ढीमरखेड़ा वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या छात्रावास में छात्राओं का फूटा आक्रोश, सुविधाओं और अधीक्षक पर गंभीर आरोप, अधीक्षक के ऊपर होना चाहिए कार्यवाही मामले को कलेक्टर ले संज्ञान
ढीमरखेड़ा वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या छात्रावास में छात्राओं का फूटा आक्रोश, सुविधाओं और अधीक्षक पर गंभीर आरोप, अधीक्षक के ऊपर होना चाहिए कार्यवाही मामले को कलेक्टर ले संज्ञान ढीमरखेड़ा | शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, ढीमरखेड़ा में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) निधि गोहल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अभय जैन और बीआरसी प्रेम कोरी ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने अधिकारियों के समक्ष अपनी आपबीती सुनाते हुए छात्रावास प्रशासन और अधीक्षक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। *छात्राओं द्वारा लगाए गए प्रमुख आरोप* निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा और अधीक्षक के रवैये एवं मूलभूत सुविधाओं की बदहाली पर गंभीर सवाल उठाए गुणवत्ताहीन और कम भोजन: छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन और नाश्ता नहीं दिया जा रहा है।दोनों समय सिर्फ चावल और पतली, पानी जैसी सब्जी दी जाती है। रोटियां महीनों से बंद हैं और मांगने पर अधीक्षक द्वारा "यदि र...