सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

खितौला बाजार में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ नंदीश्वर दीप महामंडल विधान

 खितौला बाजार में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ नंदीश्वर दीप महामंडल विधान खितौला बाजार । अष्टान्हिका महापर्व पर 9 दिवसीय धार्मिक आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, पिच्छिका परिवर्तन समारोह भी हुआ भव्यता के साथ संपन्न| सकल जैन समाज खितौला बाजार के तत्वावधान में अष्टान्हिका महापर्व के पावन अवसर पर नौ दिवसीय नंदीश्वर दीप विधान का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधुओं ने शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया|आयोजन का शुभारंभ 17 नवंबर को दिव्य घोष के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। नगर में विराजमान आर्यिका श्री सूत्रमति माताजी, आर्यिका श्री शीतलमति माताजी एवं आर्यिका श्री कर्तव्यमति माताजी के मंगल सानिध्य तथा ब्रह्मचारी अन्नू भैया के कुशल निर्देशन में विधान की धार्मिक क्रियाएं प्रारंभ हुईं।विधान में सौधर्म इंद्र, कुबेर, श्रीपाल, मैना सुंदरी, भरत, बाहुबली सहित महायज्ञनायक एवं यज्ञनायक के प्रमुख पात्रों का चयन किया गया। 48 इंद्र-इंद्राणियों एवं अन्य प्रमुख पात्रों ने प्रतिदिन प्रातः 7 ब...

ढीमरखेड़ा में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की आशंका, प्रशासन कब करेगा जांच? तहसीलदार और एसडीएम से कार्रवाई की उम्मीद

 ढीमरखेड़ा में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की आशंका, प्रशासन कब करेगा जांच? तहसीलदार और एसडीएम से कार्रवाई की उम्मीद ढीमरखेड़ा ।  क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सरकारी जमीनों की सुरक्षा और राजस्व अभिलेखों की पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन यदि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है तो इसकी निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि, चरनोई भूमि, रास्तों और अन्य सार्वजनिक उपयोग की जमीनों का राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर भौतिक सत्यापन कराया जाए। जिन स्थानों पर अवैध कब्जे या अतिक्रमण की शिकायतें सामने आ रही हैं, वहां सीमांकन कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए। *तहसीलदार और एसडीएम से बड़ी उम्मीद* अब क्षेत्रवासियों की निगाहें तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व अमले के माध्यम से जांच कराएंगे। यदि जांच में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा प्रमाणित होता है तो नियमानुसार अतिक्रमण हटाने ...

कुछ बनना है तो वनवास भोगना पड़ेगा, घर की सुख-सुविधाओं में रहकर कोई राम नहीं बन सकता, वनवास से घबराइए मत, क्योंकि कई बार जीवन का सबसे कठिन रास्ता ही आपको आपकी सबसे बड़ी मंजिल तक पहुंचाता है

 कुछ बनना है तो वनवास भोगना पड़ेगा, घर की सुख-सुविधाओं में रहकर कोई राम नहीं बन सकता, वनवास से घबराइए मत, क्योंकि कई बार जीवन का सबसे कठिन रास्ता ही आपको आपकी सबसे बड़ी मंजिल तक पहुंचाता है कटनी  |  जीवन में सफलता का रास्ता सुख-सुविधाओं से नहीं, बल्कि संघर्ष, त्याग, तपस्या और अनुशासन से होकर गुजरता है। इतिहास गवाह है कि जिन लोगों ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है, उन्होंने कभी न कभी कठिन परिस्थितियों का सामना जरूर किया है। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनमें रास्ते की मुश्किलों को सहने और उनसे लड़ने का साहस होता है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें यही संदेश देता है कि महानता केवल राजमहलों में रहकर नहीं मिलती। चौदह वर्षों का वनवास, अनेक कठिनाइयां, अपनों से दूरी और विपरीत परिस्थितियों के बीच भी मर्यादा, धैर्य और कर्तव्य का पालन करना ही श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाता है। यदि जीवन में कभी संघर्ष ही न हो, तो धैर्य, साहस और त्याग की असली परीक्षा कैसे होगी? आज का युवा सफलता तो चाहता है, लेकिन संघर्ष से बचना चाहता है। उसे परिणाम जल्दी चाहिए, लेकिन उसके लिए जरूरी मेहनत, अनुशासन और...

पिण्डरई में श्रीमद्भागवत कथा में हुआ रुक्मणी विवाह का मनमोहक प्रसंग, संत भगत गिरी महाराज के आगमन से उमड़े श्रद्धालु

 पिण्डरई में श्रीमद्भागवत कथा में हुआ रुक्मणी विवाह का मनमोहक प्रसंग, संत भगत गिरी महाराज के आगमन से उमड़े श्रद्धालु  ढीमरखेड़ा । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पिण्डरई में गोस्वामी परिवार के धर्मराज पुरी द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 18 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित इस धार्मिक आयोजन में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह का मनमोहक एवं आकर्षक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कथा के दौरान रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी के विवाह प्रसंग को भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण किया और भक्ति रस में सराबोर होकर धर्मलाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में अमोल खोय आश्रम के संत भगत गिरी जी महाराज (बच्चू महाराज) के आगमन से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। उनके आगमन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे। संत के दर्शन और आशीर्वचन प्राप्त कर श्रद्धालुओं ने स्वयं को धन्य महसूस किया। आयोज...

