता के कारण न केवल युवा पीढ़ी नशे की गर्त में धकेली जा रही है, बल्कि गांव का शांतिपूर्ण माहौल भी ...