ग्राम पंचायत सगौना के ग्राम सिवनी में एक साल से बंद है वाटर सप्लाई, शोपीस बनी पानी की टंकी, हर घर नल, हर घर जल योजना पर उठे सवाल, आदिवासी बस्ती के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान, छह माह तक वाटर सप्लाई चलाने वाले का मानदेय भी बकाया
ग्राम पंचायत सगौना के ग्राम सिवनी में एक साल से बंद है वाटर सप्लाई, शोपीस बनी पानी की टंकी, हर घर नल, हर घर जल योजना पर उठे सवाल, आदिवासी बस्ती के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान, छह माह तक वाटर सप्लाई चलाने वाले का मानदेय भी बकाया ढीमरखेड़ा । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सगौना के ग्राम सिवनी में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकी करीब एक साल से बंद पड़ी है। वाटर सप्लाई बंद होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जबकि लाखों रुपये की लागत से तैयार की गई पानी की टंकी अब महज शोपीस बनकर रह गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव की आदिवासी बस्ती में रहने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों तक नल कनेक्शन होने के बावजूद नियमित रूप से पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी की व्यवस्था दूसरे साधनों से करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी ‘हर घर नल, हर...