अगर बुरे वक्त में मोबाइल न बजे, तो अच्छे वक्त में साइलेंट ही रखना, रिश्तों की असली पहचान सफलता में नहीं, संघर्ष के समय होती है,बुरे वक्त में जो साथ खड़े रहे, अच्छे वक्त में उन्हें कभी मत भूलना

 अगर बुरे वक्त में मोबाइल न बजे, तो अच्छे वक्त में साइलेंट ही रखना, रिश्तों की असली पहचान सफलता में नहीं, संघर्ष के समय होती है,बुरे वक्त में जो साथ खड़े रहे, अच्छे वक्त में उन्हें कभी मत भूलना ढीमरखेड़ा |  अंकित झारिया उमरियापान निवासी ने समाज को एक संदेश दिया हैं कि अक्सर जब इंसान अच्छे दौर से गुजर रहा होता है, तब उसके आसपास लोगों की भीड़ रहती है। फोन पर हालचाल पूछने वालों की कमी नहीं होती, हर कोई रिश्तेदारी, दोस्ती और अपनापन जताता है। लेकिन जब जिंदगी कठिन दौर से गुजरती है, आर्थिक परेशानी हो, कोई संकट हो या मन निराशा से घिरा हो, तब कई परिचितों की आवाज तक सुनाई नहीं देती। दरअसल,जीवन में बुरा वक्त केवल हमारी परीक्षा नहीं लेता, बल्कि हमें रिश्तों की वास्तविक पहचान भी कराता है। यह बताता है कि कौन हमारे सुख का साथी है और कौन हमारे दुख में भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। लेकिन इस अनुभव से हमें नफरत या बदले की भावना नहीं पालनी चाहिए। बल्कि इससे सीख लेकर अपने व्यक्तित्व को और बेहतर बनाना चाहिए। यदि किसी ने हमारे कठिन समय में साथ नहीं दिया, तो इसका अर्थ यह नहीं कि हम भी किसी जरू...

मुश्किल भी हम हैं, मुश्किल का हल भी हम हैं, गिरकर फिर संभलने वाला वो हौसला भी हम हैं। दुनिया चाहे जितनी आज़माइशें कर ले हमारी, हार को हराकर इतिहास लिखने वाला कल भी हम हैं सफलता उन्हीं के कदम चूमती है, जो हालात के आगे घुटने नहीं टेकते क्योंकि पहचान पद और प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि संघर्ष, कर्म और आत्मसम्मान से बनती है

 मुश्किल भी हम हैं, मुश्किल का हल भी हम हैं, गिरकर फिर संभलने वाला वो हौसला भी हम हैं। दुनिया चाहे जितनी आज़माइशें कर ले हमारी, हार को हराकर इतिहास लिखने वाला कल भी हम हैं सफलता उन्हीं के कदम चूमती है, जो हालात के आगे घुटने नहीं टेकते क्योंकि पहचान पद और प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि संघर्ष, कर्म और आत्मसम्मान से बनती है ढीमरखेड़ा  |  जब समय कठिन होता है, तब सबसे बड़ी परीक्षा परिस्थितियों की नहीं, बल्कि भीतर के संकल्प की होती है। अक्सर हम समस्याओं को इतना बड़ा मान बैठते हैं कि समाधान की संभावनाएं धुंधली पड़ने लगती हैं। परंतु इतिहास और जीवन का अनुभव यही कहता है कि मुश्किलें और उनके समाधान दोनों ही हमारे भीतर और हमारे निर्णयों में निहित होते हैं। गिरना स्वाभाविक है, पर गिरकर संभलने और आगे बढ़ने का साहस ही मनुष्य को विशिष्ट बनाता है। आज के तेज़ी से बदलते दौर में चुनौतियां हर स्तर पर मौजूद हैं चाहे वह व्यक्तिगत जीवन हो, कार्यक्षेत्र हो या समाज और राष्ट्र के सामने खड़े बड़े प्रश्न हों। ऐसे समय में शिकायतों या निराशा में उलझे रहने के बजाय यह दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है कि हर बाधा एक ...

अतिथियों के भरोसे ढीमरखेड़ा की शिक्षा व्यवस्था नियमित शिक्षकों के अभाव में दम तोड़ती पढ़ाई, गिर रहा शिक्षा का स्तर

 अतिथियों के भरोसे ढीमरखेड़ा की शिक्षा व्यवस्था नियमित शिक्षकों के अभाव में दम तोड़ती पढ़ाई, गिर रहा शिक्षा का स्तर ढीमरखेड़ा । विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में सरकारी शिक्षा व्यवस्था इन दिनों गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है। क्षेत्र के अधिकांश प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में नियमित शिक्षकों का भारी टोटा बना हुआ है। हालात यह हैं कि पूरी शिक्षा व्यवस्था 'अतिथि शिक्षकों' के कंधों पर टिकी हुई है। यदि अतिथि शिक्षक न हों, तो विकासखंड के दर्जनों स्कूलों में ताले लटकने की नौबत आ जाए। नियमित शिक्षकों की कमी और समय पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति न होने के कारण छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर शिक्षा के गिरते स्तर के रूप में सामने आ रहा है। *नियमित शिक्षकों का अकाल, अतिथि बने सहारा* ढीमरखेड़ा विकासखंड आदिवासी बाहुल्य और भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत विस्तृत क्षेत्र है। यहां के दूरस्थ गांवों में स्थित शासकीय स्कूलों में वर्षों से नियमित शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। कई स्कूलों में तो स्थिति यह है कि प्राचार्य या प्...