कागजों में विकास, धरातल पर ताला,घुघरी पंचायत में लाखों के फर्जीवाड़े पर भड़के ग्रामीण घुघरी पंचायत घोटाला, परिजनों के खातों में भेजी सरकारी राशि, प्रशासनिक काम ठप्प होने पर आंदोलन की चेतावनी
कागजों में विकास, धरातल पर ताला,घुघरी पंचायत में लाखों के फर्जीवाड़े पर भड़के ग्रामीण घुघरी पंचायत घोटाला, परिजनों के खातों में भेजी सरकारी राशि, प्रशासनिक काम ठप्प होने पर आंदोलन की चेतावनी कटनी | जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत घुघरी इन दिनों भीषण वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक बदहाली के आरोपों से घिरी हुई है। गांव के दर्जनों आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत सचिव रामदयाल पटेल और वर्तमान सरपंच पर मिलीभगत कर सरकारी खजाने से लाखों रुपये का गबन करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा को एक विस्तृत और बिंदुवार शिकायत पत्र सौंपते हुए उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषियों पर तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत घुघरी में विकास के नाम पर केवल कागजी घोड़े दौड़ाए गए हैं, जबकि धरातल पर पंचायत मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि घोटाले को अंजाम देने के बाद पंचायत सचिव पिछले लगभग तीन महीनों से लगातार कार्...