अगर बुरे वक्त में मोबाइल न बजे, तो अच्छे वक्त में साइलेंट ही रखना, रिश्तों की असली पहचान सफलता में नहीं, संघर्ष के समय होती है,बुरे वक्त में जो साथ खड़े रहे, अच्छे वक्त में उन्हें कभी मत भूलना
अगर बुरे वक्त में मोबाइल न बजे, तो अच्छे वक्त में साइलेंट ही रखना, रिश्तों की असली पहचान सफलता में नहीं, संघर्ष के समय होती है,बुरे वक्त में जो साथ खड़े रहे, अच्छे वक्त में उन्हें कभी मत भूलना
ढीमरखेड़ा | अंकित झारिया उमरियापान निवासी ने समाज को एक संदेश दिया हैं कि अक्सर जब इंसान अच्छे दौर से गुजर रहा होता है, तब उसके आसपास लोगों की भीड़ रहती है। फोन पर हालचाल पूछने वालों की कमी नहीं होती, हर कोई रिश्तेदारी, दोस्ती और अपनापन जताता है। लेकिन जब जिंदगी कठिन दौर से गुजरती है, आर्थिक परेशानी हो, कोई संकट हो या मन निराशा से घिरा हो, तब कई परिचितों की आवाज तक सुनाई नहीं देती।
दरअसल,जीवन में बुरा वक्त केवल हमारी परीक्षा नहीं लेता, बल्कि हमें रिश्तों की वास्तविक पहचान भी कराता है। यह बताता है कि कौन हमारे सुख का साथी है और कौन हमारे दुख में भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। लेकिन इस अनुभव से हमें नफरत या बदले की भावना नहीं पालनी चाहिए। बल्कि इससे सीख लेकर अपने व्यक्तित्व को और बेहतर बनाना चाहिए। यदि किसी ने हमारे कठिन समय में साथ नहीं दिया, तो इसका अर्थ यह नहीं कि हम भी किसी जरूरतमंद से मुंह मोड़ लें। हमें यह याद रखना चाहिए कि समय कभी एक जैसा नहीं रहता। आज किसी का बुरा वक्त है, तो कल हमारा भी हो सकता है। इसलिए किसी की मजबूरी का मजाक न बनाएं, किसी की परेशानी को छोटा न समझें और जहां संभव हो, वहां मदद के लिए आगे आएं।अच्छे वक्त में मोबाइल साइलेंट रखना केवल उन लोगों के लिए एक संदेश हो सकता है, जिन्होंने जरूरत के समय हमारी सुध नहीं ली। लेकिन इंसानियत की आवाज कभी साइलेंट नहीं होनी चाहिए। सफलता मिलने पर उन लोगों का सम्मान जरूर करें, जिन्होंने संघर्ष के दिनों में आपका हौसला बढ़ाया। साथ ही उन लोगों के प्रति भी मन में कटुता न रखें, जो उस समय साथ नहीं थे। क्योंकि असली बड़ा इंसान वह नहीं होता, जिसके अच्छे वक्त में हजारों लोग फोन करते हैं, बल्कि वह होता है जो अपने अच्छे वक्त में किसी जरूरतमंद का फोन अनसुना नहीं करता।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें