लालपुर में नहीं बन रहा आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र, ग्रामवासियों ने उठाई आवाज ग्रामीणों की मांग लालपुर में ही बनाया जाए आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर न जाना पड़े
लालपुर में नहीं बन रहा आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र, ग्रामवासियों ने उठाई आवाज ग्रामीणों की मांग लालपुर में ही बनाया जाए आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर न जाना पड़े ढीमरखेड़ा । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम लालपुर में आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का पर्याप्त विस्तार नहीं होने के कारण छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उन्हें दूसरे गांवों या दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में यदि लालपुर में आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाती है तो इससे लालपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। ग्रामवासियों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए मांग की है कि लालपुर को आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र की सुविधा से जोड़ा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास की आबादी को देखते हुए यहां प्राथमिक स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। *स्वास्थ्य...